IBPS PO Clerk Exam Calendar 2025: बैंकिंग परीक्षा कराने वाली संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से इस साल होने वाली परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी हो गया है। बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आने वाली परीक्षाओं की डेट देख सकते हैं। इस कैलेंडर के अनुसार, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) में होने वाली भर्तियों की डिटेल्स होंगी।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर और क्लर्क के बंपर पदों पर भर्तियां होती हैं। इसके लिए लाखों की संख्या में परीक्षार्थी आवेदन करते हैं। इस परीक्षा के लिए एग्जाम कैलेंडर ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जारी कर दिया गया है।
IBPS Exam 2025: कब होगी कौन सी परीक्षा?
आईबीपीएस की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, ऑफिसर स्केल 1 के लिए आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स परीक्षा इस साल 27 जुलाई, 2 और 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी। ऑफिसर स्केल 1 के लिए आईबीपीएस आरआरबी मेन्स परीक्षा 13 सितंबर को और ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा 2025 को आयोजित की जाएगी।

IBPS Exam 2025 Calendar
जारी कैलेंडर के अनुसार, कार्यालय सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2025 अगस्त और सितंबर में होने वाली है। इसके लिए 30 अगस्त, 6 सितंबर और 7 सितंबर 2025 की तारीख निर्धारित की गई है। प्रत्येक भर्ती परीक्षा के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपलोड किया जाएगा।
IBPS PO Clerk Exam के लिए इन बातों का रखें ध्यान
सभी आईबीपीएस परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड में होगी। उम्मीदवारों को नोटिफिकेशव में उल्लिखित विनिर्देशों के अनुसार अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा की स्कैन की गई कॉपियां अपलोड करनी होंगी। उम्मीदवारों को आवेदन के समय एक लाइव फोटोग्राफ भी खींचना और अपलोड करना होगा।
