MP Police ASI Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी का मौका है, यहां एएसआई एवं स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे 3 से 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। इस विज्ञप्ति के माध्यम से मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) एवं सूबेदार (Stenographer) के पद भरे जाएंगे।
MP Police ASI Vacancy 2025 Notification के अनुसार, कुल 500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सूबेदार (Stenographer) के लिए 100 पद एवं असिस्टेंट सब- इंस्पेक्टर (ASI) के 400 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कब से शुरू होंगे आवेदन, MP Police ASI Recruitment 2025 Date
MP Police ASI Recruitment 2025 Notification के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in से आवेदन कर सकेंगे
MP Police ASI Recruitment 2025 Last Date
आवेदन करने या आवेदन फॉर्म भरे जाने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है, हालांकि अभी आवेदन शुरू नहीं हुए है, इसलिए आराम से अपने दस्तावेज तैयार कर लीजिए।
शैक्षणिक योग्यता, MP Police ASI Vacancy 2025 Qualification
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12वीं कक्षा का सफल प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों ने पदानुसार CPCT/ DOEACC द्वारा आयोजित डिप्लोमा परीक्षा/ आईटीआई से कंप्यूटर प्रमाण पत्र/ इंजीनियरिंग/ एमसीए/ बीसीए/ कंप्यूटर साइंस/ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि किया हो।
आयु सीमा
अभ्यर्थी की अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार 33/ 38 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, आयु की गणना 17 अक्टूबर 2025 के अनुसार होगी।
MP Police ASI Vacancy 2025 Sarkari Result
पुलिस भर्ती में शारीरिक मापदंड जरूरी है, इसलिए इस भर्ती में भाग लेने के लिए पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 162 सेमी एवं महिला उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए।
