जॉब्स

India Post GDS 2nd Merit List: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

India Post GDS 2nd Merit List Released: भारतीय डाक विभाग की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इंडिया पोस्ट ने आधिकारिक वेबसाइट यानी indiapostgdsonline.gov.in पर क्षेत्रवार दूसरी मेरिट सूची जारी की है। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट सूची में नहीं है, वे इंडिया पोस्ट मेरिट सूची दूसरी पीडीएफ डाउनलोड करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

India Post GDS रिजल्ट 2024

Photo : iStock

India Post GDS 2nd Merit List Released: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। भारतीय डाक विभाग की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इंडिया पोस्ट ने आधिकारिक वेबसाइट यानी indiapostgdsonline.gov.in पर क्षेत्रवार दूसरी मेरिट सूची जारी की है। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट सूची में नहीं है, वे इंडिया पोस्ट मेरिट सूची दूसरी पीडीएफ डाउनलोड करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती परिणाम आंध्र प्रदेश, असम, बिहार छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र का जारी हुआ है। इसके अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना के लिए घोषित किए गए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

India Post GDS Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट या मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Updates पर जाएं।
  • इसके बाद अपने राज्य के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Check 2nd List for GDS के लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगी।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

कब आएगी तीसरी लिस्ट?

भारतीय डाक विभाग की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की तीसरी मेरिट सूची अक्टूबर/नवंबर महीने में जारी की जाएगी। उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की वेबसाइट से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इंडिया पोस्ट ने भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस)/शाखा पोस्टमास्टर (बीपीएम)/सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 44,228 पदों के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article