DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: दिल्ली के स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025) खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने राज्य के सरकारी स्कूलों में टीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती (DSSSB TGT Teacher Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजधानी के स्कूलों में हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, एसएसटी, संस्कृत और उर्दू समेत विभिन्न विषयों के कुल 5,346 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2025 है।
DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025: किस विषय के लिए कितनी वैकेंसी
- टीजीटी शिक्षक (इंग्लिश) - 869
- टीजीटी पुरुष (प्राकृतिक विज्ञान) - 630
- ड्रॉइंग टीचर - 527
- टीजीटी प्राकृतिक विज्ञान (महिला) - 502
- टीजीटी पुरुष (हिंदी) - 420
- टीजीटी महिला (हिंदी) - 134
- टीजीटी महिला (संस्कृत) - 416
- टीजीटी पुरुष (संस्कृत) 342
- टीजीटी महिला (गणित) - 376
- टीजीटी पुरुष (सामाजिक विज्ञान) 310
- टीजीटी महिला (उर्दू) - 116
- टीजीटी सामाजिक विज्ञान (महिला) - 92
- टीजीटी पुरुष उर्दू - 45
- टीजीटी पुरुष (पंजाबी) - 67
- विशेष शिक्षा शिक्षक - 120
DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 Qualification: शैक्षणिक योग्यता
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के टीजीटी शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएट में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा बीएड और सीटेट में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
दिल्ली के स्कूलों में टीजीटी शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो यहां अधिकतण आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
DSSSB TGT Teacher Salary: सैलरी
डीएसएसएसबी टीजीटी शिक्षक के पदों पर सैलरी की बात करें तो यहां चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के तहत 44,900 से 142,400 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।
