जॉब्स

IIT Jodhpur Recruitment 2024: नॉन टीचिंग स्टाफ के पद पर बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 1.23 लाख, यहां करें अप्लाई

IIT Jodhpur Recruitment 2024 for Non Teaching: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जोधपुर (IIT Jodhpur) की तरफ से नॉन टीचिंग स्टाफ के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 122 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो अप्लाई कर सकते हैं।

Image

IIT Jodhpur में वैकेंसी

Photo : iStock

IIT Jodhpur Recruitment 2024 for Non Teaching: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जोधपुर (IIT Jodhpur) की तरफ से नॉन टीचिंग स्टाफ के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 122 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो अप्लाई कर सकते हैं।

IIT Jodhpur की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 मई 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

IIT Jodhpur Recruitment ऐसे करें अप्लाई

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iitj.ac.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट की होम पेज पर के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद के लिंक पर जाना होगा।
  4. अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  6. आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को फीस जमा करना जरूरी है। इसमें आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के 1000 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को फ्री में आवेदन करने का मिला है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई?

आईआईटी जोधपुर की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, टेक्निकल पोस्ट पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित ट्रेड में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 27 साल से ज्यादा और 35 साल से कम होनी चाहिए।

जूनियर असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं, डिप्टी रजिस्ट्रार के लिए मास्टर की डिग्री रखने वाले आवेदन के पात्र हैं। इंजीनियर के पोस्ट पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल 13 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें सैलरी 1,23,100 रुपये होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article