एजुकेशन

BPSC TRE 3.0 Exam 2024: जारी हुआ बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर नया नोटिस, कल से चेक करें एग्जाम सेंटर की डिटेल

BPSC TRE 3.0 Exam 2024 Centre Details: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर कल जारी कर दी जाएगी। वहीं, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 9 जुलाई से प्रारंभ है।

Image

BPSC TRE 3.0 Exam 2024

BPSC TRE 3.0 Exam 2024 Centre Details: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर नया अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता पुनर्परीक्षा के लिए सेंटर डिटेल (BPSC TRE 3.0 Centre Detail) कल यानी 17 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी चेक कर सकेंगे।

BPSC TRE 3.0 Centre Details: परीक्षा केंद्र की जानकारी

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 19 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित होने वाली परीक्षा के अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी 17 जुलाई से उपलब्ध रहेगा, जिसे अपने Dashboard में लॉगिन करके देख जा सकता है। वहीं, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 9 जुलाई से प्रारंभ है।

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: इस बात का रखें ध्यान

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की प्रत्येक पाली के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र ले जाना होगा। ध्यान रहे कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वहीं, परीक्षा खत्म होने के बाद अपनी आंसर-शीट को सील बंद कराने के बाद ही बाहर जा सकेंगे।

How to download BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • फिर BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 लिंक पर क्लि करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC TRE 2024: ऐसे होगी परीक्षा

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article