Sarkari Naukri: टीचर, इंजीनियर सहित कई पदों पर सरकारी नौकरियां-लेटेस्ट सरकारी जॉब्स अपडेट
अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो इस समय आपके लिए शानदार मौका है। दरअसल आजकल बैंकों, पुलिस और रेलवे समेत कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निाकली जा रही हैं। इसके अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं का भी आयोजन किया जा रहा है। आप इस पेज पर तमाम सरकारी जॉब्स से संबंधित लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं।
सरकारी नौकरी के लिए आप SSC MTS Tier 1 Cut-Off, SSC GD Constable Cut-Off, UPTET आदि में शामिल हो सकते हैं। इस समय मेडिकल विभाग और शिक्षकों के लिए भी ढेरों वैकेंसियां निकाली जा रही हैं। ऐसे आप अपनी इच्छानुसार एवं योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। हैं। इन दिनों रेलेवे से लेकर ईएसआईसी आदि में ढेरों वैकेंसी मौजूद हैं। आप अपनी योग्यता के अनुसार इनमें अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check All Latest Govt Jobs Notification here
इसके अलवा Police SI Answer Key, गेट परीक्षा, सीटेट परीक्षा अपडेट, कैट परीक्षा, यूजीसी नेट परीक्षा, क्लैट परीक्षा, परीक्षा पे चर्चा, कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा रजिस्ट्रेशन आदि भी चल रहे हैं। ऐसे में सरकारी जॉब्स से संबंधित डिटेल्स आप यहां हासिल कर सकते हैं।
RRB Group D Admit Card | SSC GD Constable Result | SSC MTS Cut-Off 2021
राजस्थान शिक्षक भर्ती अपडेट
प्राथमिक शिक्षक और उच्च प्राथमिक शिक्षक के पदों के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 09 फरवरी 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। ऑफिशियल नोटिफिकेशन अनुसार 15,500 पद प्राथमिक स्तर के लिए हैं और 16,500 पद उच्च प्राथमिक स्तर के लिए खाली हैं।
दिल्ली में जूनियर इंजीनियर पद पर वैकेंसी
DSSSB JE Recruitment 2022: इंजीनियरिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं को एक शानदार मौका आया है। दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer JE Civil / Electrical Recruitment 2022) पद पर बंपर वैकेंसी विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन 10 जनवरी 2022 से शुरू होंने वाले हैं। पूरी जानकारी के लिए यहां दिए लिंक को क्लिक करें
CISF में चल रही भर्तियां
CISF Recruitment 2022: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की ओर से हेड कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी) के पदों नौकरी पाने का मौका सामने आया है और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (CISF HC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें CISF की ऑफिशियल वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर अप्लाई करना चाहिए। नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
यूपी में कई पदों पर निकली भर्ती
UP Advocate General Recruitment 2022: एडवोकेट जनरल ऑफिस, प्रयागराज यूपी की ओर से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। नोटिफिकेशन के अनुसार एडिशनल प्राइवेट सेक्रेट्री (APS), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और पियून समेत कई पदों पर भर्तियां होनी हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट- aghcrecruitment.net पर जाना होगा। वैकेंसी डीटेल के लिए क्लिक करें
एमपी में असिसटेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती
MPPSC Assistant Engineer Recruitment 2022: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। मध्य प्रदेश इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (MP Engineering Service Exam 2022) की मदद से मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्तियां (AE Job Vacancy 2022) निकाली हैं। वैकेंसी डीटेल्स और MPPSC जॉब नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें
दिल्ली में असिसटेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती
DSSSB AE Recruitment 2022: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन अनुसार, दिल्ली के सरकारी विभागों में 161 असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer Vacancy 2022) की भर्ती होंनी है। इसमें (DSSSB AE Recruitment 2022) आवेदन ऑनलाइन मोड में करना है। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
उत्तर प्रदेश महिला रिक्रूटमेंट 2021
UP Female Recruitment Health Worker: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से महिला हेल्थ वर्कर के पद पर आवेदन प्रक्रिया यानी 05 जनवरी 2021 को बंद होगा। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने अब तक वैकेंसी (Female Health Worker Recruitment 2021) के लिए आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई किए जा सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म के लिए यहां क्लिक करें।
कांस्टेबल बनने का मौका
सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21,700 से 53 हजार रुपए तक वेतनमान दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2022 है। ये रहा कुल पदों का विवरण
अनारक्षित - 126
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए - 29
पिछड़ा वर्ग - 21
अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 82
पिछड़े वर्ग की महिला - 13
अनुसूचित जाति - 88
एसटी - 6
राजस्थान प्राथमिक/उच्च प्राथमिक 32000 शिक्षक ऑनलाइन फॉर्म 2022
प्रारंभिक शिक्षा विभाग राजस्थान, बीकानेर ने हाल ही में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक टीजीटी (32000 पोस्ट) भर्ती 2022 के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। वे उम्मीदवार जो इस रिक्ति के इच्छुक हैं और सभी पात्रता मानदंड हैं, आवेदन करने से पहले पूर्ण अधिसूचना ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।
UPPSC स्टाफ नर्स ग्रेड 2 रिजल्ट 2022
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने हाल ही में स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड 2 (3012 पोस्ट) भर्ती 2021 के पद के लिए रिजल्ट अपलोड किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
दिल्ली DSSSB जूनियर इंजीनियर JE ऑनलाइन फॉर्म 2022
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) ने हाल ही में जूनियर इंजीनियर JE (691 पोस्ट) भर्ती 2021 के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए आमंत्रित किया है। वे उम्मीदवार जो इस रिक्ति के लिए इच्छुक हैं और सभी पात्रता मानदंड रखते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने जारी किया विज्ञापन
इंडियन कोस्ट गार्ड ने मैकेनिकल, सेलर और सेलर डीबी के 02/2022 बैच के लिए विज्ञापन जारी किया है। कोई भी उम्मीदवार जो तटरक्षक बल की इस नई भर्ती में शामिल होना चाहता है, वह 4 जनवरी 2022 से 14 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी जैसे विज्ञापन, अधिसूचना, चयन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार विज्ञापन देख सकते हैं।।
Sarkari Result Update - NEET MDS 2022 ताजा जानकारी
4 जनवरी, 2022 को NEET MDS 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, NBEMS (National Board of Examinations in Medical Sciences, NBEMS) शुरू करेगा। ऐसे उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा MDS परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो NBE की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Results Live - दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board, DSSSB) ने सहायक अभियंता पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे DSSSB की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होगी और 9 फरवरी, 2022 को समाप्त होगी।
सरकारी नौकरी: पंजीकरण प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ी
सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9 और 11 के छात्र ध्यान दें कि पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि अब 6 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है।
AP Model School Recruitment 2022: एपी मॉडल स्कूलों में भर्ती
आंध्र प्रदेश मॉडल स्कूल सोसाइटी ने अनुबंध के आधार पर 12 जिलों में फैले एपी मॉडल स्कूलों में 211 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) और 71 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के लिए एपी मॉडल स्कूल भर्ती अधिसूचना आमंत्रित की है।
sarkari naukri - राजस्थान की इस परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
Rajasthan Police Recruitment Board ने खेल चयन बोर्ड के तहत एसआई / प्लाटून कमांडर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान पुलिस एसआई परीक्षा के लिए स्पोर्ट्स ट्रेल के लिए क्वालीफाई किया है, वे अपना कॉल लेटर राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट.i.e.police.rajasthan.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari result - इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
Gujarat State Electricity Corporation Limited (GSECL) ने विद्युत सहायक (JE) इलेक्ट्रॉनिक्स/ मैकेनिकल/ सिविल/- E&C, I&C & मेटलर्जी, विद्युत सहायक (प्लांट अटेंडेंट ग्रेड 1) इलेक्ट्रॉनिक्स/ मैकेनिकल, कंपनी सचिव (सीएस), जूनियर प्रोग्रामर इत्यादि पदों के लिए के आधिकारिक वेबसाइट पर - gsecl.in एडमिट कार्ड जारी किया है।
Sarkari result latest - AISSEE 2022 एडमिट कार्ड जल्द
All India Sainik School Entrance Examination, AISSEE 2022 admit card जल्द ही aissee.nta.nic.in पर जारी होने की उम्मीद है। National Testing Agency, NTA 9 जनवरी को AISSEE 2022 आयोजित करेगी। Sainik School entrance exam के लिए उपस्थित होने वाले छात्र एक बार जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। हालाँकि, NTA ने अभी तक AISSEE 2022 admit card release date और समय की घोषणा नहीं की है।
sarkari naukri latest - ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ( Odisha Staff Selection Commission OSSC) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) -2016 के पद के लिए प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए उपस्थित होना है, वे अपने प्रवेश पत्र ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
sarkari results - पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा आंसर की जारी
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने मंगलवार को पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 2021 की उत्तर कुंजी जारी कर दी। उत्तर कुंजी देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जा सकते हैं। डायरेक्ट लिंक के लिए पूरी खबर पढ़ें। PSTET Paper 2 Answer Key 2021
Sarkari result - नाबार्ड बैंक का आया रिजल्ट
National Bank for Agriculture and Rural Development has declared NABARD Grade A & B Mains Result 2021 नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने नाबार्ड ग्रेड ए और बी मेन्स रिजल्ट 2021 घोषित किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे नाबार्ड की आधिकारिक साइट nabard.org पर परिणाम देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा 16 और 17 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।
Sarkari results - यूकेएसएसएससी भर्ती शुरू
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, यूकेएसएसएससी ने कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार यूकेएसएसएससी की आधिकारिक साइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 3 जनवरी को शुरू हुई थी और 16 फरवरी, 2022 को समाप्त होगी।
Sarkari results - टीकाकरण कराने वाले छात्रों की जानकारी होगी अपलोड
दिल्ली सरकार ने स्कूल के प्रधानाध्यापकों को टीकाकरण वाले छात्रों की स्थिति अपलोड करने और शिक्षा विभाग को रोजाना शाम 4 बजे तक सूचित करने को कहा है। बच्चों को COVID और इसके प्रकारों से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
Sarkari Results Live - NEET PG काउंसलिंग 2021
NEET PG काउंसलिंग 2021 प्रक्रिया में तेजी लाने के प्रयास में नई गति मिलती नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट बुधवार, 5 जनवरी, 2021 को EWS कोटा पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। पहले मामले की सुनवाई 6 जनवरी को होनी थी।
Sarkari result - कर्मचारी चयन आयोग अपडेट
कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने 156 नेत्रहीन विकलांग (वीएच) उम्मीदवारों की अंतिम उत्तर कुंजी में कुछ त्रुटियां पाए जाने के बाद एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (सीएचएसएलई) 2020 के परिणामों को संशोधित किया है। परीक्षा 10 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Live - इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड 4 जनवरी, 2021 को नविक, यांत्रिक (Navik, Yantrik) पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। योग्य उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक साइट joinindiancoastguard.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन लिंक 4 जनवरी को सुबह 11 बजे खुल गया है।
Sarkari Result Update - NEET MDS 2022 अपडेट
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, NBEMS (National Board of Examinations in Medical Sciences, NBEMS) 4 जनवरी, 2022 को NEET MDS 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। जो उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा MDS परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NBE की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Results Live - सहायक और अन्य पदों पर नौकरी
रायपुर जिला न्यायालय ने सहायक और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए रायपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की आधिकारिक साइट Districts.ecourts.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 29 दिसंबर को शुरू हुई थी और 31 जनवरी, 2022 को समाप्त होगी।
ओपीएससी ने निकाली बंपर भर्ती
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (ओपीएससी) समूह बी के असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) के पद के लिए भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए अधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2022 है। इसके तहत कुल 796 पदो पर भर्ती की जाएगी।
BRO ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती
बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने मल्टी स्किल्ड वर्कर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार के लिए 17 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम सहित अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी है।
आरबीआई निकालेगी भर्ती
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RBI की ओर से कुल 14 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 4 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।
APSC ने मंगाए आवेदन
असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 जनवरी 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला / विज्ञान / वाणिज्य में स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें कंप्यूटर में दक्षता हासिल होनी चाहिए।
हिंदी ट्रांसलेटर और असिस्टेंट की निकली नौकरी
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) ने हिंदी ट्रांसलेटर और असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार IRFC Recruitment 2022 के लिए 28 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती केवल उत्तर पूर्वी राज्य, जम्मू और कश्मीर, अंडमान और निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप के उम्मीदवारों के लिए है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
DSSSB ने निकाली भर्ती
दिल्ली सबॉर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022 है। इसके जरिए 161 पदों को भरा जाएगा।
NCR इलाहाबाद RRC प्रयागराज एक्ट अपरेंटिस डीवी अनुसूची और कटऑफ के साथ मेरिट लिस्ट
रेलवे भर्ती सेल आरआरसी उत्तर मध्य क्षेत्र एनसीआर इलाहाबाद ने एनसीआर अधिनियम अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए मेरिट लिस्ट / दस्तावेज़ सत्यापन अनुसूची और कटऑफ जारी किया है। वे उम्मीदवार रिक्तियों के साथ नामांकित हैं जो मेरिट लिस्ट और कटऑफ की जांच कर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा रिजर्व लिस्ट 2022
संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने हाल ही में सिविल सेवा भारतीय प्रशासनिक और भारतीय वन सेवा आईएएस, आईएफएस परीक्षा भर्ती 2020 के लिए आरक्षित सूची अपलोड की है। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे अंतिम परिणाम, अंक डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS RRB एक्स ऑफिसर स्केल रिजल्ट 2022
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने हाल ही में अपलोड किया है। कार्यालय सहायक, अधिकारी स्केल I, II, III (10798 पोस्ट) भर्ती 2021 के पद के लिए आवंटन रिजल्ट हैं। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया है, वे आवंटन रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
IIM कॉमन टेस्ट रिजल्ट 2022
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) ने हाल ही में कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2021 का रिजल्ट अपलोड किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Results Live - यहां देखें कैट 2021 टॉपर्स लिस्ट
Sarkari Result - दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने अपनी वेबसाइट (dsssb.delhi.gov.in) पर क्रमशः पोस्ट कोड 803/22 और 804/22 के तहत सहायक अभियंता (सिविल) और सहायक अभियंता (विद्युत) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।) जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 10 जनवरी 2022 से dsssbonline.nic.in पर उपलब्ध होगा। इंजीनियर अपने आवेदन 09 फरवरी 2022 तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result - कैट रिजल्ट 2021 की हुई घोषणा
कॉमन एडमिशन टेस्ट, कैट रिजल्ट 2021 की घोषणा कर दी गई है। भारतीय प्रबंधन संस्थान, IIM अहमदाबाद ने MBA प्रवेश परीक्षा - CAT 2021 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया है, परिणाम की जांच करने के लिए चरण और लिंक नीचे दिया गया है। यहां कुछ ही देर में टॉपर्स की सूची भी उपलब्ध करा दी जाएगी। अभी अपना रिजल्ट चेक करें।
पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें CAT 2021 result
Sarkari Result - कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2021 परिणाम जारी
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद ने सोमवार, 3 जनवरी, 2022 को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2021 के परिणाम घोषित किए। उम्मीदवार https://iimcat.ac.in/ पर जाकर या यहां क्लिक करके CAT Result 2021 परिणाम देख सकते हैं।
Sarkari Result Update - स्कूल रिओपन
बृहन्मुंबई नगर निगम, बीएमसी ने 31 जनवरी, 2021 तक मुंबई और ग्रेटर मुंबई नगर क्षेत्र में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। अधिकारियों द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कक्षा 1 से 9 और कक्षा 11 के छात्रों के लिए सभी कक्षाओं को वापस स्थानांतरित कर दिया जाएगा। केवल एसएससी, एचएससी या कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए कक्षाएं ऑफलाइन मोड में जारी रहेंगी।
Sarkari result Live today - GATE 2022 एडमिट कार्ड
IIT Kharagpur, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने GATE एडमिट कार्ड 2022 की रिलीज को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, GATE 2022 का एडमिट कार्ड 7 जनवरी को जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -gate.iitkgp.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari result - CAT 2021 परिणाम
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद आज, यानी सोमवार, 3 जनवरी, 2022 को CAT 2021 परिणाम जारी कर सकता है। कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 (CAT 2021) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in और इस ब्लॉग पर नजर रखें।
Bank Job : पंजाब नेशनल बैंक भर्ती
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने Chief Risk Officer(CRO), Chief Compliance Officer (CCO), Chief Financial Officer (CFO), Chief Technical Officer (CTO), Chief Information Security Officer (CISO) and Chief Digital Officer (CDO) के पदों की भर्ती के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार pnbindia.in पर 10 जनवरी 2022 तक या उससे पहले जमा कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - COVID-19 दिशानिर्देशों का नया सेट लागू
ओमाइक्रोन मामलों में वृद्धि के बीच, राजस्थान सरकार ने COVID-19 दिशानिर्देशों का नया सेट लागू किया है, जिसने जयपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को 9 जनवरी तक बंद कर दिया है।
Sarkari Result - नीट एसएस एडमिट कार्ड 2021
National Eligibility cum Entrance Test, Super Specialty or NEET SS Admit Card 2021 आज, 3 जनवरी, 2022 को उन सभी उम्मीदवारों के लिए जारी होने वाला है, जिन्होंने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, एनबीई सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा और एक बार प्रवेश पत्र उपलब्ध होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in पर होस्ट किया जाएगा।
Sarkari Result - NEET PG 2021 काउंसलिंग शेड्यूल अपडेट
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, NEET PG 2021 काउंसलिंग शेड्यूल इस सप्ताह में होने की उम्मीद है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई की मूल तारीख 6 जनवरी, 2022 है। हालाँकि, केंद्र ने अब सर्वोच्च न्यायालय को एक अनुरोध प्रस्तुत किया है और सुनवाई को कल, 4 जनवरी, 2022 को या अगले दिन - 5 जनवरी, 2022 तक सुनने का आग्रह किया है।
CAT Result 2021 Date आज ही आने वाले हैं परिणाम
CAT परिणाम 2021 (CAT Result 2021 Date) की तारीख का इंतजार लगभग 2 लाख उम्मीदवार कर रहे हैं। यह परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। माना जा रहा है परिणाम आज ही आने वाले हैं। परीक्षा सभी केंद्रों पर एक ही दिन में 3 पालियों में आयोजित की गई थी।
Sarkari Result - कैट रिजल्ट 2021
भारतीय प्रबंधन संस्थान, आईआईएम अहमदाबाद द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट, कैट रिजल्ट 2021 (Common Admission Test, CAT Result 2021) की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। पिछले रुझानों के विश्लेषण के अनुसार, IIM CAT परिणाम आज, 3 जनवरी, 2022 को जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार अपना MBA प्रवेश परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in पर जारी होने के बाद देख सकेंगे।
Sarkari Result Live: नायब तहसीलदार के लिए नौकरी
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नायब तहसीलदार के पद पर भर्ती निकाली हैं। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार कुल 20 पदों पर भर्ती की जानी है। आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी, 2022 तक चलेगी। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, इसके पास आवेदक अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Result Live: CISF में निकली हेड कांस्टेबल की भर्ती
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हेड कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी) के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 249 खाली पदों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है।
Sarkari Naukri Result 2021: CIMAP ने निकाली भर्ती
सीएसआईआर- सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड एरोमैटिक प्लांट्स (CIMAP) ने जूनियर सचिवालय सहायक और जूनियर स्टेनो सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत कुल 46 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2021 से शुरू हुई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2022 है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://www.cimap.res.in पर जाकर किए जा सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2021: UPSC ने मांगे आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर टाइम स्केल, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 जनवरी 2022 है।
Sarkari Naukri Result 2021: एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा का होगा आयोजन
मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी 2022 को होगा। इस परीक्षा के जरिए कांस्टेबल के कुल 4000 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट peb.mponline.gov.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


