जॉब्स

Coal India Recruitment 2025: कोल इंडिया में नौकरी पाने का मौका, सैलरी 1.8 लाख से ज्यादा, यहां करें अप्लाई

Coal India Recruitment 2025 Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। केंद्र सरकार के अधीन आने वाली महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड में सरकारी नौकरी (Government Job 2025) पाने का शानदार मौका है। कोल इंडिया की तरफ से 434 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है।

Image

कोल इंडिया वैकेंसी

Photo : Times Now Digital

Coal India Recruitment 2024 Sarkari Naukri: केंद्र सरकार के अधीन आने वाली महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड में सरकारी नौकरी (Government Job 2025) पाने का शानदार मौका है। कोल इंडिया की तरफ से 434 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीख जल्द घोषित होगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

CIL MT Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

  • कोल इंडिया लिमिटेड की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- coalindia.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर CIL Management Trainees MT Recruitment 2025 के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Coal India Ltd Management Trainees MT Recruitment Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

CIL Recruitment Application Fee

इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें जनरल और ओबीसी के लिए फीस 1180 रुपये है। वहीं, एससी-एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए बिना किसी फीस में आवेदन करने का विकल्प मिला है। फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।

कोल इंडिया की इस वैकेंसी में अलग-अलग कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसमें पदों के अनुसार योग्यता रखने वाले आवेदन के पात्र होंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में वैकेंसी की डिटेल्स देख सकते हैं। E-3 ग्रेड पदों पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 60,000 से 1,80,000 रुपये मिलेंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article