जॉब्स

Govt Job Vacancy 2024: संस्कृति मंत्रालय में सरकारी नौकरी का मौका, चयन के बाद मिलेगी 177500 रुपये सैलरी

Govt Job Vacancy 2024: culture ministry recruitment 2024 : संस्कृति मंत्रालय में में नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। मंत्रालय ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से आवेदन करना होगा।

Image

Govt Job Vacancy 2024

Govt Job Vacancy 2024: culture ministry recruitment 2024 : केंद्र सरकार में सरकारी नौकरी की चाहत किसकी नहीं होती है। हर युवा भारत सरकार में काम करना चाहता है। अगर आप भी ऐसी चाहत रखते हैं तो संस्कृति मंत्रालय में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। आपको बता दें कि संस्कृति मंत्रालय ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। इच्छुक युवाओं को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से आवेदन करना होगा। अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो संस्कृति मंत्रालय में नौकरी के लिए तुरंत आवेदन करें।

Sarkari Naukri: संस्कृति मंत्रालय में भर्ती

संस्कृति मंत्रालय के इस भर्ती के माध्यम से कुल 67 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। अगर आप भी यहां काम करने के इच्छुक हैं, तो 13 जून तक या उससे पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आगे जानें, संस्कृति मंत्रालय में चयनित युवाओं को कितनी मिलेगी सैलरी। इन पदों पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को मंथली अच्छी सैलरी भी दी जाती है। रिपोर्ट की मानें तो सैलरी 177500 रुपये के आसपास होगी।

संस्कृति मंत्रालय के लिए योग्यता

संस्कृति मंत्रालय के इस भर्ती कार्यक्रम में जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पुरातत्व में मास्टर डिग्री, भारतीय इतिहास में मास्टर डिग्री (प्राचीन भारतीय इतिहास या मध्यकालीन भारतीय इतिहास), एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर डिग्री या भूविज्ञान में मास्टर डिग्री (प्लीस्टोसीन भूविज्ञान) होनी चाहिए। इतना ही नहीं, डिग्री के साथ कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

संस्कृति मंत्रालय के लिए आयु सीमा

संस्कृति मंत्रालय में इन पदों पर आवेदन के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा- 35 वर्ष है। वहीं एससी और एसटी कैटेगरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा- 40 वर्ष है। इसके अलावा ओबीसी कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु सीमा- 38 वर्ष तय की गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article