जॉब्स

KDMC Recruitment 2025: एक और मौका, कल्याण डोंबिवली नगर निगम में अभी भी कर सकते हैं अप्लाई

KDMC Recruitment 2025 Last Date extended: कल्याण डोंबिवली नगर निगम (KDMC) ने अपने भर्ती अभियान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है, पात्र उम्मीदवारों के पास अब 15 जुलाई, 2025 तक अपने आवेदन जमा करने का समय है।

Image

कल्याण डोंबिवली नगर निगम में नौकरी के लिए आवेदन का अंतिम मौका

KDMC Recruitment 2025 Last Date Extended: कल्याण डोंबिवली नगर निगम (KDMC) ने अपने भर्ती अभियान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, जाहिर है, इसके तहत फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, फायरमैन, क्लर्क और जूनियर इंजीनियर (JE) जैसे कई पदों पर भर्ती की जानी है, ये उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, क्योंकि यहां विभिन्न पदों पर आवेदन करने का मौका है। इस भर्ती अभियान के जरिये 490 रिक्तियां भरी जाएंगी।

पात्र उम्मीदवारों के पास अब 15 जुलाई, 2025 तक अपने आवेदन जमा करने का समय है। बता दें ये विभिन्न शैक्षिक पृष्ठभूमि वाले नौकरी चाहने वालों को नगर निगम के कार्यबल में शामिल होने का शानदार मौका है।

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक, पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग, अग्निशमन और कानूनी सेवाओं सहित विभिन्न विभागों में आवश्यक पदों को भरना है।

10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

ये पद 10वीं पास से लेकर बी.फार्मा, बी.ई./बी.टेक और नर्सिंग प्रमाणपत्र जैसी पेशेवर डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए खुले हैं।

  • पात्रता मानदंड, KDMC Recruitment 2025 Eligibility
  • फार्मासिस्ट: 14 पद, जिसके लिए बी.फार्मा योग्यता की आवश्यकता है।
  • स्टाफ नर्स: 78 पद, 12वीं पास, एएनएम या बीएससी नर्सिंग
  • एक्स-रे तकनीशियन: 6 पद, डिप्लोमा धारक या डिग्री
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल): 78 पद, जिसके लिए बी.ई. या बी.टेक डिग्री की आवश्यकता है।
  • फायरमैन: 138 पद, जिसके लिए कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है।
  • क्लर्क: 132 पद, किसी भी डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए खुले हैं।

आयु सीमा, KDMC Recruitment 2025 Age

आवेदकों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है, जिसमें पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

KDMC Recruitment 2025 How to Apply

KDMC Recruitment 2025 Online Apply के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

चरण 1: kdmc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: भर्ती या करियर अनुभाग पर जाएं और KDMC Recruitment 2025 Notification खोलें।

चरण 3: निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और शैक्षिक योग्यता और आयु मानदंड के आधार पर अपनी पात्रता सत्यापित करें।

चरण 4: ऑनलाइन आवेदन पत्र को सही ढंग से भरें, सुनिश्चित करें कि कोई त्रुटि न हो।

चरण 5: 1000 रुपये का आवेदन शुल्क (यूआर उम्मीदवारों के लिए लागू) का भुगतान करें।

KDMC फार्मासिस्ट, नर्स, फायरमैन और जेई पदों के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

चयन प्रक्रिया, KDMC Recruitment 2025 Selection

उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, इसमें पास लोगों को दस्तावेज सत्यापन और फिर अंत में साक्षात्कार में शामिल होना होगा।

वेतनमान पद के अनुसार, अलग अलग है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article