जॉब्स

IOB Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन, जानें योग्यता

IOB Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर आज यानी 10 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

IOB Apprentice Recruitment 2025 (Photo Credit: Canva)

IOB Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर आज यानी 10 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बैंक में अप्रेंटिस के कुल 750 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनारक्षित वर्ग (UR) के लिए 216 पद, ओबीसी के लिए 272, एससी के लिए 169, ईडब्ल्यूएस के 32 और एसटी के लिए 61 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त को किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

IOB Apprentice Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 20 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for IOB Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

IOB Apprentice Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी 10 अगस्त से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 800 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों को 600 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article