एजुकेशन

CTET July Admit Card 2024: सीटीईटी एडमिट कार्ड की Direct Link, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

CTET July Admit Card 2024 Download Link at ctet.nic.in: सीबीएससी सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 7 जुलाई को दो शिफ्ट में किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

Image

CTET July Admit Card 2024

CTET July Admit Card 2024 Download Link at ctet.nic.in: सीटीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का एडमिट कार्ड (CTET July Admit Card 2024) किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड (CTET Admit Card 2024 Download Link) कर सकेंगे।

CTET Admit Card 2024 Kab Aayega: सीटीईटी एडमिट कार्ड कब आएगा

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई 2024 (रविवार) को देश के 136 शहरों में होगी। सीटीईटी पेपर 2 का आयोजन सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। वहीं, पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। बता दें कि सीटीईटी एडमिट कार्ड जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

How to download CTET Admit Card 2024

  • सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • फिर सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET July Admit Card 2024 Link: ऐसे होगी सीटीईटी परीक्षा

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षणशास्त्र, गणित, भाषा 1, भाषा 2 और पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान और गणित या सामाजिक अध्ययन से 150 अंको के 150 सवाल पूछे होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article