जॉब्स

HAL Recruitment 2024: नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 50000 से ज्यादा, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Sarkari Naukri, HAL Recruitment 2024: केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली नवरत्न कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। इसमें डिप्लोमा टेक्नीशियन के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 के तहत 23,000 रुपये से 46,511 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hal-india.co.in पर जाना होगा।

Image

HAL में नौकरी पाने का मौका

Photo : iStock

Sarkari Naukri, HAL Recruitment 2024: केंद्र सरकार के अधीन आने वाली नवरत्न कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली इस कंपनी में टेक्नीशियन, ऑपरेटर और वेल्डर समेत कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 182 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hal-india.co.in पर जाना होगा।

नवरत्न कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2024 को शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 जून 2024 तक का समय मिला है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

HAL Recruitment 2024 ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1: आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hal-india.co.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के ऑप्शन पर जाएं।

स्टेप 3: अगले पेज पर Apply Online For ENGAGEMENT OF PERSONNEL ON TENURE BASIS IN NON-EXECUTIVE CADRE के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिंक पर जाएं।

स्टेप 5: मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

स्टेप 7: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

HAL Recruitment 2024: वैकेंसी डिटेल्स

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से निकली इस वैकेंसी के माध्मय से कुल 182 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों में जनरल कैटेगरी के लिए कुल 80 पदों पर भर्तियां होनी है। वहीं, एससी के लिए 26 पदों पर, एसटी के लिए 12 पदों पर, ओबीसी के लिए 47 और EWS के लिए 17 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

सैलरी डिटेल्स

एचएएल की इस वैकेंसी के अनुसार, डिप्लोमा टेक्नीशियन के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 के तहत 23,000 रुपये से 46,511 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा ऑपरेटर के पद पर सेलेक्ट होने वालों को लेवल 5 के तहत 22,000 रुपये से 44,554 रुपये तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article