Indian Coast Guard Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी का शानदार (Indian Coast Guard Recruitment 2025) मौका है। भारतीय कोस्ट गार्ड ने 2027 बैच के लिए 170 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट कमांडेंट जीडी, टेक्निकल मैकेनिकल, टेक्निकल इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Indian Coast Guard Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 23 जुलाई 2025 रात 11:30 तक है। यहां आप इंडियन कोस्ट गार्ड के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Indian Coast Guard Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
इंडियन कोस्ट गार्ड के इन पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां कमांडेंट जनरल ड्यूटी के पद के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही 12वीं कक्षा में मैथ्य और फिजिक्स अनिवार्य है। इसके अलावा टेक्निकल पदों के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री यानी बी.ई/बी.टेक होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Indian Coast Guard Recruitment: आयु सीमा
यहां आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। यहां उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
Indian Coast Guard Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Indian Coast Guard Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें
- भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।
Indian Coast Guard Vacancy: आवेदन शुल्क
इंडियन कोस्ट गार्ड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं जमा करना होगा।
