SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021: SSC जीडी कांस्टेबल व एमटीएस परीक्षा के रिजल्ट जल्द, जानें कितनी जा सकती है कट-ऑफ
SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 Date: कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही मल्टी टास्किंग परीक्षा और जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी करने वाला है। बता दें, अभी तिथियां घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन यह परिणाम कभी भी जारी हो सकते हैं। हम इस ब्लॉग के माध्यम से आप तक एमटीएस व जीडी कांस्टेबल परीक्षा परिणाम से जुड़े सभी अपडेट देंगे। आप यहां परिणाम के लिए डायरेक्ट लिंक, पीडीएफ, रोल नंबर देखने का तरीका सब पा सकेंगे।
SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 Date: कर्मचारी चयन आयोग जीडी कांस्टेबल परिणाम के बाद 25000 हजार पदों को भरा जाएगा, जबकि मल्टी टास्किंग परीक्षा परिणाम के माध्यम से 7000 के आसपास रिक्तियां भरी जाएंगी। बता दें जीडी कांस्टेबल परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 तक चली थी। इस मामले में आखिरी अपडेट 24 दिसंबर को आया था, जब SSC GD 2021 उत्तर कुंजी (अस्थायी) रिस्पॉन्स शीट जारी किए गए थे। एसएससी अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जल्द जारी करेगा।
SSC MTS, SSC GD Constable Result 2021 Live: Check Direct Link, Cut-Off here
दूसरी तरफ एमटीएस परीक्षा के लिए भी अस्थायी उत्तर कुंजी के साथ रिस्पॉन्स शीट जारी किया जा चुका है। एसएससी एमटीएस अस्थायी उत्तर कुंजी 18 नवंबर तक उपलब्ध थी। एसएससी एमटीएस 2021 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। जल्द ही इसका रिजल्ट भी जारी होने वाला है।
इन पहलुओं का होता है कटऑफ पर असर
एसएससी एमटीएस उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के लिए कट ऑफ कई पहलुओं से प्रभावित होती रहती है जैसे परीक्षा में बैठने के छात्रों की संख्या, खाली पदों की संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर, बैकलॉग रिक्तियां जैसे तमाम पहलू।
क्या है SSC की परीक्षा का उद्देश्य?
एसएससी सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ में कांस्टेबल जीडी और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) पदों के लिए कुल 25,271 रिक्तियों को भरे जाने के लिए परीक्षा आयोजन हुआ है।
कटऑफ पर असर डालने वाले कारक
उम्मीदवारों ध्यान दें कि परीक्षा के कट ऑफ कई कारकों से प्रभावित होते रहते हैं जैसे परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या, खाली पदों की संख्या, परीक्षा में कठिनाई का स्तर, बैकलॉग वैकेंसी आदि।
संभावित रूप से ये हो सकती है एसएससी कटऑफ
सामान्य वर्ग में साल 2021 के लिए अपेक्षित कट ऑफ 75 से 85 अंक रह सकती है जबकि इस तरह एससी श्रेणी उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट ऑफ 60 से 75 अंक और एसटी उम्मीदवारों के लिए 55 से 65 अंक रहने की संभावना है।
एसएससी भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें
अनंतिम आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने की समयावधि 31 दिसंबर 2021 तक रखी गई थी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 जनवरी 2022 में जारी होना है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2021 के बारे में अधिक अपडेट के लिए, कृपया एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित जाएं। परिणाम पर अपडेट कभी भी आ सकता है।
उम्मीदवार को कब पता चलेंगे संशोधित अंक
एसएससी परीक्षा के उम्मीदवार ध्यान दें सभी योग्य और गैर-योग्य उम्मीदवारों के लिए संशोधित अंक 14 जनवरी, 2022 को वेबसाइट पर अपलोड होंगे। एसएससी सीएचएसएल 2020-21 टियर 1 संशोधित रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
SSC CHSL रिजल्ट कैसे देखें?
एसएससी सीएचएसएल 2020-21 टियर-1 के लिए संशोधित परिणाम की जांच करने को लेकर इन स्टेप्स को फॉलो किया जा सकता है।
1. आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in को विजिट करें।
2. प्रासंगिक परिणाम के विकल्प को क्लिक करें।
3. फिर एसएससी सीएचएसएल 2020-21 टियर-1 का संशोधित परिणाम यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
2022-23 में कई परीक्षाएं कराएगा एसएससी
अगर आप सरकारी नौकरी की चाह रख रहे हैं तो 2022 में आपके लिए अच्छा मौका है। कर्मचारी चयन आयोग 2022-23 में कई सारी परीक्षाएं कराने जा रहा है। उसके द्वारा घोषित कैलेंडर के अनुसार 2022-23 में 15 परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके लिए आयोग ने नोटिफिकेशन की तारीख से लेकर संभावित परीक्षा तिथि का भी ऐलान किया है। इसे देखते हुए, उम्मीदवारों के लिए जानना जरूरी है कि कौन सी परीक्षा कब होगी और उसके लिए उन्हें कब से तैयारी करनी होगी।
SSC GD Constable का संभावित कट-ऑफ
वर्ष 2021 के लिए सामान्य वर्ग के लिए अपेक्षित कट ऑफ 75 से 85 अंक है। एससी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित कट ऑफ 60 से 75 अंक और एसटी उम्मीदवारों के लिए 55 से 65 अंक है।
किसी भी वक्त आ सकता है नतीजा
अभ्यर्थियों को अब नतीजों का इंतजार है। जानकारों का कहना है कि जिनकी परीक्षा अच्छी है उन्हें बिना देरी किए हुए अगले चक्र की तैयारी करनी चाहिए। आम तौर पर दूसरे चक्र की परीक्षा के लिए कम से कम 10 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाता है।
12 गुना कैंडिडेट्स होंगे सिलेक्ट
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा में कुल उपलब्ध पदों के सिर्फ 12 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित होंगे। इन्हें PET और PST के लिए बुलाया जा सकता है।
टियर-1 में बनता है करीब 6 फीसद रिजल्ट
2018-19 में आयोजित मल्टी टॉस्किंग स्टाफ भर्ती टियर-1 परीक्षा में लगभग 20 लाख अभ्यर्थी शामिल थे। यदि टियर-2 के लिए कामयाब अभ्यर्थियों की बात करें तो करीब एक लाख 20 हजार छात्र ही कामयाब हुए।
बेसिक सैलेरी और भत्ते
बेसिक एसएससी जीडी सैलरी: 21,700 रुपये
यात्रा भत्ता: 1224 रुपये
हाउस रेंट भत्ता: 2538 रुपये
महंगाई भत्ता : 434 रुपये
कुल आमदनी : 25,896 रुपए
शुद्ध आमदनी: 23, 527 रुपए
SSSC GD कॉन्स्टेबल की इतनी होगी सैलेरी
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2021 का इन-हैंड वेतन 23527 रुपये हैं। इसमें परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, महंगाई भत्ते जैसे विभिन्न भत्ते शामिल होते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2021 का मूल वेतन 21700 रुपये है।
संभावित कट ऑफ
एसएससी एमटीएस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है लेकिन अगर पुराने नतीजों के आधार पर अनुमान लगाएं तो कटऑफ इतना रह सकता है।
अनारक्षित - 75
ईडब्ल्यूएस - 72
ओबीसी - 71
एससी - 60
एसटी - 60
नतीजों में हो रहा विलंब
एसएससी एमटीएस परीक्षा के नतीजों को दिसंबर के महीने में ही घोषित होना था लेकिन नतीजों के आने में देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि जनवरी के महीने में किसी भी दिन नतीजों को जारी किया जा सकता है।
टियर-1 का एसएससी रिजल्ट सिर्फ 1 प्रतिशत
एसएससी एमटीएस टियर-1 के रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकते हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि टियर-1 में कुल कितने फीसद छात्र कामयाब होते हैं। बीते 2018-19 की बात करें तो कुल 20 लाख छात्रों में से टियर-2 परीक्षा के लिए करीब 6 फीसद योग्य पाए गए थे जोकि महज एक प्रतिशत है।
5 अक्टूबर से 2 नवंबर तक संपन्न हुई परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से भारत के सभी राज्यों में मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा टियर-1 सफलतापूर्वक आयोजित हुई थी और एमटीएस टियर 1 परीक्षा 5 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 तक सभी राज्यों में आयोजित की गई थी। राज्यों के लाखों आवेदक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होने आए थे।
25 हजार से ज्यादा पदों पर निकली थी भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग ने पिछले साल जुलाई के महीने में एसएससी जीडी के लिए भर्ती अधिसूचना को जारी किया था और इसके अनुसार जीडी कांस्टेबल के कुल 25271 खाली पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाना है और इनमें से 22,424 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं जबकि शेष 2847 रिक्तियां महिला उम्मीदवारों के लिए रखी गई हैं।
SSC जीडी कांस्टेबल मेरिट लिस्ट 2022
पीईटी पीएसटी, मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन एसएससी द्वारा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जो परीक्षा के लिए पात्र पाए जाते हैं। उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में भाग लेने से पहले सीबीई परीक्षा में उच्च स्कोर करना होगा। योग्य आवेदकों की एक सूची ऑनलाइन परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
एसएससी एमटीएस भर्तियां 2021-22
एसएससी एमटीएस परीक्षा, कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विभिन्न राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / कार्यालयों में सामान्य केंद्रीय सेवा समूह 'सी' गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी पद की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। SSC MTS 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी भारत में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका होता है।
PET और PST के लिए बड़ी तादाद में आएंगे अभ्यर्थी
एसएसी भर्ती में अभ्यर्थियों को सफल होने के लिए लिखित परीक्षा होने के बाद PET, PST, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। GD कांस्टेबल की इस भर्ती में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
SSC SI दिल्ली पुलिस मेडिकल टेस्ट अपडेट
मेडिकल जांच के लिए कुल 433 महिला उम्मीदवारों और 4321 पुरुष उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षा की अनुसूची के बारे में नियत समय में सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे चिकित्सा परीक्षण के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों का अनुसरण करें।
एसएससी भर्तियों का उद्देश्य
एसएससी भर्ती के जरिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में MTS के पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। SSC द्वारा इस भर्ती के लिए टियर-1 एग्जाम का आयोजन जून 2022 में किया जाएगा।
इन लोगों का होगा मेडिकल टेस्ट
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने पेपर- II में न्यूनतम योग्यता अंक (एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंक जोड़े बिना) से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, यानी यूआर: 30% (60 अंक), ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 25% (50 अंक) ) और अन्य सभी श्रेणियां: 20% (40 अंक), उन लोगों के लिए चिकित्सा परीक्षा में उपस्थित होने के लिए शॉर्ट-लिस्टिंग के लिए विचार किया गया है।
मार्च में आएगा एसएससी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन!
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से साल 2022-23 में आयोजित भर्तियों के संबंध में वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। एसएससी की ओर से जारी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पदों पर होने वाली भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी किया जाएगा। अधिसूचना के जारी होने के बाद जल्द ही इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
SSC टियर-1 परीक्षा में चयन का अनुपात
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से साल 2018-19 में आयोजि मल्टी टॉस्किंग स्टाफ भर्ती की टियर-1 परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से केवल 1 लाख 20 हजार 713 उम्मीदवार ही टियर-2 एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए थे। इस अनुपात से यह कह सकते हैं कि एमटीएस भर्ती की लिखित परीक्षा में प्रति एक लाख कैंडिडेट्स में से मात्र 6 हजार उम्मीदवार यानी महज 6 प्रतिशत कैंडिडेट्स ही टियर-II तक पहुंच पा रहे हैं।
कब जारी होगा SSC MTS रिजल्ट और कटऑफ
एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही टियर-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। टियर-2 एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा। एमटीएस भर्ती की परीक्षा आंसर की 12 नवंबर 2021 को जारी हुई थी, जिसके अनुसार अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह में ही इस परीक्षा का परिणाम जारी होगा और रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट आएगी।
एसएससी जीडी रिजल्ट 2021
कर्मचारी चयन आयोग ने नवंबर-दिसंबर 2021 के महीने में एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए लिखित परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। चूंकि परीक्षा प्रक्रिया समाप्त हो गई है, इसलिए सभी उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एसएससी जीडी रिजल्ट जानने के इच्छुक हैं। इस परीक्षा के लिए एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जल्द ही एसएससी के आधिकारिक पोर्टल यानी ssc.nic.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने एसएससी जीडी परीक्षा रिजल्ट या एसएससी जीडी कट ऑफ मेरिट लिस्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2021-2022
कर्मचारी चयन आयोग ने अक्टूबर 2021 में मल्टीटास्किंग स्टाफ पदों के लिए टियर 1 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की है। टियर 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 05 से 20 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की गई है। आयोग दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में पहले चरण की परीक्षा के लिए एसएससी एमटीएस रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसकी जांच कर सकेंगे।
रेलवे की जोनल वेबसाइट पर रिजल्ट
अभ्यर्थी rrb official website rrbcdg.gov.in से इसे देख सकेंगे, लेकिन वेबसाइट पर ताबड़तोड़ भीड़ की वजह से रिजल्ट देखने में यदि आपको परेशानी हो रही हो, तो रेलवे की जोनल वेबसाइट पर जाएं।
एसएससी एमटीएस में इतनी मिलती है सैलरी
अगर सैलरी स्ट्रक्चर की बात करें तो शहरों के हिसाब से सैलरी अलग अलग हो जाती है। वर्तमान में इन-हैंड एसएससी एमटीएस वेतन लगभग 18 हजार से 22 हजार प्रति माह है।
एसएससी जीडी सीबीई पेपर के लिए न्यूनतम योग्यता अंक
एसएससी जीडी सीबीई पेपर के लिए न्यूनतम योग्यता अंक क्या हैं?
अनारक्षित श्रेणी और पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को न्यूनतम 35 प्रतिशत कुल प्राप्त करने की आवश्यकता है। दूसरी ओर, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत कुल प्राप्त करने की आवश्यकता है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल
मैं एसएससी जीडी परिणाम/मेरिट सूची में अपना नाम या रोल नंबर नहीं ढूंढ पा रहा हूं। इसका क्या मतलब है?
यदि आप एसएससी जीडी कांस्टेबल मेरिट सूची में अपना नाम या रोल नंबर नहीं ढूंढ पा रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपने परीक्षा पास नहीं की है।
एसएससी जीडी परिणाम में क्या विवरण मौजूद हैं?
एसएससी जीडी परिणाम में योग्य उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर, परीक्षा का नाम आदि जैसे विवरण शामिल होंगे। बता दें, एसएससी जल्द ही जीडी कांस्टेबल के 25000 रिक्तियों के लिए परिणाम जारी करने वाला है।
लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता?
क्या मुझे एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम की जांच करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता है?
नहीं, एसएससी जीडी परिणाम एक मेरिट सूची के रूप में घोषित किया जाता है जिसे कोई भी देख सकता है।
आप कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी जीडी परिणाम की जांच कर सकते हैं।
एसएससी जीडी परिणाम कौन जारी करता है?
कर्मचारी चयन आयोग एसएससी जीडी परिणाम घोषित करता है। इसलिए आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से ही https://ssc.nic.in से ही रिजल्ट चेक कर सकेंगें। उम्मीद है यह परिणाम 15 तारीख के आसपास जारी किए जाएंगें।
इस आधार पर तैयार होती है मेरिट लिस्ट
SSC GD मेरिट सूची केवल SSC GD CBE परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है। पीईटी, पीएसटी और मेडिकल परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है।
SSC GD कांस्टेबल भर्ती के लिए यह होगी आखिरी प्रक्रिया
SSC GD के अंतिम चरण में उम्मीदवारों की विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) शामिल है। डीएमई में, उम्मीदवारों का परीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि वे भारतीय सेना में कांस्टेबल या राइफलमैन के रूप में शामिल होने के लिए चिकित्सकीय रूप से फिट हैं। यह ध्यान दिया जा सकता है कि उम्मीदवारों की एसएससी जीडी पात्रता निर्धारित करने के लिए दस्तावेज सत्यापन भी इस स्तर पर किया जाता है।
रिजल्ट के बाद का जानें
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट आने के बाद सभी योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और/या शारीरिक मानक परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। पीईटी / पीएसटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के अंतिम चरण के लिए उपस्थित होना है।
एसएससी जीडी रिजल्ट कैसे चेक करें?
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
होम पेज के शीर्ष पर मौजूद परिणाम बटन पर क्लिक करें।
जीडी टैब पर क्लिक करें।
प्रासंगिक एसएससी जीडी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
परिणाम पीडीएफ देखें, डाउनलोड करें
sarkari results live - एसएससी जीडी 2021 का परिणाम
एसएससी जीडी 2021 का परिणाम जनवरी माह में जारी किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 24 दिसंबर को अस्थायी उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक जारी किया। उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और सही उत्तरों के साथ उनकी तुलना कर सकते हैं।
एसएससी एमटीएस रिजल्ट
प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में सेट जारी गए थे।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
दृष्टिबाधित सेरेब्रल पाल्सी उम्मीदवारों के लिए समय 120 मिनट दिया गया था।
एसएससी एमटीएस पेपर- I परीक्षा पैटर्न: महत्वपूर्ण बिंदु
1. नवीनतम पैटर्न के अनुसार कुल अंक 100 थे।
2. पेपर- I वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) था।
उम्मीदवार लेटेस्ट जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रहें।
ऐसे चेक करें परिणाम
SSC MTS पेपर- I एक ऑनलाइन पेपर था, जिसमें रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस सेक्शन में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। उम्मीदवार https://ssc.nic.in/ से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
एसएससी एमटीएस परीक्षा पैटर्न 2022: चयन प्रक्रिया
एसएससी हर साल 3 अलग-अलग चरणों में एसएससी मल्टी-टास्किंग स्टाफ परीक्षा (एमटीएस) परीक्षा आयोजित करता है:
पेपर 1
वर्णनात्मक परीक्षण
कौशल परीक्षण
इस वेबसाइट से देख सकेंगे परिणाम
एसएससी जीडी रिजल्ट कैसे चेक करें? उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के परिणाम देखने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। लेकिन अभी रिजल्ट जारी नहीं हुए हैं।
पीडीएफ रूप में आ सकता है परिणाम
एसएससी जीडी उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और सही उत्तरों के साथ उनकी तुलना कर सकते हैं। तुलना करके उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। बता दें, इस सिलसिले में बहुत जल्द परिणाम के लिए पीडीएफ देखी जा सकेगी।
रिजल्ट लिंक जल्द होगा एक्टिव
एसएससी जीडी 2021 का परिणाम जनवरी में जारी किया जा सकता है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 24 दिसंबर को अस्थायी उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक जारी किया था, अब कभी भी रिजल्ट लिंक एक्टिव हो सकता है।

