जॉब्स

ITBP Constable Driver Recruitment 2024: 10वीं पास की बल्ले बल्ले, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में 545 ड्राइवरों की होगी भर्ती

ITBP Constable Driver Recruitment 2024 Online Apply: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में ड्राइवरों की बंपर भर्ती आ रही है। उम्मीदवार तैयार हो जाएं क्योंकि साढ़े पांच सौ पदों के आसपास नियुक्तियां की जाएंगी। जानें क्या मांगी गई है शैक्षणिक योग्यता, कौन कर सकता है आवेदन

Image

आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2024 (image - AI)

ITBP Constable Driver Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में बंपर सरकारी नौकरी आ रही है, जिसके लिए उम्मीदवार तैयारी शुरू कर दें। ITBP Constable Driver Recruitment 2024 Notification के तहत 545 पदों को भरा जाएगा। जानें क्या मांगी गई है शैक्षणिक योग्यता व कौन कर सकता है आवेदन

एक बार आवेदन विंडो ओपन होने के बाद उम्मीदवार itbpolice.nic.in पर से अप्लाई कर सकेंगे।

ITBP Constable Driver Recruitment 2024 Apply Online Starting Date

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में ड्राइवरों की भर्ती के लिए आवेदन 8 अक्टूबर से शुरू होंगे।

ITBP Constable Driver Recruitment 2024 Last Date

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में ड्राइवरों की भर्ती के लिए आवेदन 6 नवंबर तक किए जा सकेंगे।

ITBP Constable Driver Recruitment 2024 Fee

सामान्य / ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये जबकि अन्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क नहीं है।

ITBP Constable Driver Notification 2024 Eligibility

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में ड्राइवर बनने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं का प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा हैवी विहीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है।

ITBP Constable Driver Notification 2024 Age Limit

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में ड्राइवरों के लिए 21 से 27 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article