IWAI Recruitment 2024, Sarkari Naukri: 10वीं 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IWAI Recruitment 2024) खबर है। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने एमटीएस, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट हाइड्रोग्राफिर के पदों पर भर्ती (IWAI MTS Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत खाली पड़े इन पदों पर भर्ती (IWAI Junior Accounts Officer Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप आईडूब्ल्यूएआई के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IWAI MTS, Junior Accounts Officer Vacancy: महत्वपूर्ण तारीख
- आवेदन की शुरुआत - 16 अगस्त 2024
- आवेदन की आखिरी तारीख - 21 सितंबर 2024
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2024
- परीक्षा की तारीख -
- एडमिट कार्ड -
IWAI MTS Recruitment: क्वालिफिकेशन
भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के एमटीएस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स स्ट्रीम के साथ ग्रेजुएट होन चाहिए। साथ ही 3 साल का अनुभव होना जरूरी है। जबकि एएचएस के लिए अभ्यर्ती BE/B.Tech इंजीनियरिंग की डिग्री अनिवार्य है।IWAI Junior Accounts Officer Vacancy: एज लिमिट
IWAI के इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो यहां पदानुसार अलग अलग एज लिमिट निर्धारित की गई है। एमटीएस के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। जबकि जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी जरूरी है। वहीं असिस्टेंट हाइड्रोग्राफिक के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्ती की अधिकतम आयु 35 साल है।IWAI MTS, Junior Accounts Recruitment 2024 Apply Online
- सबसे पहले IWAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Inland Waterways IWAI Various Post Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगी।
- अब अपने एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
