जॉब्स

Sarkari Naukri: हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट में 450 पदों पर भर्ती, सैलरी 56 हजार से ज्यादा

Haryana Health Department recruitment on 450 posts: हरियाणा के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 5 दिसंबर को ग्रुप ए, मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट haryanahealth.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

Haryana Health Department recruitment: हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट में भर्ती

Haryana Health Department recruitment on 450 posts: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए हरियाणा सरकार एक मौका लेकर आई है। हरियाणा के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 5 दिसंबर को ग्रुप ए, मेडिकल ऑफिसर के 450 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन 8 दिसंबर से शुरू हो गए हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ऑफिशियल वेबसाइट haryanahealth.gov.in पर आवेदन कर कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो, आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मेडिसिन और सर्जरी में ग्रेजुएशन की डिग्री, नेशनल मेडिकल कमीशन या भारत के किसी भी राज्य मेडिकल काउंसिल में बतौर परमानेंट मैडिकल प्रैक्टिशनर के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। वहीं अभ्यर्थी को 10वीं या इससे ज्यादा हिन्दी/संस्कृत का नॉलेज होना चाहिए। इस भर्ती में एमडी/एमएस डिग्री/एनएमसी से मान्यता प्राप्त पीजी डिप्लोमा वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन फीस

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हरियाणा के ओएससी, डीएससी, बीसी-ए (नॉन क्रीमी लेयर), बीसी-बी (नॉन क्रीमी लेयर), ईएसएम, ईडब्ल्यूएस, डीईएमएम, ओएससी, डीएससी, बीसी-ए, बीसी-बी, ईएसएम, ईडब्ल्यूएस को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि पीडब्ल्यूबीडी आवेदकों के लिए कोई शुल्क नहीं है, वहीं अन्य के लिए 1000 रुपए शुल्क है।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट haryanahealth.gov.in पर जाएं।
  • Recruitment सेक्शन में Application Form for Recruitment to 4500 post of medical officers Group-A (HCMS-I) देखें।
  • Apply Online पर जाकर सभी जानकारियां ध्यान से भरें।
  • आपके सर्टिफिकेट में जो डिटेल्स हैं, केवल उसी स्पेलिंग में ही उसे फॉर्म में भरें।
  • सभी बॉक्स में डिटेल्स भरने के बाद अपना फोटो, सिग्नेचर, स्कैन करके अपलोड करें।
  • आधार कार्ड, एमबीबीएस रजिस्ट्रेशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, इंटर्नशिप, 10वीं-12वी मार्कशीट के सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस भरें।
  • फॉर्म सब्मिट करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें

सैलरी एवं एग्जाम पैटर्न

इन पदों पर भर्ती रिटन टेस्ट के आधार होगी जिसके 100 अंक हैं। वहीं पीजी डिग्री के 14 अंक और पीजी डिप्लोमा के 10 अंक होंगे। अगर किसी उम्मीदवार के पास डिग्री और डिप्लोमा दोनों है तो डिग्री के मार्क्स शामिल होंगे।

एज लिमिट और सैलरी

इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम 22 साल और अधिकतम 35 साल की आयु होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। सैलरी की बात करें तो चयनित आवेदकों को 56,100 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article