जॉब्स

Budget 2024: मोदी सरकार का युवाओं को तोहफा! 1 करोड़ छात्रों को मिलेगी इंटर्नशिप, प्रति माह 5000 रुपये

Budget For Education In India, Budget For Youth Program: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 3.0 के पहले बजट में युवाओं के लिए अहम घोषणा किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार 1 करोड़ युवाओं को अगले पांच साल में टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका देगी। यह इंटर्नशिप 12 महीने की होगी।

Image

Budget 2024: 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी इंटर्नशिप की सुविधा

Budget For Education In India, Budget For Youth Program: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश हो (Budget For Education ) गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का 3.0 का पहला आम बजट पेश कर रही है। इस दौरान युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। बजट में युवाओं की नौकरी व शिक्षा का विशेष ध्यान रखा (Budget 2024 For Education) गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार 1 करोड़ युवाओं को अगले पांच साल में टॉप 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का (Budget 2024) मौका देगी। यह इंटर्नशिप 12 महीने (Budget For Education Loan) की होगी। जिसमें 5000 रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।

Budget 2024: युवाओं के लिए इंटर्नशिप पैकेज

बता दें प्रधानमंत्री मोदी का यह युवाओं के लिए स्पेशल इंटर्नशिप पैकेज है। इसके तहत युवाओं को करीब 500 बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। साथ ही इसके लिए युवाओं को प्रतिमाह 5000 रुपये इंटर्नशिप भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा जो युवा अपनी इंटर्नशिप की अवधि पूरी कर लेते हैं उन्हें 6000 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के तहत एक करोड़ युवाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।

अगले 5 साल में 1.4 करोड़ रोजगार

आम बजट में युवाओं के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले पांच सालों में लगभग 4.1 करोड़ रोजगार के अवसर मुहैया करवाने की योजना तैयार की है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस बजट में युवाओं की शिक्षा व रोजगार का विशेष ध्यान रखा गया है। सरकार रोजगार के साथ हर साल 1 लाख छात्रों को ऋण राशि के 3 प्रतिशत की ब्याज छूट के साथ सीधे ई वाउचर प्रदान करेगी।
budget 2024

budget 2024

कौशल ऋण योजना में संशोधन

केंद्रीय बजट 2024-25 में हर साल 25,000 छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव है। घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए ई-वाउचर हर साल 1 लाख छात्रों को सीधे ऋण राशि के 3% की वार्षिक ब्याज छूट के लिए दिए जाएंगे।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article