Sep 18, 2026

नागालैंड की आधिकारिक भाषा क्यों बनी अंग्रेजी, क्या था कारण

Neelaksh Singh

​भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों में से एक नागालैंड है। ​

Credit: canva

​नागालैंड क्यों है प्रसिद्ध​

नागालैंड के लोग अपनी अलग-अलग जनजातियों, भाषाओं और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए जाने जाते हैं।

Credit: canva

​भारत का राज्य​

यह भारत का राज्य है, लेकिन यहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।

Credit: canva

​नागालैंड की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी​

नागालैंड सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर भी अंग्रेजी को राज्य की आधिकारिक भाषा बताया गया है।

Credit: canva

You may also like

करोड़ों किताबों का खजाना, जानें किस संस्...
KBC में एक करोड़ जीतने वाली IPS, चार बार...

​कारण​

नागालैंड में अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा बनाए जाने के पीछे सबसे बड़ी वजह राज्य की भाषाई विविधता है।

Credit: canva

​ढेरों जनजातियां ढेरों भाषाएं​

यहां अलग-अलग जनजातियां अपनी-अपनी भाषाएं और बोलियां बोलती हैं। कई जनजातीय भाषाओं के अलावा एक ही जनजाति की बोली में भी क्षेत्र के हिसाब से अंतर पाया जाता है।


Credit: canva

​एक दूसरे की भाषा समझने में हो रही थी दिक्कत ​

कई बार अलग-अलग जनजातियों की भाषाएं एक-दूसरे के लिए आसानी से समझ में नहीं आतीं। ऐसे में प्रशासन और अलग-अलग समुदायों के बीच संवाद के लिए एक साझा भाषा की जरूरत थी।

Credit: canva

​प्रशासनिक कार्यों के लिए चुना अंग्रेजी​

यही वजह है कि अंग्रेजी को प्रशासन और आधिकारिक कामकाज के लिए इस्तेमाल होने वाली भाषा चुना गया।

Credit: canva

​आज के दिन अंग्रेजी बनी आधिकारिक भाषा​

बता दें, नागालैंड 1 दिसंबर 1963 को भारत का 16वां राज्य बना था। और 18 सितंबर 1967 को यहां की आधिकरिक भाषा अंग्रेजी चुनी गई।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: करोड़ों किताबों का खजाना, जानें किस संस्थान ने बनाई राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी

ऐसी और स्टोरीज देखें