जॉब्स

BPSC Bihar Associate Professor Recruitment 2025: बीपीएससी ने प्राचार्य और एसोसिएट प्रोफेसर के 590 पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

BPSC Bihar Associate Professor Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्राचार्य और एसोसिएट प्रोफेसर के 590 पदों पर भर्ती (BPSC Bihar Associate Professor Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (BPSC Bihar Principal Vcancy) सकते हैं।

Image

BPSC Bihar Associate Professor Recruitment 2025: बीपीएससी ने प्राचार्य और एसोसिएट प्रोफेसर के 590 पदों पर निकाली वैकेंसी

BPSC Bihar Associate Professor Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बीपीएससी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC Associate Professor Recruitment 2025) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्राचार्य और एसोसिएट प्रोफेसर के 590 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें एसोसिएट प्रोफेसर के 539 पद, प्राचार्य के 25 व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्राचा्र्य के 26 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (BPSC Associate Professor Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 18 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2025 है।

BPSC Associate Professor Recruitment 2025: शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

बीपीएससी के प्राचार्य और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी पीएचडी की डिग्री और अन्य योग्यता होनी चाहिए। साथ ही यहां विषयवार अलग अलग योग्यता निर्धारित है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की उम्र न्यूनतम 30 वर्ष तथा अधिकतम उम्र सीमा नहीं है। सेवानिवृति की आयु 65 वर्ष निर्धारित है।

BPSC Associate Professor Vacancy 2025: इन पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असैनिक अभियंत्रण, यांत्रिक अभियंत्रण, विद्युत अभियंत्रण, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

BPSC Associate Professor Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Associate Professors, Principal Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

BPSC Associate Professor Vacancy: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित है। जबकि केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 25 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article