जॉब्स

ITBP Constable Recruitment 2024: आईटीबीपी में कांस्टेबल पदों पर नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास इस डेट से करें अप्लाई, जानें सैलरी

ITBP Constable Recruitment 2024: भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल (पायनियर) के 202 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 12 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

ITBP Constable Recruitment 2024

ITBP Constable Recruitment 2024, 10th Pass Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल (पायनियर) पदों पर भर्ती निकाली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 12 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 सितंबर निर्धारित की गई है।

ITBP Constable Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी में कांस्टेबल (पायनियर) के कुल 202 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें कांस्टेबल (कारपेंटर) के 71 पद, कांस्टेबल (प्लंबर) के 52 पद, कांस्टेबल (मेसन) के 64 पद और कंस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) के 15 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

ITBP Constable Vacancy 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

आईटीबीपी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

How to apply for ITBP Constable Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: जारी होने जा रहा सीटीईटी रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

ITBP Constable Bharti 2024: कितना मिलेगा वेतन

आईटीबीपी कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने वेतन मिलेगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 12 अगस्त से 10 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article