जॉब्स

Junior Basic Teacher Recruitment 2025: जूनियर बेसिक टीचर के 200 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, हर महीने मिलेंगे 45000 रुपये, जल्द करें अप्लाई

Junior Basic Teacher Recruitment 2025: समग्र शिक्षा चंडीगढ़ जूनियर बेसिक टीचर के 218 पदों पर भर्ती (Junior Basic Teacher Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Junior Basic Teacher Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2025 है। यहां आप चंडीगढ़ जूनियर बेसिक टीचर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Junior Basic Teacher Recruitment 2025: जूनियर बेसिक शिक्षक के पदों पर निकली वैकेंसी

Junior Basic Teacher Recruitment 2025: शिक्षक की नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Junior Basic Teacher Recruitment 2025) खबर है। समग्र शिक्षा चंडीगढ़ जूनियर बेसिक टीचर के 218 पदों पर भर्ती (Junior Basic Teacher Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Junior Basic Teacher Vacancy 2025) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 7 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया (Junior Basic Teacher Vacancy) गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2025 है। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यहां आप चंडीगढ़ जूनियर बेसिक टीचर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Junior Basic Teacher Recruitment 2025: जूनियर बेसिक टीचर के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बता दें जूनियर बेसिक टीचर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा डीएलईडी की डिग्री भी अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी सीटीईटी की परीक्षा भी क्वालीफाई किया होना जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए।

Junior Basic Teacher Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ssachd.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Samagra Shikshak Chandigarh Junior Basic Teacher Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक कर लें।

Junior Basic Teacher Vacancy 2025: आवेदन शुल्क

जूनियर बेसिक टीचर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article