Sarkari Naukri Result 2022: डीडीए, पीजीसीआईएल और एनवीएस समेत अन्य कई जगह निकली जॉब, ऐसे करें अप्लाई
Sarkari Naukri Result 2022: सरकारी जॉब्स के साथ-साथ, अगर आप प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े सारे अपडेट जैसे विज्ञप्ति, एडमिट कार्ड, आंसर की और रिजल्ट की जानकारी चाहते हैं, तो इस पेज पर बने रहें, यहां तेज व डायरेक्ट लिंक के साथ इन जानकारियो को आप तक पहुंचाया जाएगा। यहां हिंदी भाषी राज्यों के अलावा मुख्य तौर पर 10वीं, 12वीं व स्नातकों के लिए आने वाली नौकरी को भी कवर किया जाता है।

Sarkari Naukri Result 2022: मौजूदा दौर में, सरकारी जॉब्स या सरकारी नौकरी को लेकर कई बड़े अपडेट आ रहे हैं, या आने वाले हैं। इनमें Staff Selection Commission (SSC) Combined Graduate Level टियर 2 नोटिफिकेशन, जेईई एडवांस्ड नोटिफिकेशन, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा नोटिफिकेशन, रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी एडमिट कार्ड, राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड शामिल हैं। यही नहीं, शिक्षा जगत के साथ साथ एकेडमिक स्तर की भी बड़ी खबरों को विशेष रूप से कवर किया जाता है।
Sarkari Naukri Today LIVE: Check here all Latest Jobs Notification and Vacancy Here
इसके अलावा कई राज्यों में पुलिस होमगार्ड, पुलिस कांस्टेबल भर्ती व अन्य भर्ती भी चल रही है। नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई से है जबकि SSC MTS & Havaldar 2022 परीक्षा अभी 22 जुलाई तक चलेगी, इस सबसे जुड़े तमाम अपडेट्स यहां दिए जाएंगे।
CBSE 10th 12th Result 2022 | REET 2022 Admit Card Download Link
Government Jobs: असिस्टेंट मैनेजर के लिए नौकरी
शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार एससीआईएल की आधिकारिक साइट shipindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 16 जुलाई यानि आज से शुरू हो गई है, जो 16 अगस्त 2022 को समाप्त होगी।
DDA Recruitment 2022: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जारी की भर्तियां
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर भर्तियां जारी कर दी हैं। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 8 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। जिसके लिए उन्हें 1000 रुपए एप्लीकेशन शुल्क जमा करना होगा।
PGCIL Recruitment 2022: PGCIL ने अप्रेंटिस पदों पर जारी की भर्तियां
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड PGCIL ने अप्रेंटिस पदों पर भर्तियां जारी कर दी हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in या portal.mhrdnats.gov.in पर 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CCRAS Recruitment 2022: रिसर्च ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती
सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज में रिसर्च ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 38 पद खाली है, जिसमें रिसर्च ऑफिसर के 5 पद, फार्मासिस्ट के 25 पद और पंचकर्म के 8 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना ने MR के पदों पर जारी की भर्तियां
भारतीय नौसेना ने MR के पदों पर भर्ती जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।
NVS Teacher Recruitment 2022: यहां चेक करें पदों का विवरण
कुल पद- 1616 पद
टीजीटी- 683 पद
पीजीटी- 397 पद
प्रिंसिपल- 12 पद
संगीत/कला/पीईटी पुरुष/पीईटी महिला/लाइब्रेरियन- 181 पद
NVS Teacher Bharti 2022: सरकारी नवोदय शिक्षक भर्ती हुई जारी
ऐसे युवा जो सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह एक राहत भरी खबर हैं। नवोदय विद्यालय में शिक्षक की विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर 22 जुलाई 2022 तक इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
IDBI Assistant Manager Admit Card 2022: IDBI ने असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किए जारी
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक IDBI ने असिस्टेंट मैनेजर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा 23 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी।
JKPSC CCE Exam 2022: जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन JKPSC ने जम्मू एंड कश्मीर कंबाइंड कंपीटिटिव प्रिलिम्स एग्जाम 2022 के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं। वह उम्मीदवार जिन्होंने जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह जेकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Delhi Police SSC SI Result 2022 Declared: दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ परीक्षा 2020 रिजल्ट हुआ जारी
कर्मचारी चयन आयोग SSC ने दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिन्होंने दिल्ली पुलिस एसआई और सीएपीएफ एग्जाम दिया है, वह एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट ssc.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
Government Jobs in Punjab: पंजाब में जारी हुई 779 पदों पर वैकेंसी
पंजाब के युवा जो रोजगार की तलाश में हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। पंजाब में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर समेत अन्य कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार एनएचएम पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
कुल पद – 779
India Post Recruitment 2022: बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी जॉब
इंडिया पोस्ट ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती आवेदन जारी कर दिए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। भारतीय डाक में ड्राइवर पदों पर उम्मीदवारों का केवल 10वीं पास होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवदेन कर सकते हैं।
ITBP SI Recruitment 2022: ITBP सब इंस्पेक्टर की भर्ती हुई शुरू
भारत तिब्बत सीमा पुलिस, ITBP सब इंस्पेक्टर (एसआई) ओवरसियर ग्रुप बी के लिए भर्ती शुरू हो गई हैं। पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। भर्तियों के लिए आवेदन 16 जुलाई 2022 से शुरू हुए हैं वहीं आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2022 हैं। इन पदों पर सैलरी की बात करें तो 35400 रुपये से लेकर 112400 रुपये महीना तक सैलरी मिलेगी।
SEBI Assistant Manager IT Recruitment 2022: सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड में जारी हुई भर्तियां
सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया, SEBI ने असिस्टेंट मैनेजर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के पदों पर भर्ती जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक ibpsonline.ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए 24 पदों आवेदन की प्रक्रिया 14 जुलाई 2022 से शुरू हो गई है और 31 जुलाई 2022 तक उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
UP Government Jobs: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा ने जारी की 16 पदों पर भर्तियां
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 8वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं। नॉन टीचिंग स्टाफ के कुल 16 पदों पदों पर वैकेंसी जारी की गई हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म भरकर रजिस्टर्ड पोस्ट से कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, 58, जगत नारायण रोड, शिक्षा भवन, लखनऊ पर भेजना होगा। हालांकि एप्लीकेशन फॉर्म 22 जुलाई 2022 तक पहुंच जाना चाहिए।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2022: इंडियन नेवी ने जारी की 2800 वैकेंसी
भारतीय नौसेना में युवाओं के लिए 'अग्निवीर' के तहत भर्तियां जारी की हैं। 12वीं पास युवाओं के लिए 2800 वैकेंसी जारी कर दी गई हैं। अग्निपथ भर्ती योजना के तहत जारी की गई इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 01 जुलाई से शुरू हो गई है जो 22 जुलाई 2022 खत्म हो जाएगी। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ESIC Recruitment 2022: ईएसआईसी ने जारी की 491 पदों पर भर्तियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ESIC, ने ESIC PGIMSR और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के कुल 491 पदों पर भर्ती जारी की है। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पे लेवल-11 के तहत हर महीने 67,700 रुपए से लेकर 2,08,700 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर 18 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
Railway Recruitment 2022: रेलवे ने जारी की बंपर वैकेंसी
रेलवे में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। रेलवे भर्ती सेल, पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने कई NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) पदों पर भर्ती जारी कर दी हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई 2022 तक किया जा सकता है। बता दें रिक्त पदों की कुल संख्या 121 है।
Sarkari Naukri Railway Recruitment 2022: रेलवे के कई पदों के लिए करें आवेदन
भारतीय रेलवे की ओर से अपरेंटिस की 1659 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भारतीय रेलवे के इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 1 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
NHM Punjab Sarkari Bharti 2022: मेडिकल अफसर सहित इन पदों पर भर्ती
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से चिकित्सा अधिकारी सहित कई पदों के लिए भर्ती निकली हैं।कई पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhm.punjab.gov.in की मदद से 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती को पंजाब के लिए निकाला गया है।
Sarkari Naukri 2022 Updates: स्टेनोग्राफर के लिए निकली भर्ती
स्टेनोग्राफर के कुल 452 पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे, आवेदन करने के लिए 27 जुलाई 2022 आखिरी तारीख है।
Sarkari Naukri News: टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती
टेरिटोरियल आर्मी (Territorial Army) में नौकरी करने का मौका अगर ग्रैजुएट छात्र ढूंढ रहे हैं तो अधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in पर जाकर आवेदन करें। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई है। यह भर्ती कुल 13 पदों के लिए होगी।
Sarkari Naukri Updates: कोल इंडिया में निकली भर्ती
हाल ही में यह खबर आई है कि कोल इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 481 पदों के लिए आवेदन मांगा है। छात्र इन पदों के लिए 7 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Updates: रेलवे में निकली नौकरी
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई में कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। अप्रेंटिस के कुल 876 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगा गया है। इच्छुक कैंडिडेट 26 जुलाई 2022 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ले।
Sarkari Naukri Updates: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में निकली नौकरी
जो लोग मेडिकल फील्ड में काम करना चाहते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सरकार के स्वास्थ्य सेवा बोर्ड ने तकरीबन 1300 से ज्यादा रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
Sarkari Naukri Live Updates: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान में निकली नौकरी
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान में 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के तहत 6000 से ज्यादा पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2022 तय की गई है।
Sarkari Naukari 2022: यूपीएससी में निकली भर्ती
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) नें वैमानिकी अधिकारी, सहायक प्रोफेसर और इंजीनियर के पदों के लिए भर्ती निकाली थी। उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2022 यानी आज है।
Sarkari Naukri Live - Bhabha Atomic Research Centre में निकली नौकरी
Bhabha Atomic Research Centre में आशुलिपिक (ग्रेड- III), चालक, कार्य सहायक-ए के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार इन पदों पर 31 जुलाई, 2022 से पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर पंजीकरण करना होगा।
Sarkari Naukri News: सीसीआरएएस भर्ती 2022
सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वैदिक साइंसेज ने 38 रिसर्च ऑफिसर और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आज यानी 15 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukari Live Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय में निकली भर्ती
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में भर्ती निकाली गई है। नॉन-टीचिंग पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
Sarkari Naukri 2022: AAI मैं गैर-कार्यकारी पदों के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने गैर-कार्यकारी पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Updates: AAI में निकली भर्ती
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), ने गैर-कार्यकारी पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगा है। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए इच्छुक हैं वह 29 जुलाई तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: कैसे करें असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन?
उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमिशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती निकाली है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org पर जाकर आवेदन करें।
Sarkari Naukri 2022 Live Updates: उत्तर प्रदेश में निकली नौकरी
उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन युवाओं को नौकरी करने का बेहतरीन मौका दे रहा है। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Sarkari Naukri 2022 - JSSC ने बदली परीक्षा तिथि
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, JSSC पशु चिकित्सा अधिकारी, लीगल असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की प्रारंभिक तिथि और अंतिम तिथि को पुनर्निर्धारित किया गया है। आयोग ने मूल रूप से प्रारंभिक तिथि 30 मई, 2022 और समापन तिथि 29 जून, 2022 बताई थी, लेकिन नई तिथियां 15 जुलाई, 2022 प्रारंभिक तिथि के रूप में और 31 जुलाई, 2022 समापन तिथि के रूप में हैं।
REET 2022 Admit Card - आरईईटी से जुड़ा आया नया अपडेट, केंद्र की करें जांच
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आरईईटी 2022 परीक्षा केंद्र की पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार जो आरईईटी परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होंगे, वे वेबसाइट reetbser2022.in पर परीक्षा केंद्र की जांच कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - मेडिकल फील्ड में नौकरी का मौका
मेडिकल हेल्थ सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड, MHSRB, सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW), ट्यूटर्स, सिविल असिस्टेंट सर्जन - जनरल / जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। आवेदन पत्र 21 जुलाई 2022 को सुबह 10.30 बजे जारी किए जाएंगे।
Sarkari Naukri 2022 - रेलवे सेक्टर में आई नौकरी
1654 अपरेंटिस पदों के लिए भारतीय रेलवे भर्ती 2022 अधिसूचित की गई है। भारतीय रेलवे में रिक्तियों को लागू करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट--rrcpryj.org पर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय रेलवे भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त, 2022 है।
Sarkari REsult Live - WBJEEB अपडेट जारी
West Bengal Joint Entrance Examinations Board, WBJEEB ने WB ANM GNM 2022 exam के लिए OMR Response Sheet जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो पश्चिम बंगाल सहायक नर्सिंग और मिडवाइफरी और जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (डब्ल्यूबी एएनएम जीएनएम) प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - wbjeeb.nic.in से अन्य जानकारी देख सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - nata.in पर आएगा रिजल्ट
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर, सीओए से आज, 15 जुलाई, 2022 को चरण 2 परीक्षा के लिए एनएटीए परिणाम 2022 जारी करने की उम्मीद है। उम्मीदवार जल्द ही एनएटीए चरण 2 के परिणाम को देख सकेंगे। इन परिणामों को nata.in पर जारी किया जाएगा।
Sarkari Result Live - यूपीपीएससी ने जारी किया रिजल्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी संयुक्त ऊपरी अधीनस्थ सेवा यूपीपीएससी प्री भर्ती 2021 की भर्ती पद के लिए हाल ही में अपलोड किए गए परीक्षा परिणाम हैं। वे उम्मीदवार रिक्तियों के साथ नामांकित हैं, वे परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - भारतीय सेना में जाने का अवसर
शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कोई भी पुरुष या महिला उम्मीदवार जिन्होंने इस साल एनईईटी एमडीएस परीक्षा 2022 में पंजीकरण और योग्यता प्राप्त की है, वे इस आर्मी डेंटल कोर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2022 से 14 अगस्त 2022 तक चलेंगे।
Sarkari Naukri Live - यूपीएससी का नया अपडेट जारी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट परीक्षा 2022) के लिए विज्ञापन जारी किया है। वे उम्मीदवार रिक्ति के साथ नामांकित हैं, वे एडमिट कार्ड / हॉल टिकट / कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - ग्राम विकास आयोजक / ग्राम सेवकों की भर्ती
अधीनस्थ चयन सेवा बोर्ड पंजाब ने 792 ग्राम विकास आयोजक / ग्राम सेवक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - जारी हो गई एनआईआरएफ रैंकिंग 2022
शीर्ष फार्मेसी कॉलेजों के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 जारी कर दी गई है! एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा आज, 15 जुलाई, 2022 को जारी की गई। 2022 की सूची के अनुसार, जामिया हमदर्द ने एक बार फिर भारत के शीर्ष फार्मेसी कॉलेज के रूप में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
Sarkari Result 2022 Live - कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकार के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। प्रदेश सरकार जल्द ही पुलिस विभाग में कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाली है। हालांकि इससे संबंधित अभी कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Today - सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट
सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। हालांकि अभी बोर्ड ने रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - ग्रामीण विकास अधिकारी का रिजल्ट
जस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSV) जल्द ही ग्राम विकास अधिकारी (VDO)के मेन्स का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Today - सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन जल्द
सीटेट 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही आवेदन के लिए लिंक एक्टिन कर दिया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 - एपी ईसीईटी हॉल टिकट 2022 जारी
जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 15 जुलाई, 2022 को एपी ईसीईटी हॉल टिकट 2022 जारी करेगा। इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड एपी ईसीईटी की आधिकारिक साइट cets.apsche.ap.gov.in पर उपलब्ध होगा।
Sarkari Naukri Live - आज जारी होगी एनआईआरएफ रैकिंग
नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क, एनआईआरएफ आज भारत रैंकिंग 2022 जारी करेगा। शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग सहित 11 श्रेणियों में अब से थोड़ी देर में एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 की घोषणा करेंगे।
Sarkari Naukri 2022 - जारी हो गई सीजीएल फाइनल आंसर की
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के पद के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा का अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दिया है। एसएससी सीजीएल परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अंतिम उत्तरों की जांच कर सकते हैं क्योंकि एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम 2022 अंतिम उत्तर कुंजी पर आधारित है। एसएससी सीजीएल अंतिम उत्तर कुंजी लिंक यहां दिया गया है। SSC CGL Final Answer Key 2022
Sarkari Naukri 2022 - सिविल सेवा परीक्षा से जुड़ा नया अपडेट
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग (TNPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा- IV (ग्रुप- IV) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। TNPSC को 24 जुलाई 2022 को संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा- IV (ग्रुप- IV) के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करनी है।
Sarkari Naukri 2022 -आज सुबह जारी होगी एनआईआरएफ रैंकिंग 2022
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 15 जुलाई को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क या एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 की घोषणा करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया यह ढांचा भारत भर के शिक्षा संस्थानों को कई श्रेणियों के तहत तैयार करता है।
Sarkari Result Live - बीपीएसएससी ने जारी किया पुलिस भर्ती रिजल्ट
इस भर्ती अधिसूचना के तहत बीपीएसएससी ने पुलिस सब इंस्पेक्टर, एसआई पद के लिए 1998 और सार्जेंट पद के लिए 215 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। Bihar Police Subordinate Services Commission, BPSSC recruitment 2022 से जुड़ा अहम अपडेट आ चुका है, Bihar Police SI, Sergeant Result 2022 को जारी कर दिया गया है।
Sarkari Result Live - बीपीएसएससी भर्ती 2022
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग, बीपीएसएससी भर्ती 2022 बीपीएसएससी एसआई और सार्जेंट परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। बीपीएससी ने 14 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट-bpssc.bih.nic.in पर उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची जारी की है। BPSSC ने उन उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है।
Sarkari Naukri 2022 - जारी हो गया KPTCL एडमिट कार्ड
कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, KPTCL एडमिट कार्ड 2022 लिखित योग्यता परीक्षा के लिए जारी किया गया है। केटीपीसीएल 23 जुलाई और 7 अगस्त, 2022 को सहायक अभियंता, एई और कनिष्ठ अभियंता, जेई भर्ती परीक्षा 2022 आयोजित करेगा।
Sarkari Naukri Live - जारी हो गया TNPSC Group 4 प्रवेश पत्र
तमिलनाडु लोक सेवा चयन आयोग, TNPSC ने TNPSC ग्रुप 4 परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है! उम्मीदवार जो समूह 4 परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - tnpsc.gov.in पर अपना TNPSC Group 4 प्रवेश पत्र 2022 देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Today - सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन
सीटीईटी 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। अधिसूचचना जारी होते ही आधिकारिक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।योग्य व इच्छुक उम्मीदवार यहां आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - इन विभागों में बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती की जाएगी। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
CBSE Board Result 2022 - सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें बोर्ड ने रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
REET 2022 Admit Card - ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
आरईईटी 2022 का प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले राजस्थान पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट reetbser21.com पर जाएं।
होमपेज पर जाकर REET 2022 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
Sarkari Result 2022 - आरईईटी 2022 प्रवेश पत्र
राजस्थान पात्रता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कुछ ही देर में रीट 2022 का प्रवेश पत्र जारी करने वाला है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Result: एयरफोर्स 10वीं और 12वीं पास की नौकरी
IAF Recruitment 2022: भारतीय वायु सेना यानी एयरफोर्स ने ग्रुप सी सिविलियन पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इस सरकारी नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर आवेदन किया जा सकता है।
Sarkari Result 2022 Live: एग्रीकल्चर डेवलपमेंट अफसर पद पर बहाली
HPSC ADO Recruitment 2022: एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के 100 वैकेंसी पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: स्टेनोग्राफर के पदों पर बहाली
स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अप्लाई आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के जरिए कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 27 जुलाई 2022 है। कुल 452 वैकेंसी पर भर्ती होनी चाहिए।
Sarkari Naukri Result 2022: मुख्य परीक्षा की आंसर-की रिलीज
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दर्ज कराई जा सकती है। उम्मीदवार कल से इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2022: एफएसीटी मैनेजर पदों पर निकली भर्ती
Sarkari Job 2022: फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड की ओर से सीनियर मैनेजर, अफसर और टेक्नीशियन सहित अन्य कई पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
Indian Army Sarkari Naukri 2022: सेना में इन पदों के लिए करें अप्लाई
भारतीय सेना ने डेंटल कॉर्प्स के तहत वैकेंसी पर भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन कल जारी किया जाएगा। कुल 30 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से करना होगा।
Sarkari Naukri Result 2022 Live: मेडिकल अफसर के इन पदों पर भर्ती
मेडिकल अफसर - 140
एमपीडब्ल्यू पुष - 140
नर्स महिला - 126
पब्लिक हेल्थ मैनेजर – 103
नर्स पुरुष-14
सिटी प्रोग्राम मैनेजर - 8
REET admit card 2022: एडमिट कार्ड पर चेक करें ये विवरण
REET 2022 एडमिट कार्ड reetbser2022.in पर डाउनलोड किया गया है, उम्मीदवारों को आरईईटी एडमिट कार्ड पर दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच करनी चाहिए। आरईईटी एडमिट कार्ड 2022 पर इन विवरण को ध्यान से चेक करें।
उम्मीदवार का नाम
जन्म की तारीख
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
उम्मीदवार की फोटो
चयनित भाषा
रोल नंबर
रीट 2022 परीक्षा केंद्र का पता
सिस्टम जेनरेटेड एप्लीकेशन नंबर/यूजर-आईडी
आरईईटी 2022 परीक्षा की डेट और समय
Sarkari Result 2022 Live: मेडिकल अफसर के इतने पदों पर होगी भर्ती
नीचे बताई गई मेडिकल ऑफिसर की भर्ती अभियान के तहत कुल मिलाकर 531 पदों पर वैकेंसी के लिए भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार nrhm.maharashtra.gov.in की मदद से अप्लाई कर सकते हैं।
REET Exam Center List 2022: एग्जाम सेंटर की लिस्ट का लिंक जारी
REET परीक्षा के उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड हॉल टिकट जारी होने का इंतजार है लेकिन इससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एक बड़ा अपडेट आया है और उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सेंटर लिस्ट के लिंक Direct link to check exam center को एक्टिव कर दिया गया है।
Sarkari Naukri Recruitment 2022: मेडिकल अफसर पदों के लिए भर्ती
NHM Maharashtra Recruitment 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), पब्लिक हेल्थ मैनेजर, महाराष्ट्र में सिटी प्रोग्राम मैनेजर, मेडिकल अफसर (एमओ), नर्स (अटेंडेंट) सहित कई पदों के लिए भर्ती वैकेंसी निकाली गई है।
RSMSSB Sarkari Naukri Recruitment 2022: क्या है आवेदन फीस?
RSMSSB Recruitment 2022: उम्मीदवारों को 450 रुपये की फीस देनी होगी। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क में छूट होगी। इसके अलावा अन्य विवरण को नीचे देख सकते हैं और आवेदन करने का तरीका भी जान सकते हैं।
RSMSSB Sarkari Naukri 2022 Live: कैसे करें आवेदन?
आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अब, 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें और डिटेल्स दर्ज करें।
आवेदन फीस का भुगतान करें और अपना आवेदन सब्मिट करें।
RSMSSB Recruitment 2022: कई पदों पर निकली भर्ती
नीचे बताई गई भर्ती के अभियान के माध्यम से फिजिकल एजुकेशन टीचर के कुल मिलाकर 5546 पदों को भरा जाना है और इसमें 4,899 पद गैर टीएसपी क्षेत्रों और 647 पद टीएसपी क्षेत्रों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
RSMSSB Bharti 2022: फिजिकल एजुकेशन टीचर पदों के लिए वैकेंसी
RSMSSB Post Recruitment 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से फिजिकल एजुकेशन टीचर पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। उम्मीदवार 22 जुलाई 2022 तक अप्लाई किया जा सकता है।
HPSC ADO Bharti 2022: एग्रीकल्चर डेवलपमेंट अफसर पदों पर हुई बहाली
HPSC ADO Recruitment 2022: एग्रीकल्चर डेवलपमेंट अफसर की 100 वैकेंसी को लेकर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार हरियाणा लोक सेवा आयोग आधिकारिक वेबसाइट की मदद से 19 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
Indain Army Bharti 2022: आर्मी में कई पदों के लिए आवेदन
Indain Army Recruitment 2022: भारतीय सेना की ओर से डेंटल कॉर्प्स के अनुसार वैकेंसी पर भर्ती निकाली गई है। कुल मिलाकर 30 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे हैं और भर्ती का विस्तार से नोटिफिकेशन कल जारी होगा। भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से आवेदन करना होगा।
Sarkari Naukri Live - मुंबई विश्वविद्यालय की तीसरी मेरिट सूची जारी
मुंबई विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए आज, 14 जुलाई, 2022 को तीसरी मेरिट सूची जारी की है। तीसरी मेरिट सूची अब मुंबई विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट mu.ac.in पर उपलब्ध है। छात्र सभी कॉलेजों की सूची एमयू वेबसाइट और कॉलेजों की व्यक्तिगत वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - सब इंस्पेक्टर भर्ती पर आया अपडेट
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने सब इंस्पेक्टर (एसआई) या दरोगा और सार्जेंट के पद के लिए आयोजित शारीरिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के परिणाम की घोषणा की है। परिणाम नोटिस के अनुसार, बिहार दरोगा फिजिकल 2022 में कुल 2213 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आयोग सभी चयनित उम्मीदवारों के लिए चयन प्रमाण पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर नियत समय पर अपलोड करेगा।
Sarkari Naukri Live - IDBI बैंक में आई भर्ती
भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (Industrial Development Bank of India) ने IDBI सहायक प्रबंधक परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है जो 23 जुलाई 2022 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार IDBI एडमिट कार्ड बैंक की आधिकारिक वेबसाइट - idbibank.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी हो गया JKBOSE Class 10 Result
जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने जम्मू संभाग के लिए JKBOSE Class 10 Result 2022 घोषित कर दिया है। उम्मीदवार जो कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे JKBOSE की आधिकारिक साइट jkbose.ac.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
Sarkari Result Live - सीएसआईआर यूजीसी नेट
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2022 परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना 11 जुलाई 2022 को एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी। ऑनलाइन पंजीकरण 11 जुलाई 2022 से शुरू हो चुका है, उम्मीदवार यहां csirnet.nta.nic.in से लेटेस्ट जानकारी देख सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - जारी हो गया सिम्बायोसिस एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, एसआईटी ने सिम्बायोसिस एंट्रेंस टेस्ट, एसईटी 2022 और एसआईटी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम 2022 आज, 14 जुलाई, 2022 को घोषित कर दिया है। दोनों प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम अब set-test.org पर उपलब्ध हैं।
Sarkari Naukri 2022 - तेलंगाना स्टेट इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस परीक्षा
तेलंगाना स्टेट इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस एग्जाम, TS ICET 2022 का आयोजन काकतीय यूनिवर्सिटी, वारंगल द्वारा तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन, TS CHE की ओर से किया जाता है। इंटीग्रेटेड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट हर साल आयोजित किया जाता है। आज, 14 जुलाई, 2022 250 रुपये के विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण और फॉर्म जमा करने का अंतिम दिन है।
Sarari Result Naukri Live - सीयूईटी को लेकर नया परीक्षा पैटर्न
सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, जो देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए अनिवार्य है, उम्मीदवारों और उनके माता-पिता के लिए समस्या पैदा कर रहा है। छात्रों का एक बड़ा वर्ग इस बात से परेशान है कि उनके CUET 2022 एडमिट कार्ड में त्रुटियां या गलतियां हैं दूसरी तरफ नए परीक्षा पैटर्न को लेकर भी छात्र परेशान है। अधिक जानकारी के लिए cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
Sarkari Result Live - क्या नीट-यूजी होगी स्थगित, सुनवाई आज
दिल्ली उच्च न्यायालय गुरुवार यानी आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) को स्थगित करने की मांग करने वाले छात्रों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार है। याचिकाकर्ता प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि को अलग रखने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल फैसला आते ही यहां आपसे साझा किया जाएगा।
Sarkari Result Live - NBEMS ने जारी किया रिजल्ट
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, NBEMS ने अखिल भारतीय 50 प्रतिशत कोटा, AIQ सीटों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET PG परिणाम 2022 घोषित किया है। उम्मीदवार जो एआईक्यू श्रेणी के तहत एनईईटी यूजी 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट--natboard.edu.in से देख सकते हैं।
स्कूल बंद
भारतीय मौसम विभाग, आईएमडी के तेलंगाना के 11 जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और तेलंगाना के कई हिस्सों में बाढ़ जारी रहने के पूर्वानुमान के मद्देनजर, राज्य सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में शैक्षणिक संस्थान इस सप्ताह बंद रहेंगे।
Sarkari Naukri Live - जारी हो गई नीट पीजी मेरिट लिस्ट
नेशनल एंट्रेंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट, एनईईटी पीजी 21 मई, 2022 को आयोजित किया गया था और परिणाम 1 जून, 2022 को घोषित किया गया था। एनईईटी पीजी 2022 मेरिट लिस्ट अब नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, एनबीईएमएस द्वारा घोषित की गई है। इसे natboard.edu.in से देखा जा सकता है।
Sarkari Result Live - उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उत्तराखंड कक्षा I-V (प्राथमिक स्तर), कक्षा VI-VIII (उच्च प्राथमिक स्तर) के लिए शिक्षकों का चयन करने के लिए उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET I-II परीक्षा) 2022 के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2022 है। इस वेबसाइट ukutet.com से आवेदन किया जा सकेगा।
Sarkari Result 2022 - सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा, जून 2022 के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - घोषित हुआ NEET PG परिणाम 2022
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, NBEMS ने AIQ सीटों के लिए NEET PG परिणाम 2022 घोषित किया है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का परिणाम उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 - एसएससी ने कल जारी किया नया अपडेट
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी एसआर वेबसाइट यानी sscsr.gov.in पर Selection Posts Phase 10 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की आवेदन स्थिति को सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने दक्षिण क्षेत्र के लिए एसएससी चयन पोस्ट 10 आवेदन जमा किया है, वे जांच सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं।
