इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी यानी आईआईटी कानपुर ने जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर टेक्निकल सुपरिंटेंडेंट, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, हिंदी ऑफिसर, स्टूडेंट्स काउंसलर, ड्राइवर और अन्य पदों पर नौकरी के मौके हैं और 95 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन पत्र IIT कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर हैं और फॉर्म को भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2021 है।
Sarkari Naukr: यूपीएससी और पीएससी के आए नए नोटिफिकेशन, आईआईटी कानपुर में जॉब का मौका
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवा जरूर पढ़ें। यदि आप सरकारी नौकरी व संबंधित हर अपडेट के बारे में जानने चाहते हैं तो यह ब्लॉग आपकी मदद कर सकता है। यहां सरकारी नौकरी के साथ साथ शिक्षा जगत से जुड़े लेटेस्ट नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, प्रोविजनल व फाइनल आंसर की और रिजल्ट की भी जानकारी दी जाएगी। यह ब्लॉग आपको हर वह जरूरी खबर देगा, जो हिंदी भाषी राज्यों के लिहाज से जरूरी हैं।
अक्सर युवा कर्मचारी चयन आयोग, संघ लोक सेवा आयोग, यूपी या उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व अन्य आयोगों की तरफ से निकलने वाले नोटिफिकेशन के बारे में जानना चाहते हैं, बता दें, इस ब्लॉग् में इन आयोगों के साथ साथ बैंक, यूजीसी, स्वास्थ्य, पुलिस, आर्मी व टीचर जैसी वैकेंसीज को प्राथमिकता दी जाती है, और हर जानकारी शॉर्ट इंफॉर्मेशन के रूप में आप तक पहुंचाया जाता है। यदि आप भी सरकारी नौकरी, सरकारी जॉब्स, सरकारी नौकरी 2021, सरकारी वैकेंसी 2021, आज की वैकेंसी, आज की नई भर्ती 2020 जानना चाहते हैं, तो इस ब्लॉग पर बने रहिए।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 और आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि से जुड़ी हर छोटी खबर के लिए यहां विजिट करें - RRB NTPC Result, RRB Group D Exam 2021 Live Updates
यदि आप भी सरकारी नौकरी जैसे यूपी पुलिस एसआई भर्ती, बिहार कांस्टेबल भर्ती, रीट व अन्स परीक्षा की लेटेस्ट जानकारी चाहते हैं तो उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इस ब्लॉग का विजिट करते रहें।
आईआईटी कानपुर में जॉब का मौका
असम लोक सेवा आयोग की मामूली फीस
असम पीएससी के लिए सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार APSC Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 3 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन माध्यम आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए जनरल / ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को सिर्फ 250 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा एससी / एसटी / ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 रुपए देने होंगे। सभी उम्मीदवार आवेदन से पहले अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।
असम पीएससी के लिए आयु सीमा
असम PSC की भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स में बैचलर डिग्री अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की आयु 21 साल से 38 साल के बीच की आयु सीमा में होना चाहिए। हालांकि, सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट होगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार विस्तृत नोटिफिकेशन को जरूर चेक करें।
असम पीएससी (पब्लिक सर्विस कमीशन / APSC) में कई खाली पद
असम पब्लिक सर्विस कमीशन (APSC) की ओर से असम सरकार के तहत ट्रांसफॉरमेशन एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में रिसर्च असिस्टेंट पद की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर 2021 है। हालांकि, उम्मीदवार 5 नवंबर 2021 तक आवेदन फीस जमा कर सकते हैं।
नौसेना ट्रेड्समैन के पदों के लिए आयु सीमा
इंडियन नेवी के ट्रेड्समैन के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा मे 5 साल की छूट दी जाएगी। वहीं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट होगी। आयु सीमा की पूर्ण जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना में जानकारी देख सकते हैं।
नौसेना ट्रेड्समैन पद के लिए वेतनमान
भारतीय नौसेना की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 302 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट् के पास अंग्रेजी के ज्ञान के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष व सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त टेक्निकल शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ ट्रेड या फिर मैकेनिक या समकक्ष में अप्रेंटिस ट्रेनिंग का पूरा किया हो। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 से 63200 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा।
इंडियन नेवी में ट्रेड्समैन के खाली पद
भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन (स्किल्ड) (ग्रुप 'सी' औद्योगिक) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना निकाली है। इस विषय में जरूरी योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन केवल ऑफलाइन मोड से ही फॉर्म भरने के बाद भेजकर ही कर सकते हैं। ट्रेड्समैन के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा जो पोर्ट ब्लेयर और विशाखापत्तनम में आयोजित होगी।
बिहार स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के लिए एडमिड कार्ड जारी
बिहार स्वास्थ्य विभाग SHSB ने एएनएम पोस्ट विज्ञापन संख्या 05/2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पहले यह परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर 2021 को आयोजित किया जाना था लेकिन अब इसे 25 और 26 अक्टूबर 2021 को बदल दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार बिहार स्वास्थ्य विभाग की इस भर्ती में पंजीकृत हैं, वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह रहा लिंक http://164.100.130.11:8092/advertisement.aspx
वॉचमैन के पदों पर भर्ती, सैलरी है जबरदस्त, मिलेंगे 64000 रुपये तक
Food Corporation of India (FCI) ने डिपो और कार्यालयों में वॉचमैन (Watchman) के 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जा सकते हैं।
UPSSSC लोअर मेंस एग्जाम के लिए आ गया एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
जूनियर स्टेनोग्राफर, सब ऑफिसर व अन्य पदों पर सरकारी नौकरी
फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज निदेशालय, गोवा ने जूनियर स्टेनोग्राफर, सब ऑफिसर और अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। वे उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं वे https://www.goa.gov.in/ से आवेदन कर सकते हैं।
वन रेंज अधिकारी के लिए विज्ञप्ति जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने वन रेंज अधिकारी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। वे उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह रही आधिकारिक वेबसाइट https://www.ukpsc.gov.in/
पुलिस भर्ती के लिए शुरू हो चुके हैं आवेदन, महिलाओं के लिए भी मौका
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती विभाग ने इंस्पेक्टर, सूबेदार और अन्य पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस निरीक्षक भर्ती के इच्छुक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार जो पात्रता को पूरा करते हैं, वे 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह रही वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/
इस आयोग की विज्ञप्ति जारी, विभिन्न पदों के लिए शुरू हो चुके हैं आवेदन
उत्तराखंड यूकेएसएसएससी ने अपनी नई भर्ती फीड असिस्टेंट ग्रुप-2,3, फूड प्रोसेसिंग ब्रांच ग्रुप -2, असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर क्लास -3 और अन्य के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन में पद की संख्या 38/2021 है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं वे 05 अक्टूबर 2021 से 18 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
100 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
एसजेवीएन लिमिटेड ने अपरेंटिस रिक्ति की भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। पदों की कुल संख्या 100 है। एसजेवीएन लिमिटेड चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा। इन पदों पर 18 से 30 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन।
रिक्ति की संख्या: 100 पद (स्नातक -20 पद, डिप्लोमा -30 पद, आईटीआई -50 पद)
FSSAI की विज्ञप्ति जारी, अधिकारी, सहायक व अन्य पदों पर मौका
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने तकनीकी अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक, व्यक्तिगत सहायक के रिक्त पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना की घोषणा की है। वे उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह रही आधिकारिक वेबसाइट https://www.fssai.gov.in/
उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में फिर आई नौकरी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं, वे 20 अक्टूबर 2021 से 09 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, स्टाफ नर्स की इस भर्ती में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्टाफ नर्स में डिग्री/डिप्लोमा या सर्टिफिकेट है और नर्सिंग काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
दिल्ली यूनिवर्सिटी तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी तीसरी कट ऑफ लिस्ट जारी करने की तैयारी में है। तीसरी सूची दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार, 16 अक्टूबर, 2021 को जारी की जानी है। उन सभी छात्रों को जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली और दूसरी कट ऑफ सूची के तहत डीयू कॉलेजों में प्रवेश सुरक्षित नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आज दिल्ली विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर रखें। यह रही आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in
उत्तर प्रदेश में नौकरी, 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवारों को मिलेगा मौका
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यूपीपीसीएल ने Camp Assistant Grade III Recruitment 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार https://www.upenergy.in/ से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवारों को मिलेगा मौका।
हरियाणा एफसीआई चौकीदार भर्ती कुछ दिन में शुरू
भारतीय खाद्य निगम एफसीआई हरियाणा ने 380 पदों के लिए चौकीदार की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। हरियाणा एफसीआई चौकीदार भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, उम्मीदवार 20 अक्टूबर 2021 से 19 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष, शैक्षिक योग्यता: कक्षा 08 पास, वेतनमान 23300 रुपये
भारतीय नौसेना में बनाएं करियर, 12वीं पास के लिए शानदार मौका
भारतीय नौसेना भर्ती 10+2 नाविक प्रवेश एए और एसएसआर फरवरी 2022 बैच एडवर्टिजमट जारी हो गया है। उम्मीदवार जो भारतीय नौसेना एसएसआर और एए 2022 में शामिल होना चाहते हैं, वे 16 अक्टूबर 2021 से 25 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह रही वेबसाइट joinindiannavy.gov.in/
राजस्थान की इस बड़ी परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द करें जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर RSMSSB ने 23 और 24 अक्टूबर को होने वाली पटवारी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, वे अभी भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह रही वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/
यूपीएससी ने इस परीक्षा के लिए रिजल्ट किया घोषित, यह रहा डायरेक्ट लिंक
संघ लोक सेवा आयोग — यूपीएससी ने हाल ही में Combined Central Armed Force CPF Assistant Commandant CAPF AC Recruitment 2021 के लिए हुए लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। वे उम्मीदवार रिक्तियों के साथ नामांकित हैं, वे परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। यह रहा डायरेक्ट लिंक
राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा का रिजल्ट जारी
IIT खड़गपुर जेईई एडवांस 2021 प्रवेश परीक्षा के लिए स्कोर कार्ड के साथ परिणाम जारी और अपलोड कर दिया गया है। वे उम्मीदवार IIT JEE एडवांस्ड 2021 प्रवेश परीक्षा के साथ नामांकित हैं, वे परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
फिर से खुल रहे हैं इस राज्य के स्कूल
गोवा स्कूल को फिर से खोलने का निर्णय COVID-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया। 18 अक्टूबर, 2021 से सरकार की मंजूरी के बाद स्कूल शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे। स्कूल कक्षा 9 से 12 के लिए COVId-19 दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए शुरू होंगे।
यूकेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2021 ऐसे करें डाउनलोड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट - ukpsc.gov.in पर जाएं
इस लिंक पर क्लिक करें ''वन क्षेत्राधिकारी परीक्षा-2021 की प्रारम्भिक परीक्षा के आयोजन सम्बन्ध में विज्ञप्ति'
यह आपको एक नए पेज पर ले जाएगा जहां आपको नोटिफिकेशन का पीडीएफ मिलेगा।
अपने भविष्य के संदर्भ के लिए यूकेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2021 को डाउनलोड करें।
एनसीईआरटी में शुरू हुआ नया कोर्स, 5 नवंबर तक करें आवेदन
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, एनसीईआरटी ने मार्गदर्शन और परामर्श में एक नया डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। पाठ्यक्रम एक वर्ष की अवधि के लिए होगा और इच्छुक उम्मीदवार इन कोर्सेस के लिए 5 नवंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी ncert.nic.in पर उपलब्ध है।
कल जारी हो रही है दिल्ली विश्वविद्यालय की तीसरी कट-ऑफ सूची
दिल्ली विश्वविद्यालय कल यानी 16 अक्टूबर को विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी तीसरी कट-ऑफ सूची जारी करेगा। डीयू कॉलेज अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर कट-ऑफ सूची और कला और वाणिज्य, विज्ञान और के लिए संयुक्त कट-ऑफ सूची जारी करेंगे। बीए प्रोग्राम एडमिशन आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।
देखें 141699 में से कितने छात्र हुए जेईई एडवांस में पास और किसने किया टॉप
संयुक्त प्रवेश परीक्षा या जेईई एडवांस 2021 आज 15 अक्टूबर, 2021 जारी की गई है। इस साल, 141699 छात्र परीक्षा में दोनों पेपर के लिए उपस्थित हुए थे। इसमें से 41862 छात्रों ने जेईई एडवांस 2021 परीक्षा उत्तीर्ण की। इस साल मृदुल अग्रवाल ने पहली रैंक हासिल की है।
PGIMER में रजिस्ट्रार, स्टोर कीपर, स्टेनोग्राफर व अन्य पदों पर सरकारी नौकरी
पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) ने रजिस्ट्रार, स्टोर कीपर, लोअर डिवीजन क्लर्क और लाइब्रेरी अटेंडेंट ग्रेड- II, स्टेनोग्राफर के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) की तारीख जारी कर दी है।
ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्हें इन पदों के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होना है, वे इन पदों के लिए निर्धारित विस्तृत परीक्षा की जांच कर सकते हैं, पीजीआईएमईआर की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in है।
यूकेपीएससी का नया नोटिफिकेशन देखें, आ गई इस परीक्षा की तिथि, चेक करें ukpsc.gov.in
UKPSC ने वन रेंजर अधिकारी (FRO) के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने वन रेंजर अधिकारी (एफआरओ) पद के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से यूकेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।
सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए 20 अक्टूबर आ रहे हैं एडमिट कार्ड
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) 20 अक्टूबर से सुरक्षा गार्ड के पद के लिए प्रवेश पत्र barc.gov.in पर अपलोड करेगा। उक्त पदों के लिए परीक्षा 29 अक्टूबर 2021 (शुक्रवार) को आयोजित होने वाली है।
राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा के लिए जारी हुई आंसर-की
नीट उत्तर कुंजी 2021 अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार वेबसाइट से आधिकारिक उत्तर कुंजी, रिस्पॉन्स शीट / ओएमआर शीट की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठा सकेंगे। अधिक जानकारी नीट.nta.nic.in पर देखी जा सकती है।
इस लिंक से चेक करें रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट
एएटी 2021 परीक्षा के लिए तुरंत करें पंजीकरण, 16 अक्टूबर है आखिरी तारीख
उम्मीदवार ध्यान दें कि अब जब जेईई परिणाम घोषित हो गया है, तो वे एएटी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उसी के लिए पंजीकरण कल-16 अक्टूबर, 2021 को शाम 5 बजे तक समाप्त हो जाएगा। उम्मीदवार जेईई एडवांस की वेबसाइट से पूरी प्रेस विज्ञप्ति देख सकते हैं।
सीएसआईआर नेट 2021 परीक्षा की तारीख जल्द
काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट या CSIR NET 2021 परीक्षा की तारीख जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी या NTA द्वारा घोषित की जाएगी। CSIR NET साल में दो बार जून और दिसंबर में आयोजित किया जाता है। परीक्षा जुलाई 2021 में होने वाली थी। हालांकि, COVID-19 महामारी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अधिक अपडेट nta.ac.in और csirnet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
UPPSC की नई विज्ञप्ति के मुताबिक ऐसे होगा आवेदकों का चयन
UPPSC ने 1370 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसमें लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों का सेक्शन इंटरव्यू और लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर बनाया जाएगा।
सीधे इस लिंक से चेक करें जेईई एडवांस 2021 रिजल्ट
यूपीपीएससी भर्ती 2021, 1300 से ज्यादा विभिन्न पदों पर मौका
Uttar Pradesh Public Service Commission or UPPSC उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग या यूपीपीएससी भर्ती 2021 विभिन्न पदों के लिए 15 सितंबर, 2021 को शुरू हो गई थी। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि आज यानी 15 अक्टूबर, 2021 है। रिक्तियों की संख्या 1370 है। उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी uppsc.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
जेईई एडवांस 2021 रिजल्ट जारी, देखें किसने किया टॉप
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर ने शुक्रवार यानी आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस) 2021 के परिणाम की घोषणा कर दी है। जेईई एडवांस रिजल्ट के साथ-साथ आईआईटी खड़गपुर ऑल इंडिया टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है। इस बार जयपुर की मृदुल अग्रवाल (Mridul Agarwal) ने परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 348 अंकों के साथ 96.66 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
हिमाचल प्रदेश की इस परीक्षा की आंसर की जारी
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग या एचपीएसएससी आंसर की 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ध्यान दें कि 9 अक्टूबर और 10 अक्टूबर, 2021 को आयोजित परीक्षाओं के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। उम्मीदवार hpsssb.hp.gov.in पर आंसर देख सकते हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नया अपडेट यहां देखें
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE Datesheet 2022 कक्षा 10, 12 के लिए 18 अक्टूबर, 2021 को जारी किया जाएगा। बोर्ड ने उसी की तारीख और समय की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। CBSE Datesheet 2022 पर आधिकारिक नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस बार परीक्षा को माइनर और मेजर विषयों में विभाजित किया जाएगा। जिन छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2021-22 के लिए पंजीकरण किया है, वे यहां और आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर डेट शीट देख सकेंगे।
अब इस राज्य के भी खुल रहे हैं स्कूल
ओडिशा के स्कूल अब जूनियर कक्षाओं के लिए फिर से खुलने की संभावना है। हाल के अपडेट के अनुसार, राज्य के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा है कि स्कूल जल्द ही कक्षा 1 से 8 के लिए फिर से खुल सकते हैं। लेकिन यह पूजा की छुट्टियां खत्म होने के बाद ही होगा।
बिहार की इस बड़ी परीक्षा के लिए रैंक कार्ड रिलीज
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड, बीसीईसीईबी ने बिहार डीसीईसीई, बीसीईसीई परिणाम 2021 घोषित कर दिया है। परिणाम के साथ, डीसीईसीई और बीसीईसीई एलई दोनों के लिए रैंक कार्ड 13 अक्टूबर, 2021 को जारी किए गए हैं। उम्मीदवार अब रैंक कार्ड bceceboard.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
ONGC में खाली पदों संबंधी जानकारी
ओनएनजीसी की भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 309 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें AEE के कुल 220 पद, केमिस्ट के 14, जियोलॉजिस्ट के 19, जियोफिजिसिस्ट के 35, मैटेरियल मैनेजमेंट ऑफिसर के 13 और ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के 8 पद शामिल हैं। आपको बता दें कि ग्रैजुएट ट्रेनी के कुल खाली पदों में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 145 लोगों के लिए मौके, ओबीसी कैटेगरी के लिए 62 पद, एससी कैटेगरी के लिए 40 पद, एसटी कैटेगरी के लिए 32 पद, इसके अलावा ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए भी 30 पद इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं।
ONGC में इच्छुक परीक्षार्थियों के लिए मौका
ONGC यानी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इंजीनियरिंग और जियो साइंस डिसिप्लिन में ग्रैजुएट ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना निकाली है। इसके लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार पदों पर आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com के माध्यम से भर्ती के लिए 1 नवंबर 2021 की समय सीमा तक आवेदन कर सकते हैं।
पटवारी परीक्षा के लिए एडमिट आ हो गया है जारी, इस दिन होगी परीक्षा
RSMSSB पटवारी परीक्षा 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी। इन तिथियों पर, परीक्षा 4 पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली की अवधि 3 घंटे की होगी। सुबह की शिफ्ट 08:30 बजे शुरू होगी और 11:30 बजे तक चलेगी। दोपहर की पाली 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
एनसीईआरटी की तरफ से आई यह बड़ी खबर
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, एनसीईआरटी ने मार्गदर्शन और परामर्श में एक नया डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। पाठ्यक्रम एक वर्ष की अवधि के लिए होगा और जो इसमें रुचि रखते हैं वे 5 नवंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी ncert.nic.in पर उपलब्ध है।
एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए इस समय आ रहे हैं एडमिड कार्ड
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होने वाली है, ऐसे में एडमिट कार्ड अक्टूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआती दिनों में जारी किए जाएंगे। एसएससी इस परीक्षा के लिए संभवत: प्रोविजनल एडमिट कार्ड भी जारी कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए https://ssc.nic.in पर जाएं।
स्वास्थ्य क्षेत्र के विभिन्न विभागों में नौकरी, 447 पदों पर मौका
सफदरजंग अस्पताल और वीएमएमसी ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के 447 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 नवंबर 2021 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
इस लोक सेवा आयोग के जरिये विभिन्न पदों पर मौका, लाइब्रेरियन, ऑफिसर समेत अन्य पद खाली
गोवा लोक सेवा आयोग (गोवा पीएससी) ने लाइब्रेरियन, प्लानिंग ऑफिसर, जूनियर ऑप्थेलमिक सर्जन और अन्य पदों सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य आवेदक इन पदों के लिए 22 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
सबसे बड़े बैंक का नोटिफिकेशन जारी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर या एसबीआई एससीओ भर्ती 2021 प्रक्रिया कई पदों जैसे कि डिप्टी मैनेजर, एग्री एसपीसीएल, प्रोडक्शन और रिलेशनशिप मैनेजर के लिए शुरू हो गई है। उप प्रबंधक पद के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार साक्षात्कार कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी sbi.co.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
भारतीय नौसेना का नोटिफिकेशन जारी
भारतीय नौसेना 300 रिक्तियों के लिए एमआर के लिए नाविकों के रूप में मैट्रिक रिक्रूट (एमआर) के पद के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। चयनित उम्मीदवारों की भर्ती 22 अप्रैल बैच के लिए की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 02 नवंबर 2021 को joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए 17 अक्टूबर आखिरी तिथि
तमिलनाडु इंजीनियरिंग प्रवेश, TNEA 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। हाल के अपडेट के अनुसार, प्रवेश पोर्टल पर पूरक परामर्श के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। उम्मीदवार अब tneaonline.org पर लॉग इन करके आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें, 17 अक्टूबर तक कर सकेंगे पंजीकरण।
पटवारी परीक्षा होगी दो पालियों में, यहां देखें जानकारी
राजस्थान, RSMSSB पटवारी परीक्षा 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को 4 पालियों में आयोजित होने वाली है। प्रत्येक पाली 3 घंटे की अवधि की होगी। पहली या सुबह की पाली सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी जबकि दूसरी या दोपहर की पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
राजस्थान पटवारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
https://recruitment.rajasthan.gov.in/postdetailgetadmitcardservlet
नीट पीजी स्कोर कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
nbe.edu.in पर जाएं।
अब नीट पीजी 2021 टैब पर क्लिक करें। एक नई विंडो खुलेगी।
उम्मीदवारों को "नीट पीजी स्कोर कार्ड 2021" लिंक पर क्लिक करना है।
उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना चाहिए।
इसके बाद स्क्रीन पर नीट पीजी स्कोर कार्ड 2021 दिखाई देगा।
आज आ रहा है RSMSSB पटवारी एडमिट कार्ड 2021
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, RSMSSB पटवारी एडमिट कार्ड 2021 आज 14 अक्टूबर, 2021 को जारी होने वाला है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे पटवारी परीक्षा के लिए अपने अनंतिम ई-प्रवेश पत्र rsmssb.rajasthan.gov.in यहां से डाउनलोड कर सकेंगे।
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अपडेट, प्रवेश पत्र जारी
परीक्षा 31 अक्टूबर, 2021 को COVID-19 प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र टीईटी पेपर I और पेपर II के लिए आयोजित किया जाता है। पेपर I परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है और पेपर II उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाएंगे।
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा तिथि के लिए एडमिट कार्ड
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा तिथि 2021 के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाले हैं। रुझानों के अनुसार, यूपी एसआई एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 10 दिन पहले जारी किया जाता है। अगर पिछली रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि परीक्षाएं अक्टूबर से शुरू हो सकती हैं। यह रही वेबसाइट uppbpb.gov.in।
इंतजार खत्म, उत्तराखंड की इस बड़ी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
स्टेनो ग्रुप सी और डी स्किल टेस्ट का आयोजन इसी माह होना तय
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 21 और 22 अक्टूबर 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर स्टेनो ग्रुप सी और डी स्किल टेस्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है। उम्मीदवार लॉगिन पेज पर अपने रोल नंबर, नाम और पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट 2021 जारी
बैंकिंग कार्मिक संस्थान ने अपनी वेबसाइट पर समूह "ए" - अधिकारियों (स्केल- I) की भर्ती के लिए आरआरबी (सीआरपी-आरआरबी-एक्स) के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया के लिए मुख्य परीक्षा परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार जो आईबीपीएस पीओ मेन्स 2021 में उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट यानी ibps.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
RSMSSB पटवारी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कुछ देर में
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) आज 14 अक्टूबर 2021 को rsmssb.rajasthan.gov.in पर अनंतिम ई-राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड अपलोड करने जा रहा है।
जूनियर असिस्टेंट, कैडर क्लर्क, कैशियर व असिस्टेंट के लिए एडमिट कार्ड जारी
जम्मू और कश्मीर कर्मचारी चयन बोर्ड (JKSSB) ने जूनियर असिस्टेंट, कैडर क्लर्क, कैशियर, जूनियर असिस्टेंट / कंप्यूटर-कम-जूनियर असिस्टेंट / क्लर्क / स्टोर अटेंडेंट और वेलफेयर ऑर्गनाइज़र के पद के लिए टाइप टेस्ट (कौशल परीक्षा) का एडमिट कार्ड 13 अक्टूबर 2021 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार jkssb.nic.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
242 पदों पर मैट्रिक पास की भर्ती
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 9 अक्टूबर 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर 2021
यूसीआईएल भर्ती 2021 रिक्ति विवरण: 242 पद
मेट्रो भर्ती का एडमिट कार्ड जारी तुरंत करें डाउनलोड
पुणे मेट्रो एडमिट कार्ड 2021 आज 13 अक्टूबर, 2021 को महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा जारी किया गया है। 18 से 20 अक्टूबर, 2021 तक होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट mahametro.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर जारी होंगे इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजीएटी एडमिट कार्ड 2021, नोट कर लें
इलाहाबाद विश्वविद्यालय यूजीएटी एडमिट कार्ड 2021 या स्नातक प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड इस सप्ताह विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए जाने की संभावना है। एडमिट कार्ड जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय अभी तक ज्ञात नहीं है, लेकिन जल्द ही इसकी पुष्टि होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in और aupravesh2021.com से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
पुलिस विभाग में बड़ा नोटिफिकेशन जारी - एलडीसी, नर्सिंग सहायक, कांस्टेबल सहित अन्य पदों पर मौका
पुलिस महानिदेशक, गोवा सरकार, पुलिस मुख्यालय, पणजी ने नागरिक पर पुलिस कांस्टेबल, फार्मासिस्ट, आशुलिपिक, लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), नाई, स्वीपर, धोबी, नर्सिंग सहायक और मेस सेवक के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। अधिक जानकारी के लिए goapolice.gov.in पर जाएं।
इस बड़े विभाग में असिस्टेंट के पदों पर मौका, 10+2 की जरूरत
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), झज्जर में तैनाती के लिए ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस पर जाएं becil.com
UPSSSC आबकारी कांस्टेबल साक्षात्कार पत्र 2021 जारी
UPSSSC ने आबकारी कांस्टेबल (आबकारी सिपाही) के पद पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट यानी upsssc.gov.in के माध्यम से UPSSSC आबकारी कांस्टेबल साक्षात्कार पत्र 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।





