जॉब्स

Jharkhand Warder vacancy 2025: झारखंड में 10वीं पास के लिए शानदार मौका, वार्डर के 1733 पदों पर निकली वेकेंसी

झारखंड में वार्डर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी आसान है और इसकी आखिरी तारीख 8 दिसंबर 2025 तय की गई है। इस लेख में जानिये भर्ती की योग्यता, उम्र सीमा, फिजिकल मानक, एग्जाम पैटर्न, फीस, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया।

Image

Jharkhand warder vacancy

Jharkhand Warder Recruitment : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वार्डर के कुल 1733 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। ये भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। भर्ती में फिजिकल टेस्ट को लेकर भी कई सारे बदलाव किए गए हैं, जिससे कि चयन प्रक्रिया भी पहले के मुताबले आसान हो गई है। बताते चलें कि आवेदन प्रक्रिया काफी आसान है और इसकी आखिरी तारीख 8 दिसंबर 2025 तय की गई है। इस लेख में जानिये भर्ती की योग्यता, उम्र सीमा, फिजिकल मानक, एग्जाम पैटर्न, फीस, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया।

बताते चले कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जिसकी आखिरी तारीख 8 दिसंबर 2025 तय की गई है। ऐसे में समय रहते ये फॉर्म जरूर भर लें। उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल रखी गई है।

भर्ती के लिए महिलाओं को 1600 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी । ये पहले 6 किलोमीटर की दौड़ थी। वहीं पुरुष उम्मीदवारों की बात करें तो उन्हें 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेमी और महिलाओं की हाईट 148 सेमी होनी चाहिए। ऐसे में इस भर्ती के लिए काफी बदलाव किए गए हैं, जो उम्मीदवारों को काफी राहत देने वाले हैं।

अब जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं...

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर Online Application for JKCE-2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें।
  • इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को भरें।
  • अब अपनी फीस का भुगतान करें।
  • अब फोटो और सिग्नेटर अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट सेव कर लें।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article