BPSC AE Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख (BPSC AE Application Extended) बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2024 (BPSC Assistant Engineer Vacancy 2024) के लिए अभी तक नहीं अप्लाई किया है, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 7 जुलाई 2024 (BPSC Assistant Engineer Apply Date) तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून निर्धारित की गई थी।
BPSC AE Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर के 118 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सिविल के 113 पद और मकैनिकल के 5 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। बता दें कि
चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 9 के तहत सैलरी मिलेगी।
BPSC Assistant Engineer Vacancy 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग और महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में BE/B.Tech की डिग्री अनिवार्य है। योग्य अभ्यर्थी आय़ोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for BPSC AE Recruitment 2024
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
BPSC AE Online Form 2024: कितना देना होगा शुल्क
बिहार असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए जनरल/ओबीसी और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी/एसटी/महिला/दिव्यांग अभ्यर्थियों को 200 रुपये जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।
