ECGC PO Recruitment 2025: ईसीजीसी पीओ के 30 पदों पर निकली वैकेंसी
ECGC PO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: भारत सरकार की कंपनी ईसीजीसी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ECGC PO Recruitment 2025) खबर है। एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती (ECGC PO Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 30 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट दोनों तरह के पदों के लिए है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ecgc.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 2 दिसंबर 2025 है। यहां आप ईसीजीसी पीओ के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया और सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
ईसीजीसी प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होना अनिवार्य है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
यहां आवेदन के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगातन कर सकेंगे।
ईसीजीसी पीओ के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। ऑनलाइन एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।