Delhi PGT Teacher Recruitment 2025: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की तरफ से पीजीटी टीचर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 11 विषयों के लिए लेक्चरर की भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। दिल्ली में टीचिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।
दिल्ली में पीजीटी टीचर के लिए निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2025 से शुरू हो रही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 फरवरी 2025 तक का समय मिलेगा। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं हुई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।
Delhi PGT Teacher Recruitment ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notification के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से एप्लीकेशन फॉर भर सकते हैं।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
DSSSB Delhi PGT Teacher Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
DSSSB PGT Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
दिल्ली में पीजीटी टीचर के लिए निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 11 विषयों के लिए 432 लेक्चरर की भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित सब्जेक्ट में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए DElEd या बीएड कोल्डर आवेदन के पात्र हैं। वहीं उम्मीदवारों की उम्र 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में छूट दी गई है।
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इसमें आवेदन करने वाले जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 100 रुपये जमा करने होंगे। इसके लिए एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अलावा महिला वर्ग फ्री में आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर सेलेक्ट होने के बाद पे लेवल 8 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक होगी।
