जॉब्स

दिल्ली की इस यूनिवर्सिटी में ऑफिस असिस्टेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकाली वैकेंसी

DTU Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in पर जाकर अपना आवेदनक कर सकते हैं। यहां आप डीटीयू के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

DTU Recruitment 2025: दिल्ली की इस यूनिवर्सिटी ने ऑफिस असिस्टेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर निकाली वैकेंसी

DTU Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: दिल्ली में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DTU Recruitment 2025) खबर है। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती (DTU Junior Office Assistant Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in पर जाकर अपना आवेदनक कर (DTU Office Assistant Recruitment) सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 66 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए आज यानी 10 नवंबर 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 है। यहां आप डीटीयू के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

DTU Office Assistant Qualification: यहां देखें क्वालिफिकेशन

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 प्रति मिनट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए।

DTU Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dtu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर DTU Non Teaching Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूर भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।

DTU Recruitment 2025 Application Fees: यहां देखें आवेदन शुल्क

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के अनारक्षित वर्ग (General Category)/ ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 750 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article