Gail Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: गेल में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने अपने यहां पर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती (Gail Recruitment 2024) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Gail Medical Officer Vacancy) की जाएगी। यहां आवदेन की आखिरी तारीख 6 जून 2024 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया हो वो आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां आप गेल में मेडिकल ऑफिसर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Gail Medical Officer Qualification: मेडिकल ऑफिसर के लिए क्वालिफिकेशन
गेल में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी प्रतिष्ठित अस्पताल/नर्सिंग में सर्जरी या जनरल मेडिसिन में इंटर्नशिप होना चाहिए।Gail Medical Officer Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले GAIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर GAIL Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
- फॉर्म पूरा भरने के बाद महाप्रबंधक, गेल इंडिया लिमिटेड, पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्ट उसर, पोस्ट माल्यान जिला रायगढ़ में जमा करवाएं।
- संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
