एजुकेशन

इंटरव्यू में कैसे दें 'What Are You Most Passionate About?' सवाल का जवाब, इंटरव्यूअर हो जाएंगे इंप्रेस

इंटरव्यू के दौरान What Are You Most Passionate About सवाल पूछे जाने पर केवल हॉबी बताने से आपको नौकरी नहीं मिलेगी। बल्कि आपको एक सटीक जवाब तैयार करना होगा, जिससे इंटरव्यूअर की आपको हायर करने की संभावनाएं बढ़ जाए।

Image

What Are You Most Passionate About (Photo - AI/Newsroom Verifed)

Interview Question Answer: जॉब इंटरव्यू के दौरान एचआर या इंटरव्यूअर अक्सर अभ्यर्थियों की पर्सनालिटी, सोच और ऊर्जा को मापने के लिए एक बेहद खास सवाल पूछते हैं— "What Are You Most Passionate About?" यानी "आप किस चीज को लेकर सबसे अधिक पैशनेट हैं?"। सुनने में यह सवाल बहुत सरल और व्यक्तिगत लग सकता है, लेकिन इसका गलत उत्तर जहां आपको रिजेक्ट कर सकता है, वहीं एक सटीक और सही उत्तर आपकी नौकरी पाने की संभावनाओं को कई गुना बढ़ा सकता है।

बता दें कि इंटरव्यू के दौरान यह सवाल केवल आपकी हॉबी जानने के लिए नहीं किया जाता, बल्कि इसके जरिए इंटरव्यूअर यह देखना चाहता है कि आपकी रुचि और जुनून आपके काम से किस तरह जुड़ते हैं। इस फीचर लेख में हम जानेंगे कि इस सवाल का प्रभावशाली और राणनीतिक जवाब कैसे तैयार करें ताकि इंटरव्यूअर आपसे पूरी तरह प्रभावित हो जाए।

इंटरव्यूअर यह सवाल क्यों पूछता है?

इस प्रश्न का उत्तर कैसे देना है, जानन से पहले यह जानना जरूरी है कि इसके पीछे कंपनी या एचआर का मुख्य उद्देश्य क्या है। वह आपसे इस सवाल के माध्यम से यह जानना चाहते हैं। एक बार आपने यह समझ लिया तो जवाब तैयार करने में बहुत लाभ होगा।

कार्य-क्षमता और ऊर्जा - क्या आप किसी काम को सिर्फ मजबूरी में करते हैं या उसे लेकर आपके अंदर वास्तविक उत्साह और जुनून है?

कंपनी कल्चर से तालमेल - क्या आपका पैशन कंपनी के वैल्यूज, वर्क कल्चर और विजन से मेल खाता है?

लगातार सीखने की चाह - जब कोई व्यक्ति किसी चीज को लेकर पैशनेट होता है, तो वह उसमें सुधार और इनोवेशन के लिए लगातार प्रयास करता है।

शानदार जवाब तैयार करने की 3-स्टेप स्ट्रैटेजी

स्पष्टता से अपना पैशन बताएंकिसी ऐसे विषय, कौशल या गतिविधि को चुनें जिसके बारे में आप ईमानदारी से बात कर सकें।
कारण और उदाहरण देंसमझाएं कि आप इस चीज को लेकर पैशनेट क्यों हैं और आपने इसे अपने जीवन में कैसे अपनाया है। आप कोई छोटा किस्सा या अनुभव शेयर कर सकते हैं।
रोल और कंपनी से कनेक्ट करेंसबसे महत्वपूर्ण कदम यह है कि अपने पैशन को उस जॉब रोल से जोड़ें जिसके लिए आप इंटरव्यू दे रहे हैं।

सैंपल इंटरव्यू आंसर

उदाहरण 1

"मैं जटिल समस्याओं के आसान समाधान खोजने को लेकर सबसे ज्यादा पैशनेट हूं। जब भी मेरे सामने कोई ऐसी चुनौती आती है जो पहली बार में कठिन लगती है, तो उसे छोटे हिस्सों में बांटकर हल करना मुझे बहुत रोमांचित करता है। अपने पिछले अनुभव में भी मैंने डेटा एनालिटिक्स के जरिए टीम की एक बड़ी प्रक्रिया को आसान बनाया था। मुझे विश्वास है कि मेरा यही जुनून आपकी कंपनी के आगामी प्रोजेक्ट्स में आने वाली चुनौतियों को सुलझाने में काम आएगा।"

उदाहरण 2

"मेरा सबसे बड़ा पैशन नई तकनीकों और स्किल्स को सीखना व अपनाना है। डिजिटल वर्ल्ड बहुत तेजी से बदल रहा है, इसलिए हर हफ्ते कुछ नया सीखना मुझे नई ऊर्जा देता है। हाल ही में मैंने [स्किल/कोर्स का नाम] सीखा है। इस जॉब रोल के लिए जिस क्रिएटिविटी और अपडेटेड नॉलेज की जरूरत है, उसमें मेरा यह सीखने का जुनून बहुत मददगार साबित होगा।"

उदाहरण 3

"मैं लोगों की मदद करने और एक टीम के रूप में एक साथ ग्रो करने को लेकर बेहद पैशनेट हूं। दूसरों को गाइड करना और उनके लक्ष्य हासिल करने में मदद करना मुझे बहुत संतुष्टि देता है। आपकी कंपनी में कोलैबोरेटिव वर्क कल्चर है, और मुझे खुशी होगी कि मैं अपनी इस आदत से एक पॉजिटिव टीम एनवायरनमेंट बनाने में योगदान दे सकूं।"

जवाब देते समय इन बातों से बचें

ऐसी किसी चीज को अपना पैशन न बताएं जिसके बारे में आपको गहराई से जानकारी न हो, क्योंकि इंटरव्यूअर क्रॉस-क्वेश्चन पूछ सकता है। अगर आप गेमिंग, ट्रैवलिंग या कुकिंग को अपना पैशन बताते हैं, तो भी यह जरूर समझाएं कि उससे आपने कौन-सी सॉफ्ट स्किल्स जैसे- धैर्य, टाइम मैनेजमेंट, क्रिएटिविटी सीखी हैं। अपनी बात में प्रोफेशनल टोन बनाए रखें और जवाब को बहुत लंबा या उबाऊ न होने दें।

क्विक प्रिपरेशन टिप्स

इंटरव्यू से पहले देखें कि जॉब प्रोफाइल में किन स्किल्स की मांग की गई है और उसी के इर्द-गिर्द अपने पैशन को फ्रेम करें। जवाब देते समय आपकी आंखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान होनी चाहिए, जिससे इंटरव्यूअर को लगे कि आप सचमुच उस विषय को लेकर उत्साहित हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article