Delhi High Court Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: दिल्ली सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Delhi High Court Recruitment 2025) खबर है। दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने दिल्ली हाईकोर्ट के 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती (Delhi High Court Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कोर्ट अटेंडेंट, रूम अटेंडेंट और सिक्योरिटी अटेंडेंट के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 26 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2025 है। यहां आप डीएसएसएसबी दिल्ली हाईकोर्ट में कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Delhi High Court Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
दिल्ली हाईकोर्ट के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Delhi High Court Recruitment 2025 Apply Online
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- DSSSB
Delhi High Court Attendent Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Delhi High Court Recruitment: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
दिल्ली हाईकोर्ट के कोर्ट अटेंडेंट, रूम अटेंडेंट और सिक्योरिटी अटेंडेंट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन टियर 1 व टियर 2 परीक्षा के जरिए किया जाएगा। टियर 1 में कुल 100 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को कुल 150 मिनट का समय दिया जाएगा। यहां हिंदी के 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, अंग्रेजी के 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान के 25 प्रश्न और अंक गणित से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। टियर 1 में सफल होने वाले अभ्यर्थि टियप 2 की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।
