जॉब्स

HP Patwari Recruitment 2025: पटवारी के 530 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें कब तक व कौन कर सकता है आवेदन

HP Patwari Recruitment 2025 Notification: हिमाचल प्रदेश में पटवारी बनने का सुनहरा अवसर है। कुल 530 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 16 जनवरी 2026 तक चलेगी। जानें कौन कर सकता है आवेदन

Image

HPRCA HP Patwari Recruitment 2025: Apply Online for 530 Posts from hprca.hp.gov.in check here last date to apply

HP Patwari Recruitment 2025 Notification: हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का अवसर बना है। अगर आप भी पटवारी (Job-Trainee) के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाह रहे हैं, तो ये अच्छा मौका हो सकता है, क्योंकि Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (HPRCA) ने राज्य में 530 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। गौरतलब है कि यहां लंबे समय से पटवारी भर्ती की अधिसूचना की मांग की जा रही थी। इस भर्ती प्रक्रिया को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल HPRCA वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

HP Patwari Recruitment 2025 Apply Date

एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 16-01-2026 है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।

HP Patwari Recruitment 2025 Apply Online

अभ्यर्थी एचपीआरसीए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से जमा करना होगा, क्योंकि यह भर्ती केवल हिमाचल प्रदेश के स्थानीय युवाओं के लिए ही आरक्षित है।

HP Patwari Recruitment 2025 Fees
परीक्षा फीस 100 रुपये
प्रोसेसिंग फीस 700 रुपये
कुल फीस 800 रुपये
करेक्शन फीस (if applicable)100 रुपये

HP Patwari Recruitment 2025 Notification के अनुसार, 18 से 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको hprca.hp.gov.in पर जाने की जरूरत है।

HP Patwari Recruitment 2025 Eligibility

इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा या समकक्ष परीक्षा का प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाजों, तौर-तरीकों और बोलियों का ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान भी होना चाहिए।

परीक्षा व सैलरी

चयनित आवेदको को 12,500 रुपये (Consolidated Fixed Amount) प्रतिमाह दिए जाएंगे। परीक्षा 120 अंकों की होगी, जिसमें डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, हिमाचल का सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, दैनिक विज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग, सामाजिक विज्ञान, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी से संबंधित विषय शामिल होंगे। हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न क्लास 10 स्टैडर्ड के होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article