जॉब्स

IOCL Apprentice Recruitment 2025: आईओसीएल ने टेक्निकल, ट्रेड और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

IOCL Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 22 मार्च 2025 है।

Image

IOCL Apprentice Recruitment 2025: आईओसीएल ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली वैकेंसी

IOCL Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri: आईओसीएल में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (IOCL Apprentice Recruitment 2025) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IOCL Apprentice Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 22 मार्च 2025 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के कुल 200 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

IOCL Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

आईओसीएल अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। यहां ट्रेड अप्रेंटिस के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही 2 वर्ष की आईटीआई या संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए संबंधित ट्रेड या ब्रांच में 3 वर्ष की पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीए/बीएससी/बीकॉम होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

IOCL Apprentice Vacancy 2025: आयु सीमा

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्युनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल होनी चाहिए। यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

IOCL Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IOCL Technical/Trade/Graduate Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

IOCL Marketing Division Trade Vacancy: आवेदन शुल्क

आईओसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article