India Army SSC Tech Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय सेना ने एसएससी टेक का नोटिफिकेशन (Indian Amy SSC Tech Notification 2024) जारी कर दिया है। अविवाहित पुरुष और महिला अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आज यानी 16 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 14 अगस्त निर्धारित की गई है। तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
India Army SSC Tech Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सेना में कुल 381 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें शॉर्ट सर्विस कमीशन (पुरुष) के लिए 350 पद, शॉर्ट सर्विस कमीशन (महिला) के लिए 29 पद और रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए 2 पद शामिल है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा।
How to apply for India Army SSC Tech Recruitment 2024
- भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
India Army SSC Tech Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
भारतीय सेना में एसएससी टेक भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए अधिकतम आयु 35 साल है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
