टीवी मसाला

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में यंग DSA ने दोस्त स्काउट OP को दिया धोखा, Mahhi Vij ने बजाईं तालियां

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो ने सबको हैरान कर दिया। इसमें में स्काउट ओपी और यंग डीएसए की दोस्ती में दरार दिखाई दे रही है। कैप्टेंसी टास्क में दोनों के बीच बवाल होगा।

Image

bigg boss 20 (Photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Captaincy Task: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में रिश्ते तेजी से बदल रहे हैं। शो में नकुल धुल की एंट्री ने काफी कुछ बदल दिया था। नकुल के आने के बाद स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच भी मनमुटाव देखने के लिए मिला और अब नकुल शो से बाहर हो चुके हैं, जिसके बाद भी दोनों बहसबाजी करते हुए नजर आए। शो में साफ दिखाई दे रहा है कि यंग (Yung DSA) और स्काउट (Scout OP) बेशक एक दूसरे के साथ बैठ रहे हैं, लेकिन दोनों के बीच अब पहले जैसी दोस्ती नहीं रही हैं। वहीं, अब कैप्टेंसी टास्क में यंग स्काउट संग बची कुची दोस्ती भी खत्म कर देंगे। वह टास्क में स्काउट के खिलाफ खुलकर जाएंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Aamir Khan के भांजे और एक्टर इमरान खान पर मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, भारत छोड़ने का दिया नोटिस

    कैप्टेंसी टास्क में यंग डीएसए का स्काउट के खिलाफ फैसला

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें घर के नए कैप्टन की प्रक्रिया दिखाई गई है। इस टास्क में उन चार कंटेस्टेंट्स को मौका मिलेगा, जो पहले कैप्टन रह चुके हैं। बिग बॉस की तरफ से चारों एक्स कैप्टन को पावर दी जाती है कि वे लोग एक-एक करके उस कंटेस्टेंट का नाम ले सकते हैं, जिसे वह कैप्टन बनते हुए नहीं देखना चाहते। इस टास्क में यंग डीएसए स्काउट का नाम लेते हैं। यंग का फैसला सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। यंग कहते हैं, 'जो कैप्टन हो वो फ्रंट फुट पर आकर खेलने वाला हो। स्काउट की लीडरशिप मुझे नहीं दिखती।' यंग ये बात बोलकर बजर बजा देते हैं। स्काउट के इस एक्शन पर कोई रिएक्ट नहीं कर पाता, लेकिन माही विज खुशी में चिल्ला पड़ती हैं। हालांकि, स्काउट शांत रहते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: 'धमकियां परेशान करने वाली', Arjun Bijlani की पत्नी नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर हुआ बवाल, एक्टर ने मांगी माफी

      कौन होगा इस हफ्ते कैप्टन?

      बता दें कि बिग बॉस 20 के एपिसोड में अब तक कैप्टेंसी टास्क टेलीकास्ट नहीं हुआ है, लेकिन गेम में टास्क पूरा हो चुका है और इस टास्क में कैप्टेंसी की गद्दी स्काउट ओपी के हाथ लगी है। दावा है कि इस हफ्ते घर में स्काउट कैप्टन बन गए हैं और इस टास्क के बाद स्काउट यंग की दोस्ती भी पूरी तरह खत्म हो गई है। दावा है कि इस टास्क के बाद दोनों के बीच भयंकर बहसबाजी हुई।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article