Sarkari Naukri Result: कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं 12वीं पास करें आवेदन
Sarkari Naukri Result, REET Admit Card 2022: क्या आप नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपको ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत है जहां सभी तरह की सरकारी नौकरी व इससे जुड़े अपडेट दिए जाते हैं। सरकारी नौकरी कैसे मिले 2022? इसके लिए आप इस पेज को रिफ्रेश करते रहें, यहां आप आसानी से हर सरकारी जॉब्स के बारे में जान सकेंगे साथ ही यह भी जान पाएंगे कि सरकारी नौकरी कैसे पा सकते हैं? उम्मीदवार यहां हर नए नोटिफिकेशन, आंसर की, रिजल्ट की जानकारी पुख्ता रूप से सबसे पहले देख पाएंगे।
Sarkari Naukri Result, REET Admit Card 2022: सरकारी नौकरी कैसे पाएं या सरकारी नौकरी कैसे देखें? इसके लिए यहां बने रहें। यहां लेटेस्ट जानकारी जान पाएंगे जैसे jee main session 1 रिजल्ट आ गया है और जेईई एडवांड से जुड़े अपडेट आने हैं। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए नोटिफिकेशन आना है, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आना है, कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से सीएचएसएल और सीजीएल टियर 2 परीक्षा के लिए अपडेट आने हैं। यहीं नहीं राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती व पुलिस गार्ड भर्ती पर भी अपडेट आने हैं।
आरबीआई, एसबीआर्ई समेत बैंकिंग जॉब्स, रेलवे भर्ती, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में भर्ती से जुड़े अपडेट भी यहां से देखें जा सकते हैं। इसके अलावा अग्निवीर भर्ती योजना के भी बारे में यहां सब कुछ जान सकेंगे।
REET Admit Card 2022 Direct Link | UP Polytechnic Result 2022 Direct Link
Sarkari Result 2022 Live - पुलिस विभाग में बंपर भर्ती
उत्तर प्रदेश के पुलस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार जल्द ही पुलिस विभाग में बंपर भर्ती निकालने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग की रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Today - सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन
सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही केंद्रीय पात्रता परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होते ही आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Today - निकलने वाली है बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभागों की रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
Sarkari Naukri Live -जारी हो गया दस्तावेज सत्यापन के लिए एडमिट कार्ड
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फील्ड असिस्टेंट के पद के लिए दस्तावेज सत्यापन एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग 18 जुलाई 2022 को फील्ड असिस्टेंट के पद के लिए दस्तावेज सत्यापन आयोजित करेगा।
Sarkari Naukri Live - विज्ञानिक बनने का अवसर
भर्ती और मूल्यांकन केंद्र (आरएसी) ने स्नातक इंजीनियरों और स्नातकोत्तर छात्रों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है, इसमें वे छात्र भी शामिल हो सकेंगे जो अंतिम वर्ष की परीक्षा में हैं या शामिल हो रहे हैं। इस भर्ती के माध्यम से विज्ञानिक `बी ’ की 630 रिक्तियों को भरा जाएगा।
Sarkari Result 2022 - प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2022
राजस्थान अधीनस्थ मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2022 के लिए मास्टर प्रश्न पत्र के साथ प्रारंभिक उत्तर कुंजी rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट से RSMSSB उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - शुरू हो गई आईबीपीएस क्लर्क 2022 भर्ती
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, आईबीपीएस क्लर्क 2022 आवेदन प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार जो आईबीपीएस क्लर्क 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in पर अपना नामांकन कर सकते हैं। कुछ हजार रिक्तियों के लिए हर साल लाखों उम्मीदवारों द्वारा आईबीपीएस परीक्षा का प्रयास किया जाता है। इस साल आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 6000 से अधिक रिक्तियों के लिए की जाएगी। IBPS क्लर्क 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2022 है।
Sarkari Result Live - जेकेपीएससी भर्ती 2022 शुरू
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग, जेकेपीएससी भर्ती 2022 शुरू हो गई है। आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई, 2022 से शुरू हुई है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट - jkpsc.nic.in पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेकेपीएससी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2022 है।
Sarkari Naukri 2022 - ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का आंसर की जारी
राजस्थान अधीनस्थ मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम विकास अधिकारी (VDO) पदों के लिए मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी की है। इन आंसर की के खिलाफ 15 जुलाई से 17 जुलाई 2022 के बीच आपत्ति भी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को 100 रुपये प्रति आपत्ति भुगतान करना होगा।
Sarkari Recruitment 2022: ईएसआईसी में टीचिंग फैकल्टी के लिए भर्ती
ESIC Recruitment 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से टीचिंग फैकल्टी के पदों के लिए भर्तियों को निकाला गया है। इन भर्ती के लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई 2022 तक अपने आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: एफएसीटी मैनेजर पदों के लिए कैसे करें आवेदन
Sarkari Naukri 2022: एफएटीसी पदों की भर्ती के लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार 8 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक या इससे पहले वेबसाइट http://www.fact.co.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: कितना मिलेगा वेतन
सीनियर मैनेजर - 29,100 रुपये से 54,500 रुपये।
मैनेजमेंट ट्रेनी - 20,600 रुपये से 46,500 रुपये।
अफसर - 12,600 रुपये से 32,500 रुपये।
टेक्नीशियन - 9,250 रुपये से 32,000 रुपये।
Sarkari Naukri 2022 Live: एफएसीटी की शैक्षणिक योग्यता
Sarkari Naukri 2022: सीनियर मैनेजर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग डिग्री या किसी भी विषय में दो साल की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। यहां पर सैलरी सहित अन्य विवरण भी देख सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: सरकारी नौकरी के इन पदों पर होगी भर्ती
Sarkari Naukri 2022: एफएसीटी भर्ती 2022 को लेकर माध्यम से कुल मिलाकर 137 पदों पर भर्ती की जानी हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी, सीनियर मैनेजर और टेक्नीशियन पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: एफएसीटी मैनेजर पदों पर निकली भर्ती
Sarkari Naukri 2022: फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड की ओर से सीनियर मैनेजर, अफसर और टेक्नीशियन सहित कई अन्य पदों पर भर्ती होगी। इस बारे में ताजा अपडेट के लिए लगातार पेज रिफ्रेश करते रहें।
Sarkari Naukri 2022 Live: एफएसीटी मैनेजर पदों पर भर्ती
Sarkari Naukri 2022: फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड की ओर से ऑफिसर, सीनियर मैनेजर और टेक्नीशियन सहित कई पदों पर भर्ती की जानी है और इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।
ESIC Sarkari Naukri 2022: ईएसआईसी टीचिंग फैकल्टी पदों के लिए भर्ती
ESIC Sarkari Recruitment 2022: ईएसआईसी यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम में टीचिंग फैकल्टी के पदों के लिए भर्तियां निकाली गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 18 जुलाई 2022 तक अप्लाई किया जा सकता है।
Sarkari Naukri IAF Recruitment 2022: आईएएफ उम्मीदवार का चयन
IAF Recruitment 2022: भारतीय वायुसेना यानी आईएएफ लिखित परीक्षा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगी। वायुसेना उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Sarkari Naukri IAF Recruitment 2022: आईएएफ भर्ती की शैक्षणिक योग्यता
IAF Recruitment 2022: सिविलियन पदों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए उपलब्ध विस्तृत नोटिफिकेशन को यहां चेक कर सकते हैं।
IAF Sarkari Naukri Recruitment 2022: वैकेंसी का डिटेल
भारतीय वायुसेना में जो भर्तियां निकली हैं, उनमें कुक- 7 पद, स्टेनोग्राफर- 1 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ- 5 पद, मेस स्टाफ- 1 पद, कारपेंटर- 1 पद, स्टोर कीपर -1 पद, लोअर डिविजन क्लर्क- 1 पद, और सीएमटीडी- 3, मकैनिक- 1 पद पदों पर भर्ती होगी।
IAF Bharti 2022: एयरफोर्स में 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी
Sarkari Naukri 2022: एयरफोर्स भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय वायु सेना ने ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर भर्ती निकाली है।
Sarkari Naukri Live: REET परीक्षा से होनी है 62 हजार पदों पर भर्ती
रीट 2022 में खाली पदों की संख्या 62 हजार निर्धारित है। पहले यह संख्या 32 हजार ही थी। बीते साल हुई परीक्षा की अनियमितता की बात सामने आने के बाद परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया था। बीते साल की सीटों को भी इस साल की परीक्षा में जोड़ा गया।
Sarkari Naukri 2022 Live: 15 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया अप्लाई
सीबीएसई यानी बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, राजस्थान के अनुसार राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 15,66,992 उम्मीदवार ने आवेदन सब्मिट किए गए। इनमें से 86 फीसदी उम्मीदवारों को अपनी पहली पसंद के परीक्षा केंद्र अलॉट हुए और 13,65, 831 उम्मीदवार राजस्थान के हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: इस डेट को जारी होगा एडमिट कार्ड
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा / REET 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। रीट 2022 का प्रवेश पत्र 14 जुलाई, 2022 को रिलीज किया जाएगा।
Sarkari Job 2022 Live: राजस्थान बोर्ड रीट परीक्षा एडमिट कार्ड
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रीट परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र चेक कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: इस दिन जारी होंगे REET परीक्षा के एडमिट कार्ड
आरपीएसई यानी राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा / REET 2022 की परीक्षा के आयोजन में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। अब रीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
JIPMER की तरफ से अपडेट जारी
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) जल्द ही विभिन्न ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों जैसे नर्सिंग ऑफिसर, एक्स-रे तकनीशियन (रेडियोथेरेपी), एक्स-रे तकनीशियन (रेडियो-डायग्नोसिस) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करेगा। बता दें, 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है।
Sarkari Result Live - राज्य लोक सेवा आयोग का अपडेट जारी
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग, जेकेपीएससी भर्ती 2022 व्याख्याता, सहायक प्रोफेसर और सहायक स्टाफ के पद के लिए जारी है। आवेदन प्रक्रिया आज, 13 जुलाई, 2022 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट - jkpsc.nic.in पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - परीक्षा स्थगित करने की हो रही मांग
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने कल, 12 जुलाई, 2022 को NEET एडमिट कार्ड 2022 जारी किया। हालांकि, उम्मीदवार सोशल मीडिया पर NEET-UG 2022 को स्थगित करने का ट्रेंड कर रहे हैं। इसके अलावा, हाल के अपडेट के अनुसार, दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है जिसमें NEET-UG 2022 को स्थगित करने की मांग की गई है।
Sarkari Result 2022 Today - कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकारी जल्द ही कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
Sarkari Naukri Live - शुरू हुआ सशक्तिकरण कार्यक्रम
देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक एनटीपीसी ने बुधवार को कहा कि उसने असम में 40 नाबालिगों को विभिन्न कौशल में प्रशिक्षित करने के लिए वंचित लड़कियों के लिए चार सप्ताह का सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम - बालिका अधिकारिता मिशन (जीईएम) - 2018 से देश भर में बिजली प्रमुख द्वारा संचालित किया जा रहा है और पहली बार असम में लॉन्च किया गया था।
Sarkari Result Live - NABARD बैंक का नया अपडेट जारी
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा (RDBS)/ (राजभाषा सेवा) और (प्रोटोकॉल और सुरक्षा सेवा) में ग्रेड 'ए' में सहायक प्रबंधक के पद के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। उम्मीदवार 18 जुलाई 2022 से नाबार्ड ग्रेड ए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result Live - टीएन टीआरबी का आया अपडेट
Tamil Nadu Teachers Recruitment Board, TN TRB ने TRB TN Lecturer CV Dates 2022 जारी किया है। टीएन टीआरबी 16 जुलाई से 18 जुलाई, 2022 तक परीक्षा आयोजित करेगा। भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। परीक्षा के लिए नामांकित उम्मीदवार आधिकारिक अपडेट वेबसाइट--trb.tn.nic.in . पर देख सकते हैं।
Sarkari Naukri Result Live - कपड़ा मंत्रालय में नौकरी का मौका
कपड़ा मंत्रालय सीधी भर्ती के आधार पर सामान्य केंद्रीय सेवा समूह सी गैर-राजपत्रित (गैर-मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। जूनियर वीवर, सीनियर प्रिंटर, जूनियर असिस्टेंट (बुनाई), आदि पद के लिए रिक्तियों की घोषणा की गई है।
Sarkari Result naukri live - जानें किस परीक्षा का आया एडमिट कार्ड
तेलंगाना लिमिटेड की दक्षिणी विद्युत वितरण कंपनी, TSSPDCL सहायक अभियंता परीक्षा के लिए 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 17 जुलाई, 2022 को परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- tssouternpower.com से प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंजाब में बंपर नौकरी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंजाब (NHM पंजाब) सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), चिकित्सा अधिकारी (MO), फार्मासिस्ट और क्लिनिक सहायक की भर्ती करना चाहता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि को या उससे पहले bfuhs.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Naukri 2022 - एसएससी दिल्ली पुलिस भर्ती जल्द
एसएससी दिल्ली पुलिस और कर्मचारी चयन आयोग के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (चालक)-पुरुष की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा। देश के सभी हिस्सों के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे।
Sarkari Result 2022 - भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2022
मैट्रिक भर्ती (एमआर) के लिए भारतीय नौसेना अग्निवीर भर्ती 2022 15 जुलाई, 2022 से शुरू होने वाली है। भारतीय नौसेना ने मंगलवार को एक ट्वीट साझा किया और भारत नौसेना अग्निपथ भर्ती 2022 की तारीख को अधिसूचित किया। जो उम्मीदवार भारतीय नौसेना अग्निवीर एमआर भर्ती में नामांकन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा।
Sarkari Result Live - जल्द जारी होगा India rankings 2022
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भारत रैंकिंग 2022 जारी करेंगे जिसमें 15 जुलाई, 2022 को देश भर के शीर्ष विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों की सूची शामिल होगी। Union Education Minister Dharmendra Pradhan द्वारा रैंकिंग जारी करने पर यहां डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा।
Sarkari Result Live - स्वास्थ्य क्षेत्र में 2445 वैकेंंसी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश, एनएचएम यूपी स्टाफ नर्स परिणाम 2022 2445 रिक्तियों के लिए जारी किया गया है। एनएचएम यूपी स्टाफ नर्स परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upnrhm.gov.in पर पोस्ट किए गए परिणाम पीडीएफ की जांच कर सकते हैं। यूपी एनएचएम स्टाफ नर्स परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी और इस भर्ती अभियान के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अनुबंध के आधार पर काम पर रखा जाएगा।
Sarkari Result Live - जारी हो गया यूपीएल एडमिट कार्ड
यूटिलिटी पॉवरटेक लिमिटेड, यूपीएल एडमिट कार्ड 2022 सहायक लोको चालक प्रशिक्षु परीक्षा 2022 के लिए जारी किया गया है। जो उम्मीदवार 17 जुलाई को परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-utilitypowertech.org से अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र तक पहुंचने के लिए अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और ईमेल आईडी की कुंजी की आवश्यकता होगी।
Sarkari Result Live - PAT एडमिट कार्ड जारी
तकनीकी शिक्षा निदेशालय, DTE असम ने आधिकारिक वेबसाइट dte.assam.gov.in पर आगामी PAT के लिए असम PAT एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। एडमिट कार्ड की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना लॉगिन विवरण जैसे जन्म तिथि, रोल नंबर और अन्य विवरण यदि कोई हो तो दर्ज करना होगा।
Sarkari Result Live - नई शिक्षा नीति अपनाने वाला पहला राज्य
उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने केंद्र की नई शिक्षा नीति को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व-प्राथमिक शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए राज्य भर के आंगनवाड़ी केंद्रों में 'बाल वाटिका' का उद्घाटन किया।
Sarkari Result 2022 - जारी हो गए एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 अंक
कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी सीजीएल 2022 टियर 1 अंक अब जारी किए गए हैं। उम्मीदवार 12 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एसएससी सीजीएल 2022 स्कोरकार्ड की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in पर लॉग इन करके अपने एसएससी सीजीएल अंक देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - शुरू हो गया सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 पंजीकरण
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 पंजीकरण शुरू हो गया है। उम्मीदवार जो सीएसआईआर नेट 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- csirnet.nta.ac.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में सितंबर में संयुक्त CSIR-UGC NET जून 2022 परीक्षा आयोजित करेगी।
Sarkari Result 2022 - स्कूल बंद की घोषणा
राज्य सरकार द्वारा 12 जुलाई, 2022 को मणिपुर के स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। मणिपुर में बढ़ते COVID-19 मामलों को देखते हुए, सरकार ने कहा है कि सभी स्कूल 24 जुलाई, 2022 तक बंद रहेंगे। मणिपुर के स्कूल बंद करने का ऐलान भी मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने किया है। सीएम सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "पिछले कुछ दिनों में राज्य में कोविड -19 सकारात्मक मामलों की बढ़ती संख्या के साथ, मणिपुर सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को इस महीने की 24 तारीख तक बंद रखने का निर्देश दिया है।"
Sarkari Result Live - आज जारी होगी AP EAMCET 2022 आंसर की
आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, AP EAMCET 2022 कृषि उत्तर कुंजी आज, 13 जुलाई, 2022 को JNTU अनंतपुर द्वारा आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, APSCHE की ओर से जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cets.apsche.ap.gov.in से एपी ईएपीसीईटी कृषि कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - जारी हुआ पीसीएस मेन्स परीक्षा 2022 रिजल्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, यूपीपीएससी ने पीसीएस मेन्स परीक्षा 2021 के लिए यूपीपीएससी पीसीएस परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। संयुक्त राज्य, ऊपरी अधीनस्थ सेवाओं के लिए मुख्य परीक्षा के परिणाम 12 जुलाई, 2022 को uppsc.up.nic पर जारी किए गए हैं। इन परिणाम को इस लिंक से देखा जा सकेगा। Result
CBSE Board 10th Result 2022 - यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in या parikshasangam.cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Today - सीटीईट 2022 नोटिफिकेशन
सीटीईटी 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 जुलाई 2022 तक सीटीईटी 2022 के नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। साथ ही आवेदन के लिए विंडो खोल दी जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार, सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती
हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा सरकार के बोर्ड, निगमों व विश्विद्यालयों में ग्रुप सी के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - नाबार्ड ने निकाली वैकेंसी
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर 18 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2022 है। इसके जरिए कुल 170 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - SLAT 2022 का रिजल्ट जारी
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने 12 जुलाई शाम 5.00 बजे एसएलएटी परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट set-test.org से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने SET, SLAT या SITEEE आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सिम्बायोसिस एसएलएटी 2022 परीक्षा 3 जुलाई, 2022 को कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Live - स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी
नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) उत्तर प्रदेश ने स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। भर्ती के लिए परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी।
Sarkari Result Live - आईएआरआई ने परीक्षा की तारीख की घोषित
इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (IARI), इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR) ने असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए प्रिलिमनरी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in के माध्यम से परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। भर्ती के लिए परीक्षा 29 जुलाई 2022 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result Live - आरबीआई ने इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ऑफिसर ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित दूसरे चरण की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए फेज 2 की परीक्षा 25 जून 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं, असिस्टेंट मैनेजर की परीक्षा 21 मई को हुई थी।
Sarkari Result Live - सीजीएल टियर 1 एग्जाम के स्कोरकार्ड हुए जारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) टियर 1 एग्जाम के मार्क्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टियर 1 की परीक्षा 11 अप्रैल से 21 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 4 जुलाई 2022 को घोषित किया गया था।
Sarkari Result Live - जानिए ईएसआईसी भर्ती प्रक्रिया में कितनी मिलेगी सैलरी
सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत कुल 93 पदों पर भर्ती की जाएगी। मेन्स परीक्षा 23 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result Live - ESIC ने जारी किया एडमिट कार्ड
एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर (SSO) पदों पर भर्ती के लिए मेन्स एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रीलिमिनरी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।मेन्स परीक्षा 23 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result Live - फैकल्टी पदों पर भर्ती
पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमिशन (WBPSC) ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in के माध्यम से 12 जुलाई से 1 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत प्रिंसिपल के 1 पद, प्रिंसिपल कम वाइस प्रिंसिपल के 1 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 2 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 3 पद और ट्यूटर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Live - सेना में नौकरी का अवसर
भारतीय सेना के तहत एससी केंद्र दक्षिण ने सिविलियन, इंस्ट्रक्टर, नाई, एमटीएस, कुक समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 458 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। वहीं उनकी आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के साथ आवेदन फॉर्म को भरकर सीनियर मैनेजर (जेएजी), मेल मोटर सेवा, नंबर 37, ग्रीम्स रोड, चेन्नई- 600006 पते पर भी भेज सकते हैं।
Sarkari Result Live - ड्राइवर के लिए डाक विभाग में वैकेंसी
भारतीय डाक ने ड्राइवर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। इसके तहत आपको indiapost.gov.in पर विजिट करना होगा। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 24 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Result Live - 857 पदों पर होगी भर्ती
दिल्ली पुलिस भर्ती प्रक्रिया तहत कुल 857 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके जरिए दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति होगी।
Sarkari Result Live - दिल्ली पुलिस में निकली वैकेंसी
कर्मचारी चयन आयोग, SSC ने दिल्ली पुलिस में सहायक वायरलेस ऑपरेटर एवं टेलीप्रिंटर ऑपरेटर के लिए ड्राइवर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2022 है।
Sarkari Naukri Live - जानिए कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों का चयन यूपीएससी द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विसेज (ES) परीक्षा (सिविल), 2021 में लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण में योग्यता के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
Sarkari Naukri Live - डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए भर्ती
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने डिप्टी मैनेजर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 13 जुलाई 2022 है। इस प्रक्रिया के माध्यम से 50 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result Live - PSSSB ने जारी किया रिजल्ट
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, PSSSB, विभिन्न पदों के लिए विभिन्न प्रकार की परीक्षा आयोजित करता है। PSSB फाइनल रिजल्ट 2022 अब बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर घोषित किया गया है। PSSSB फाइनल रिजल्ट 2022 वार्डर (पुरुष) और मैट्रॉन (महिला) के पद के लिए घोषित किया गया है।
Sarkari Result 2022 - सीडीएसी भर्ती 2022
सीडीएसी भर्ती 2022 शुरू हो गई है। 100 से ज्यादा सहायक अभियंता पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है और आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट - cdac.in पर सीडीएसी सहायक अभियंता पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है।
Sarkari Naukri 2022 - यूनिवर्सिटी ऑफ नेशनल लॉ, एनएलयू दिल्ली
यूनिवर्सिटी ऑफ नेशनल लॉ, एनएलयू दिल्ली ने उन उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी की, जिन्होंने 11 जुलाई, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट, Nationallawuniversitydelhi.in पर शोध प्रस्ताव के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है। उम्मीदवार ध्यान दें कि दस्तावेज में दिए गए लिंक पर शोध प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2022 है।
Sarkari Naukri Live - नाबार्ड बैंक में नौकरी का मौका
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के पद के लिए 170 रिक्त पदों को भरने जा रहा है, जिसके लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सूचना के अनुसार, नाबार्ड ग्रेड ए पंजीकरण 18 जुलाई 2022 से nabard.org पर शुरू होगा।
Sarkari Result Live - डीडीए भर्ती 2022
सहायक कार्यकारी अभियंता, एएई पद के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण, डीडीए भर्ती 2022 जारी है। DDA GATE 2021 स्कोर के माध्यम से AAE पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- dda.gov.in पर पद के लिए जांच और आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
नीट 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट के लिए परीक्षा वेबसाइट neet.nta.nic.in पर हॉल टिकर जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है और परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है, वे अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह है डाउनलोड लिंक Neet Ug Admit Card
इन्होंने किया 300/300 अंकों के साथ जेईई मेस टॉप
बठिंडा शहर के 17 वर्षीय मृणाल गर्ग ने सोमवार को घोषित जेईई मेन 2022 के परिणाम में 300/300 हासिल कर टॉप रैंक हासिल किया है। मिनोचा कॉलोनी निवासी मृणाल बठिंडा शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर भुचो शहर के सेंट कबीर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़े हैं।
Sarkari Naukri 2022 - दिल्ली पुलिस ड्राइवर भर्ती 2022
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) उन उम्मीदवारों के पंजीकरण की प्रक्रिया में है जो ड्राइवर की नौकरी की तलाश कर रहे हैं। भर्ती दिल्ली पुलिस के लिए की जाएगी। यदि आप पुरुष हैं और 12वीं पास हैं और आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है तो आप अंतिम तिथि यानी 29 जुलाई 2022 से बहुत पहले दिल्ली पुलिस ड्राइवर आवेदन जमा कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 -आज जारी होगा CUET UG 2022
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एडमिशन टेस्ट - अंडरग्रेजुएट या CUET UG 2022 के पहले चरण के लिए 12 जुलाई यानी आज शाम 6 बजे एडमिट कार्ड जारी करेगी। छात्र cuet.samarth.ac.in पर जा सकते हैं, अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - RSMSSB का नया नोटिफिकेशन जारी
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पशुधन सहायक या पशुधन सहायक के पद के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी किया है। RSMSSB को 20 जुलाई 2022 से पशुधन सहायक पद के लिए दस्तावेज सत्यापन शुरू करेगा।
Sarkari Result Live - सीमा सुरक्षा बल का नोटिफिकेशन जारी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने rectt.bsf.gov.in पर ट्रेड्समैन पोस्ट के लिए 18 जुलाई से होने वाली प्रथम चरण की परीक्षा यानी फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और डॉक्यूमेंटेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने बीएसएफ ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के लिए आवेदन किया है, वे बीएसएफ प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - राज्य लोक सेवा आयोग ने जारी की विज्ञप्ति
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने भूविज्ञानी और खनन अधिकारी के पद के लिए साक्षात्कार प्रवेश पत्र जारी किया है। भूविज्ञानी और खनन अधिकारी पद के लिए साक्षात्कार 20 जुलाई 2022 से निर्धारित है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दोनों पदों के लिए साक्षात्कार अनुसूची और एडमिट कार्ड अपलोड करने की तारीख की पीडीएफ अपलोड कर दी है।
Sarkari Naukri Result Live - डीडीए भर्ती 2022 शुरू
सहायक कार्यकारी अभियंता, एएई पद के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण, डीडीए भर्ती 2022 जारी है। DDA GATE 2021 स्कोर के माध्यम से AAE पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- dda.gov.in पर पद के लिए जांच और आवेदन कर सकते हैं। एएई पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त, 2022 शाम 6 बजे तक है।
Sarkari Naukri Live - BARC recruitment 2022
Bhabha Atomic Research Centre, BARC recruitment application 2022 89 आशुलिपिक (ग्रेड- III), चालक, कार्य सहायक-ए के रिक्त पदों के लिए जारी है। पदों के लिए बताई गई पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार 31 जुलाई, 2022 से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर पंजीकरण करना होगा।
Sarkari Naukri 2022 - सीसीआरएएस भर्ती 2022
सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज, सीसीआरएएस 38 रिसर्च ऑफिसर और अन्य पदों के लिए भर्ती अधिसूचना 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार पद-वार पात्रता की जांच कर सकते हैं और 15 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट- ccras.nic.in पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है।
Sarkari Result Live - शिक्षक पात्रता परीक्षा पर आया अपडेट
तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड, टीएनटीआरबी (Tamil Nadu Teachers Recruitment Board, TNTRB)ने तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा, टीएन टीईटी 2022 सुधार विंडो बंद कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार अपने टीएन टीईटी आवेदन पत्र को आधिकारिक रूप से ऑनलाइन संपादित कर सकते थे। अब अगले अपडेट के लिए यहां बने रहें।

