जॉब्स

Jammu Kashmir High Court Recruitment 2024: जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में नौकरी का गोल्डन चांस, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Jammu Kashmir High Court Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट ने अपने यहां पर जूनियर असिस्टेंट, स्टेनो टाइपिस्ट, सिस्टम ऑफिसर और असिस्टेंट सिस्टम ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkhighcourt.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Jammu Kashmir High Court Recruitment 2024: जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में निकली वैकेंस

Jammu Kashmir High Court Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: हाईकोर्ट में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में जूनियर असिस्टेंट, स्टेनो टाइपिस्ट, सिस्टम ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती (Jammu Kashmir High Court Recruitment) निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Jammu Kashmir High Court Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkhighcourt.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवदेन की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2024 है। यहां आप जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Jammu Kashmir High Court Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  1. जूनियर असिस्टेंट - 270
  2. स्टेनो टाइपिस्ट - 71
  3. सिस्टम ऑफिसर - 01
  4. असिस्टेंट सिस्टम ऑफिसर - 04

Jammu Kashmir High Court Vacancy 2024: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE/B/Tech/B.SC होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। हालांकि यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। यहां उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

Jammu Kashmir High Court Recruitment 2024 Apply Online

  • सबसे पहले jkhighcourt.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Jammu Kashmir High Court Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

Jammu Kashmir High Court Vacancy: आवेदन शुल्क

जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां अभ्यर्ती क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड व नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article