LIVE

Sarkari Naukri: इन विभागों में निकली बंपर सरकारी नौकरी, यहां से चेक करें डिटेल

सरकारी नौकरी 2022 से जुड़ी हर जानकारी होने से आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। यदि आप भी सरकारी जॉब्स 2022 से अपडेट रहना चाहते हें तो यहां बने रहें, क्योंकि इस पेज पर समय समय पर सरकारी नौकरी, वैकेंसी, नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ और रिजल्ट की जानकारी को डायरेक्ट लिंक के साथ दिया जा रहा है। यहां नए नए अपडेट के साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर जरूरी खबर को दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 26, 2022, 10:23 IST
Follow on Google News
Sarkari Naukri: इन विभागों में निकली बंपर सरकारी नौकरी, यहां से चेक करें डिटेल

आरपीएससी मेन्स परीक्षा के परिणाम और सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है, एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी के पदों के लिए 5 सितंबर तक एप्लीकेशन विंडो खुली है। उत्तर प्रदेश बीएड परीक्षा के लिए कांउसलिंग डेट जारी होने वाली है, यूपीएससी एनडीए परीक्षा, सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा और नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट आना है, जबकि आंसर की 31 अगस्त को जारी कर दी गई है।

JAC 11th Result 2022 Direct Link: Check marks here

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (आरटीईटी) का रिजल्ट भी जल्द जारी होने वाला है, क्योंकि ऑब्जेक्शन करने की समय सीमा खत्म हो चुकी है। इसके अलावा आरआरबी ग्रुड डी एग्जाम सिटी स्लिप भी आज से कल में जारी होने वाली है। UPSSSC लेखपाल भर्ती परीक्षा से जुड़े भी अपडेट आने हैं, जल्द ही इसकी आंसर की व रिजल्ट जारी की जाएगी, जबकि राजस्थान पीटीईटी की भी काउंसलिंग डेट आनी है। दूसरी तरफ, कर्मचारी चयन आयोग एमटीएस हवलदार परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी कर सकता है।

Sarkari Naukri Job Latest Notification: Check Here  | REET Result 2022 Direct Link LIVE: Check marks here

SEPT 01, 2022 18:20 IST

Government Jobs 2022- इतना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। वहीं, महिला,अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक व विकलांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

SEPT 01, 2022 17:53 IST

Sarkari Naukri 2022: चेक करें आयुसीमा

इन भर्तियों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 30 वर्ष तय की गई है।

SEPT 01, 2022 17:13 IST

Sarkari Naukri 2022: क्या आप अप्लाई कर सकते हैं?

इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इन पदों आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं, 12वीं पास होना आवश्यक है। हालांकि विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग ही है। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस चेक करने की सलाह दी जाती है।

SEPT 01, 2022 16:34 IST

Government Jobs 2022- देंखे वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के तहत कुल 156 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। 

जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) के पद पर 132
जूनियर असिस्टेंट (ऑफिस) के 10 पदों पर,
सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट) के 13 पदों पर,
सीनियर असिस्टेंट (आधिकारिक लैग्वेंज) के 1 पद 

SEPT 01, 2022 15:54 IST

Sarkari Naukri 2022- कब और कहां करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी डेट 30 सितंबर है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SEPT 01, 2022 15:36 IST

AAI Recruitment 2022: 10वीं, 12वीं के पदों पर भर्ती जारी

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर बंपर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 156 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

SEPT 01, 2022 15:06 IST

Sarkari Naukri 2022- ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो  जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में देने होंगे। हालांकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

SEPT 01, 2022 14:37 IST

Sarkari Result 2022- कैसे होगा चयन?

इन भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में पास होने के बाद किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू से भी गुजरना होगा।

SEPT 01, 2022 14:08 IST

SBI Recruitment 2022- कब तक होगा आवेदन?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के  डाटा साइंटिस्ट, वेल्थ मैनेजमेंट आदि से संबंधित पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर 2022 तक समाप्त हो जाएगा। जिसके साथ ही इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 1 अक्टूबर 2022 को होनी है।

SEPT 01, 2022 13:35 IST

SBI Recruitment 2022: यहां से करें अप्लाई

SBI भर्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को बता दें कि इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरना है। 

SEPT 01, 2022 13:10 IST

Jobs in Bank- SBI ने जारी की भर्तियां

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI में नौकरी करने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है। SBI ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को इन भर्ती के संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस पढ़ने की सलाह दी जाती है।

SEPT 01, 2022 12:31 IST

Sarkari Result 2022- तैयार रखें डाक्यूमेंट्स

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RSMSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परिणाम 2022 के डाक्यूमेंट वैरिफिकेशन राउंड के लिए अपने सभी डाक्यूमेंट तैयार रखें। उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए डाक्यूमेंट वैरिफिकेशन स्थान पर समय पर पहुंचने की भी सलाह दी जाती है।
 

SEPT 01, 2022 12:03 IST

RSMSSB Result 2022: यहां चेक करें परिणाम

उम्मीदवार अपने RSMSSB सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

SEPT 01, 2022 11:24 IST

RSMSSB Computer Instructor Results 2022: जारी हुए परिणाम

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB ने 31 अगस्त 2022 को कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिजल्ट 2022 को सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन घोषित किया गया है। उम्मीदवारों को अपने परिणाम जल्द से जल्द चेक करने की सलाह दी जाती है।

SEPT 01, 2022 10:48 IST

UPSC Admit Card 2022 Released: मेन्स एडमिट कार्ड हुआ जारी

केंद्रीय लोक सेवा आयोग, UPSC ने साल 2022 के लिए यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बता दें कि यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा (UPSC CSE Main Exam 2022) 16 से 25 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। 

SEPT 01, 2022 10:19 IST

NEET Answer Key Released- जारी हो गई आंसर की

 नीट परीक्षा 2022, 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी, जिसके लिए नीट परीक्षा 2022 के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

SEPT 01, 2022 09:28 IST

UPSSSC ने जारी की आंसर की

Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission ASO/ARO Revised answer key सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO), सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए जारी कर दी गई है। उम्मीदवार  आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अब जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

SEPT 01, 2022 08:53 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live - RSMSSB ने जारी किया रिजल्ट

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर सीधी भर्ती परीक्षा 2022 के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2022 18 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान का उद्देश्य बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पद के लिए कुल 9862 रिक्तियों को भरना है।

SEPT 01, 2022 08:39 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live - संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी

संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर Deputy Director of Flying Training, Assistant Director, Scientific Officer and several others के पद के संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी। उम्मीदवार इन पदों के लिए आज, 1 सितंबर, 2022 तक फॉर्म भर सकते हैं। आप सभी को यूपीएससी ओआरए भर्ती 2022 फॉर्म ऑनलाइन भर्ती आवेदन, ओआरए वेबसाइट के माध्यम से भरना होगा।

SEPT 01, 2022 08:22 IST

Sarkari Result 2022 - एमएचटी सीईटी 2022 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज, 1 सितंबर को एमएचटी सीईटी 2022 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं, लॉगिन कर सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

SEPT 01, 2022 07:10 IST

TS EAMCET 2022 काउंसलिंग

तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (The Telangana State Council of Higher Education, TSCHE), TS EAMCET 2022 काउंसलिंग आयोजित कर रहा है और हाल ही में उम्मीदवारों के लिए तारीखों को स्थगित कर दिया गया था ताकि उनके पास काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय हो।
TS EAMCET 2022 स्लॉट बुकिंग की तारीख पहले 29 अगस्त, 2022 तक बंद होनी थी, लेकिन फिर इसे 1 सितंबर, 2022 तक के लिए टाल दिया गया था। 

SEPT 01, 2022 06:33 IST

CUET PG 2022 Exam शुरू

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (National Testing Agency, NTA) आज, 1 सितंबर, 2022 से CUET PG 2022 परीक्षा (CUET PG 2022 Exam) शुरू करेगी। जिन उम्मीदवारों ने स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन किया था, वे आज से अपनी परीक्षा शुरू करेंगे। 

AUG 31, 2022 23:34 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एसएससी भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

एसएससी भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 05 सितंबर, 2022 को खत्म होने जा रही है।

AUG 31, 2022 22:49 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एसएससी ग्रेड सी और डी पद वैकेंसी

SSC यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी (ग्रुप बी- नॉन-राजपत्रित) और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी (ग्रुप सी- नॉन-राजपत्रित) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

AUG 31, 2022 20:54 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सेना में ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्रवेश योजना के लिए विस्तृत जानकारी पा सकते हैं। साथ ही योग्य हो जाने पर ऑनलाइन अप्लाई भी किया जा सकते हैं।

AUG 31, 2022 20:01 IST

Sarkari Result Result 2022: आरपीएससी परीक्षा में सफल उम्मीदवार

आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम के अनुसार कुल 2174 उम्मीदवारों परीक्षा में सफल हुए है। सभी सफल उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले स्टेप इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

AUG 31, 2022 19:21 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: चेक करें आरपीएससी परिणाम

आरपीएससी डाउनलोड करने का लिंक अब पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस रिक्रूटमेंट एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  rpsc.rajasthan.gov.in की मदद से जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

AUG 31, 2022 18:38 IST

Sarkari Result 2022 Live: राजस्थान पीएससी रिलीज प्रशासनिक सेवा एग्जाम रिजल्ट

राजस्थान लोक सेवा आयोग / RPSC की ओर से राज्य प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 का रिजल्ट रिलीज कर दिया गया है। परिणाम बीती रात 30 अगस्त, 2022 को रिलीज किया गया है।

AUG 31, 2022 18:13 IST

Sarkari Naukri 2022 Live इस डेट तक करें यूपीएससी आवेदन

यूपीएससी की ओर से जो वैकेंसी निकाली गई है उसमें आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 01 सितंबर, 2022 है। इस सरकारी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।

AUG 31, 2022 16:49 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इस डेट तक करें अपना आवेदन

यूपीएससी में निकली भर्ती को लेकर आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 01 सितंबर, 2022 है। इस सरकारी भर्ती को लेकर ज्यादा जानकारी के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

AUG 31, 2022 16:30 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: UPSC भर्ती की नौकरी

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से साइंटिफिक अफसर, डिप्टी डायरेक्टर और अन्य पदों के लिए भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवार से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in और upsc.gov.in की मदद से जाकर पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

AUG 31, 2022 15:21 IST

Sarkari Result Live - संघ लोक सेवा आयोग अपडेट

संघ लोक सेवा आयोग 4 सितंबर 2022 (रविवार) को पूरे भारत में विभिन्न केंद्रों / स्थानों पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) 2022 आयोजित करेगा। योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए भारतीय सशस्त्र बलों, यानी सेना, नौसेना और वायु सेना में यूपीएससी एनडीए और एनए II 2022 भर्ती के तहत 400 रिक्तियों के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

AUG 31, 2022 14:43 IST

Sarkari Result Live - एम जगदीश कुमार बनाया एआईसीटीई का प्रमुख

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के प्रमुख के रूप में अतिरिक्त परिवर्तन दिया गया है, एआईसीटीई के मौजूदा अध्यक्ष Anil Sahasrabudhe को उनके कर्तव्यों से मुक्त किया जाएगा।

AUG 31, 2022 14:23 IST

SSC CGL Exam 2022: जारी हुआ महत्वपूर्ण नोटिस

कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CGL परीक्षा 2020 के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी कर दिया है। एसएससी ने जारी नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों को नंबर बढ़वाने वाले फेक मैसेज और फेक कॉल से बचने की चेतावनी दी है।

AUG 31, 2022 13:46 IST

Sarkari Naukri Live - गेट 2023 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ने गेट 2023 पंजीकरण प्रक्रिया को सक्रिय कर दिया है। इंजीनियरिंग परीक्षा पंजीकरण में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट आज से शुरू होगा और उम्मीदवार IIT गेट की आधिकारिक साइट Gate.iitk.ac.in पर देख सकते हैं।

AUG 31, 2022 13:18 IST

SSC CGL को लेकर जारी हुआ अहम नोटिस

कर्मचारी चयन आयोग, SSC ने SSC CGL 2020 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2020 परीक्षा के लिए अंकों में वृद्धि के संबंध में फर्जी कॉल और संदेशों के बारे में चेतावनी दी गई है।

AUG 31, 2022 12:27 IST

Sarkari Result Live - घोषित हुए आरपीएससी आरएएस मेन्स परिणाम 2021

राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) ने आरपीएससी आरएएस मेन्स परिणाम 2021 (RPSC RAS Mains Result 2021) घोषित कर दिया है। राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मेन्स) परीक्षा, 2021 का परिणाम आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपस्थित उम्मीदवारों द्वारा देखा जा सकता है। Result Direct Link

AUG 31, 2022 12:11 IST

Sarkari Result Live - पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ( Telangana State Level Police Recruitment Board) ने कॉन्स्टेबल और अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इसे tslprb.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

AUG 31, 2022 11:38 IST

Sarkari Result Live - सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 नोटिस जारी

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए उम्मीदवारों की सूची जमा करने की प्रक्रिया आज 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए एलओसी जमा करने की समय सीमा 31 अगस्त है। कक्षा 9 और 11 के छात्रों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी।

AUG 31, 2022 10:43 IST

Sarkari Result Live - बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार लोक सेवा आयोग, BPSC, ऑडिटर के पद के लिए भर्ती कर रहा है। उम्मीदवार ध्यान दें कि आयोग ने अब बीपीएससी ऑडिटर भर्ती 2022 ( BPSC Auditor Recruitment 2022) के लिए तारीखों को फिर से खोल दिया है। आवेदन प्रक्रिया कल, 30 अगस्त, 2022 से शुरू हुई थी।

AUG 31, 2022 09:55 IST

Sarkari Result Live - पुलिस कांस्टेबल के लिए आंसर की जारी

तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने आज 30 अगस्त, 2022 को पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर प्रारंभिक उत्तर कुंजी देख सकते हैं। सीधी भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 28 अगस्त, 2022 को पदों के लिए आयोजित की गई थी।

AUG 31, 2022 09:26 IST

Sarkari Naukri Live - राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया आंसर की

TSLPRB TS Police Constable Answer Key: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने कॉन्स्टेबल और अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इसे tslprb.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

AUG 31, 2022 08:35 IST

Sarkari Naukri Live - सीजीपीएस एई उत्तर कुंजी 2022

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, सीजीपीएस एई उत्तर कुंजी 2022 (Chhattisgarh Public Service Commission, CGPS AE Answer Key 2022) आज 30 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट - psc.cg.gov.in से सीजीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

AUG 31, 2022 07:52 IST

Sarkari Naukri Live - भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई भर्ती 2022

भारतीय स्टेट बैंक, एसबीआई भर्ती 2022 विशेषज्ञ अधिकारी पद के लिए अधिसूचित है। SBI SO भर्ती 2022 अधिसूचना 700 से अधिक रिक्तियों के लिए जारी की गई है। एसबीआई एसओ भर्ती 2022 आवेदन प्रक्रिया  31 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

AUG 31, 2022 07:06 IST

Sarkari Result Live - शिक्षक पात्रता परीक्षा पर अपडेट जारी

आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, APTET उत्तर कुंजी 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। उपलब्ध आधिकारिक APTET अनुसूची के अनुसार, APTET 2022 उत्तर कुंजी आज, 31 अगस्त, 2022 को जारी होने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – aptet.apcfss.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

AUG 31, 2022 06:26 IST

NEET UG 2022 Answer Key neet.nta.nic.in से देखें रिजल्ट

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2022 Answer Key में देरी हो रही है! नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए आज 31 अगस्त, 2022 को नीट आंसर-की जारी करेगी। एक बार इसे जारी करने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर अनंतिम उत्तर कुंजी, प्रतिक्रिया पत्रक और बहुत कुछ देख सकेंगे।

AUG 31, 2022 00:08 IST

Sarkari Result 2022 - महत्वपूर्ण सूचना

एसबीआई के स्पेशलिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक साइट पर अवश्य विजिट करें।

AUG 30, 2022 23:38 IST

Sarkari Result 2022 - ट्रेडों ने निकाली भर्ती

भारत पेट्रोलियम ने अपने यहां पर ट्रेडों के कुल 103 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय पेट्रोलियम के कुल 103 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवदेन कर सकते हैं।

AUG 30, 2022 23:13 IST

Sarkari Result 2022 - स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती

स्टेट बैंक ऑप इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई के स्पेशलिस्ट ऑफिसर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइठ पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

AUG 30, 2022 22:53 IST

Sarkari Result 2022 - मैनेजर के पदों पर भर्ती

एफएसआई ने मैनेजर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मैनेजर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अबी इससे संबंधित कोई आधिकरिक नोटिफिकेश जारी नहीं किया गया है।

AUG 30, 2022 22:23 IST

Sarkari Result 2022 - जल्द आएगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं के रिजल्ट को लेकर छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि, एक से दो दिन के भीतर कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिके वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

AUG 30, 2022 22:06 IST

Sarkari Result 2022 - क्लर्क के पदों पर भर्तियां

बैंk में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जल्द ही क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से क्लर्क की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

AUG 30, 2022 21:37 IST

Sarkari Result 2022 - कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

उत्तर ्प्रदेश के बिजली विभाग ने अपने यहां पर कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिजली विभाग के विभिन्नि कार्यालयों में कंप्यूटर असिस्टेंट की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उ्ममीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

AUG 30, 2022 21:18 IST

Sarkari Result 2022 - इन विभागों में बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलीस कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों की रिक्तियों को भरा जाएगा।

AUG 30, 2022 20:50 IST

Sarkari Result 2022 - ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपीएससी मेन्स परीक्षा 2022 का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। यहां आप आसानी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

AUG 30, 2022 20:29 IST

Sarkari Result 2022 - ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती

हरियाणा सरकारी में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश सरकार के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती की जाएगी।

AUG 30, 2022 20:07 IST

Sarkari Result 2022 Today - यपीएससी मेन्स का प्रवेश पत्र जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। मेन्स की परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार यूपीएससी मेन्स की परीक्षा 17 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक आयोजित की जीएगी।

AUG 30, 2022 19:21 IST

Sarkari Result 2022 - ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती

रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप सी व डी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आरआरबी ग्रुप सी व डी की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

AUG 30, 2022 18:50 IST

Sarkari Result 2022 - सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल यानी 31 अगस्त 2022 को सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

AUG 30, 2022 18:16 IST

Sarkari Result 2022 - कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार के पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम प्रदेश सरकार के पुलिस कांस्टेबल व फायरमैन की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिकव वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

AUG 30, 2022 17:55 IST

Sarkari Result 2022 - कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने लाइनमैन और कंप्यूटर असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बिजली विभाग की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर  जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

AUG 30, 2022 17:33 IST

Sarkari Result 2022 Live - स्टेनोग्राफर ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर स्टेनोग्राफर ग्रुप सी व डी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों और बीआरओ के स्टेनोग्राफर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

AUG 30, 2022 17:18 IST

Sarkari Result 2022 Live - कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

आईटीबीपी ने अपने यहां कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी के कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

AUG 30, 2022 16:47 IST

Sarkari Result 2022 - फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का इंतजार कर रहे सीबीटी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राजस्थान पुलिस एवं पदोन्नति बोर्ड कल किसी भी वक्त पीईटी और पीएसटी का शेड्यूल जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाए रखें रिजल्ट जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

AUG 30, 2022 16:22 IST

Sarkari Result - एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने अपने यहां पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आवास विकास परिषद के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

AUG 30, 2022 16:01 IST

Sarkari Result 2022 Live - इन विभागों में निकलने वाली है भर्ती

राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य व केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

AUG 30, 2022 15:36 IST

Sarkari Result Live - Rrb Group D परीक्षा शहर अपडेट

Rrb Group D परीक्षा शहर और तारीख लिंक आज 30 अगस्त को सक्रिय हो जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) 08 सितंबर से 19 सितंबर, 2022 तक आरआरबी ग्रुप डी चरण 3 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीदवार इसे बोर्ड की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

AUG 30, 2022 15:07 IST

UPSSSC वन, वन्य जीवन रक्षक उत्तर कुंजी 2022

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, The Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission, UPSSSC ने आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर UPSSSC वन, वन्य जीवन रक्षक उत्तर कुंजी 2022 की उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं

AUG 30, 2022 14:53 IST

Sarkari Result Live - NEET PG 2022 काउंसलिंग स्थगित

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, MCC ने NEET PG 2022 काउंसलिंग को स्थगित कर दिया है जो 1 सितंबर, 2022 से शुरू होने वाली थी। MCC ने आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया और उम्मीदवारों को स्थगन के बारे में सूचित किया। एमसीसी जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगी।

AUG 30, 2022 14:10 IST

osmania.ac.in - उस्मानिया विश्वविद्यालय ने जारी किया रिजल्ट

उस्मानिया विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट - www.osmania.ac.in पर बीबीए और बीकॉम के लिए यूजी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि सभी सेमेस्टर बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम के साथ-साथ II, IV और VI सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

AUG 30, 2022 13:32 IST

Sarkari Result Live - यूजीसी से जुड़ा नया अपडेट देखें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी के अध्यक्ष जगदीश कुमार को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, एआईसीटीई के अंतरिम प्रमुख के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह फैसला शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने किया है। यूजीसी अध्यक्ष को एआईसीटीई के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में परिषद के कार्यवाहक प्रमुख के रूप में नियुक्त किया जाएगा, अनिल सहस्रबुद्धे 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर होंगे और 1 सितंबर, 2022 को अपने कर्तव्यों से मुक्त हो जाएंगे।

AUG 30, 2022 13:19 IST

TS EAMCET 2022 काउंसलिंग शेड्यूल बदला

तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (Telangana State Council of Higher Education, TSCHE) ने TS EAMCET 2022 काउंसलिंग शेड्यूल बढ़ा दिया है। स्लॉट बुकिंग की तारीख 1 सितंबर, 2022 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार टीएस ईएएमसीईटी की आधिकारिक साइट tseamcet.nic.in के माध्यम से काउंसलिंग के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं।

AUG 30, 2022 12:53 IST

Sarkari Result Live - जारी हुए एपी इंटर Supply परिणाम 2022

बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (Board of Intermediate Education, Andhra Pradesh) ने एपी इंटर Supply परिणाम 2022 (AP Inter Supply Results 2022) घोषित किया है। उम्मीदवार जो बीआईईएपी प्रथम, द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे अपना परिणाम बीआईईएपी की आधिकारिक साइट bie.ap.gov.in पर देख सकते हैं।

AUG 30, 2022 11:18 IST

Sarkari Naukri 2022 - पीएनबी में आवेदन का आखिरी मौका

पंजाब नेशनल बैंक, पीएनबी, अधिकारी और प्रबंधक के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। यदि आपने पहले से आवेदन नहीं किया है तो उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन भर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपने आवेदन स्पीड पोस्ट द्वारा आज, 30 अगस्त, 2022 तक भेज देना चाहिए क्योंकि 30 अगस्त के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

AUG 30, 2022 10:43 IST

Sarkari Result Live - तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने आज, 30 अगस्त को इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष या कक्षा 12 के पूरक परीक्षा परिणाम 2022 की घोषणा की है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in या results.cgg पर टीएस इंटर सप्लीमेंट्री परिणाम देख सकते हैं।

AUG 30, 2022 10:27 IST

Sarkari Result Live - दिल्ली पुलिस में नौकरी का मौका

कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी (The Staff Selection Commission, SSC) SSC Delhi Police Sub Inspector, Central Armed Police Forces, CAPF के लिए पंजीकरण आयोजित कर रहा है। SSC दिल्ली पुलिस SI, CASF 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की आज अंतिम तिथि है।

AUG 30, 2022 08:47 IST

Sarkari Result 2022 - भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, कोच्चि रिफाइनरी (Bharat Petroleum Corporation Ltd., Kochi Refinery) ने विभिन्न ट्रेडों में कुल 102 ग्रेजुएट अपरेंटिस पदों के लिए आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 सितंबर 2022 (एनएटीएस पोर्टल के माध्यम से) और 13 सितंबर 2022 (बीपीसीएल पोर्टल के माध्यम से) पर या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

AUG 30, 2022 08:46 IST

Sarkari Result Live - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( Chhattisgarh Public Service Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2021 के लिए मॉडल उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार जो राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा -2021 में उपस्थित हुए हैं, वे सीजीपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मॉडल उत्तर कुंजी 2021 को सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in  के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 

AUG 30, 2022 08:44 IST

Sarkari Result 2022 - जारी हो गई एसएससी सीजीएल टियर 2 उत्तर कुंजी 2021

कर्मचारी चयन आयोग, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा या एसएससी सीजीएल टियर 2 उत्तर कुंजी 2021 परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए पहले ही ऑनलाइन जारी की जा चुकी है। इसे के साथ आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर सीजीएल टियर 2 कुंजी पर आपत्तियां जमा करने का लिंक सक्रिय कर दिया गया है।