जॉब्स

IIT Delhi Fellowship 2025: आईआईआईटी-दिल्ली ने पीएचडी फेलोशिप बढ़ाई, जानें अब कितने हजार रुपये मिलेंगे

IIT Delhi Fellowship 2025: इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईआईटी-दिल्ली) ने अपनी पीएचडी ‘फेलोशिप’ 37,000 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये प्रति माह कर दी है। सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई।

Image

आईआईटी दिल्ली फेलोशिप 2025

IIT Delhi Fellowship 2025: इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईआईटी-दिल्ली) ने अपनी पीएचडी ‘फेलोशिप’ 37,000 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये प्रति माह कर दी है। सोमवार यानी 10 मार्च 2025 को एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि इस कदम का उद्देश्य शीर्ष स्तर की शोध प्रतिभाओं को आकर्षित करना और भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है।

इसमें कहा गया, ‘‘फेलोशिप बढ़ोतरी के साथ अन्य वित्तीय प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे जिसमें 20,000 रुपये का वार्षिक शोध संभाव्यता अनुदान, लैपटॉप के लिए 50 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और कार्यशालाओं में भागीदारी के लिए 2.5 लाख रुपये का अनुदान शामिल हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय पर शोध यात्राओं के लिए 1.5 लाख रुपये

इसके अलावा, पीएचडी शोधकर्ताओं को अंतरराष्ट्रीय पर शोध यात्राओं के लिए 1.5 लाख रुपये तक मिलेंगे। आईआईआईटी-दिल्ली के निदेशक रंजन बोस ने इस बात पर जोर दिया कि संस्थान अधिक प्रभावी शोध को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article