LIVE

CTET Result 2022: सीटेट रिजल्ट को लेकर यह है आधिकारिक अपडेट, इस दिन आएंगे रिजल्ट

CTET Result 2022, Sarkari Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्‍द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) दिसंबर 2021 के परिणाम जल्द घोषित कर सकता है। उम्‍मीदवारों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। योग्‍य उम्‍मीदवार डिजिलॉकर पर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं आधिकारिक रूप से परिणाम की घोषणा ctet.nic.in पर की जाएगी। रिजल्‍ट से संबंधित ताजा अपडेट पाने और डायरे‍क्‍ट लिंक देखने के लिए इस पेज पर बने रहें।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Mar 8, 2022, 09:51 IST
Follow on Google News
CTET Result 2022: सीटेट रिजल्ट को लेकर यह है आधिकारिक अपडेट, इस दिन आएंगे रिजल्ट

CTET Result 2022, Sarkari Result 2022:सीटीईटी  परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी, 2022 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में भारत के विभिन्न शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की गई ​थी। तब से उम्‍मीदवार इसके परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। पहले सीटीईटी परिणाम 2022, 15 फरवरी को घोषित किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अभी तक बोर्ड की ओर से इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है इससे आवेदक नाराज है। इसलिए रिजल्‍ट से संबंधित ताजा जानकारी पाने के लिए यहां बने रहें। 

CTET Result 2022 Direct link: check marks here

सीबीएसई की ओर से सीटीईटी रिजल्‍ट जारी होने के साथ ही कटऑफ लिस्‍ट भी जारी की जाएगी। सीटीईटी परीक्षा क्‍वालिपॅफाई करने वाले उम्मीदवारों को मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र मिलेगा। CTET प्रमाणपत्र की मदद से उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 के शिक्षकों के पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।

CTET Result 2022 Today: Check Update here

MAR 07, 2022 14:38 IST

Ctet Result Live - क्या सीबीएसई नौकरी भी देता ​है?

नहीं, सीबीएसई सीटीईटी परिणाम को पास करने वाले उम्मीदवारों को नौकरी प्रदान नहीं करता है। यहां यह ध्यान दिया जा सकता है कि सीबीएसई केवल सीटीईटी परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था है और नौकरी या रोजगार की पेशकश बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती है। सीटीईटी रिजल्ट किसी भी समय जारी किया जा सकता है, उम्मीदवार यहां नजर बनाए रहें।

MAR 07, 2022 13:46 IST

क्या CTET रिजल्ट 2021 आउट हो गया है?

नहीं, सीटीईटी परिणाम 2021 अभी घोषित नहीं किया गया है, और कब तक परिणाम जारी इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं आई है, बता दें, इससे पहले 15 फरवरी, 2022 तक घोषित किया जाना था। हालांकि, अज्ञात कारणों से सीटीईटी के परिणाम में देरी हुई है।

MAR 07, 2022 13:16 IST

सीटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी जल्द

सीटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी 2022 सीबीएसई द्वारा परिणामों के साथ जारी की जाएगी। यहां यह ध्यान दिया जा सकता है कि सीटीईटी परिणाम 2022 की घोषणा अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर और अंकों के सामान्यीकरण के माध्यम से की जाएगी।

MAR 07, 2022 12:29 IST

स्कोरकार्ड के रूप में आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार, CTET परिणाम 2022 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। सीबीएसई सीटीईटी परिणाम परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों वाले स्कोरकार्ड के रूप में जारी किया जाएगा।

MAR 07, 2022 11:30 IST

Sarkari Exam 2022 - CTET परिणाम 2022 

CTET परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीटीईटी स्कोरकार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
दिए गए सीटीईटी परिणाम लिंक पर क्लिक करें, जो ​कि आपको होमपेज पर ही मिल जाएगा
रोल नंबर दर्ज करें।
सीटीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

MAR 07, 2022 10:54 IST

Ctet Result Live - सीटीईटी परिणाम जल्द

उम्मीदवार जो परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे और सीटीईटी परिणाम 2020 में उत्तीर्ण घोषित किए जाएंगे, उन्हें पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ध्यान दे, CTET प्रमाणपत्र अब जीवन भर के लिए मान्य है, यानी आप कई बार टीचर भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

MAR 07, 2022 10:17 IST

रिजल्ट में दो सप्ताह से अधिक की देरी 

CTET परिणाम 2022 में अब दो सप्ताह से अधिक की देरी हो गई है। परिणाम 15 फरवरी, 2022 को जारी किया जाना था हालांकि, अभी तक परिणाम क्यों नहीं घोषित हुए इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

MAR 07, 2022 09:49 IST

उमंग ऐप

न्यू-एज गवर्नेंस के लिए यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन, या उमंग ऐप सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 के टर्म 1 के परिणाम भी होस्ट कर सकता है। एप्लिकेशन को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) द्वारा विकसित किया गया है। उम्मीदवार प्ले स्टोर (Android) या ऐप स्टोर (iOS) से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

MAR 07, 2022 09:47 IST

Ctet Reuslt Live सीटीईटी परिणाम इसी सप्ताह?

सीटीईटी परिणाम 2022 मार्च 2022 के इसी सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सीबीएसई सीटीईटी परिणाम घोषणा के बारे में आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर सूचित किया जाएगा, साथ ही, परिणाम की जांच करने के लिए सीधा लिंक यहां भी साझा किया जाएगा।

MAR 07, 2022 08:58 IST

Ctet Result Live - सीटीईटी परिणाम 2022 की जांच कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दी गई सरल प्रक्रिया का पालन करके सीटीईटी परिणाम की जांच कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं।
दिए गए सीटीईटी परिणाम लिंक पर क्लिक करें, यह लिंक पेज के सेंटर में नीचे की तरफ मिलेगा
रोल नंबर दर्ज करें।
सीटीईटी स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें।
 

MAR 07, 2022 08:32 IST

इसलिए होता है सामान्यीकरण पद्धति का उपयोग

CTET सामान्यीकरण पद्धति का उपयोग बोर्ड द्वारा विभिन्न परीक्षा पालियों में उपयोग किए जाने वाले CTET प्रश्न पत्रों के कठिनाई स्तर में भिन्नता से निपटने के लिए किया जाएगा। इस बार 16 दिसंबर, 2021-21 जनवरी, 2022 के बीच सीटेट परीक्षा का आयोजन किया गया था।

MAR 07, 2022 07:58 IST

Ctet Result Live - सामान्यीकरण प्रक्रिया हो सकती है लागू

सीटीईटी परिणाम 2022 जल्द ही उन सभी उम्मीदवारों के लिए घोषित किया जाएगा, जो ऑनलाइन सीटीईटी दिसंबर 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। सीबीएसई इस साल सीटीईटी परिणाम तैयार करने के लिए अंकों के सामान्यीकरण को अपना सकता है। सीटेट रिजल्ट्स ctet.nic.in पर देखे जा सकेंगे।

MAR 07, 2022 06:53 IST

Ctet Result Live - 15वें एडिशन का था आयोजन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 15वें संस्करण का आयोजन किया था, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का परिणाम दिसंबर 2021 इसी हफ्ते जारी होने की संभावना है।

MAR 07, 2022 06:28 IST

जल्द घोषित होगा सीबीएसई सीटेट रिजल्ट

सीबीएसई द्वारा अंकों के सामान्यीकरण के माध्यम से जल्द ही सीटीईटी परिणाम जारी करने की संभावना है। सीटीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक, फाइनल आंसर की, मार्कशीट और प्रमाण पत्र के बारे में यहां लाइव अपडेट प्राप्त करें। 

MAR 07, 2022 06:02 IST

बीएसई सीटीईटी परिणाम: डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगी मार्कशीट

सभी आवेदकों को उनकी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की मार्कशीट डिजिटल फॉर्मेट में प्राप्त होगी, और उम्मीदवारों को उनके डिजिलॉकर अकाउंट के माध्यम से डिजिटल प्रारूप में पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे।

MAR 06, 2022 22:47 IST

CTET परीक्षा आंसर की

सीटेट परीक्षा के लिए आंसर की बोर्ड की ओर से 1 फरवरी, 2022 को जारी की गई थी। सीटेट आंसर की के लिए आपत्ति लिंक 4 फरवरी, 2022 तक सक्रिय रही।

MAR 06, 2022 22:11 IST

सीबीएसई सीटीईटी परिणाम 2021 प्रतीक्षित

CTET परिणाम 2021 बहुत जल्द ctet.nic.in पर प्रकाशित होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा अभी बाकी है।

MAR 06, 2022 21:37 IST

CTET रिजल्ट 2021: कैसे करें इसकी जांच

सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होम पेज पर, परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।

आपका सीटीईटी 2021 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

MAR 06, 2022 20:59 IST

CTET दिसंबर परीक्षा 2021: एग्जाम डेट

सीटेट 16 दिसंबर से 21 जनवरी तक, CTET दिसंबर 2021 को पूरे भारत में कंप्यूटर-आधारित (ऑनलाइन) फॉर्मेट में आयोजित हुआ था। सीटेट 2021 की आंसर की 1 फरवरी, 2022 को प्रकाशित हुई थी।

MAR 06, 2022 20:03 IST

CTET दिसंबर परीक्षा परिणाम

परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीटीईटी के परिणाम घोषित होने के समय पर अभी तक कोई पुष्ट खबर नहीं है।

MAR 06, 2022 19:30 IST

CTET परिणाम 2021: कहां चेक करें रिजल्ट

cbseresults.nic.in, ctet.nic.in, cbse.gov.in इन वेबसाइट्स पर सीटेट परीक्षा रिजल्ट और अन्य अपडेट चेक कर सकते हैं।

MAR 06, 2022 18:30 IST

डिजिलॉकर सीटीईटी रिजल्ट की जांच ऐसे करें

डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।

सीटीईटी रिजल्ट पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।

अपनी लॉग इन जानकारी दर्ज करें और सब्मिट बटन दबाएं।

स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट या स्कोरकार्ड प्रस्तुत होगा।

अंक चेक करें और पेज को सेव करें।

भविष्य के संदर्भ के लिए डॉक्यूमेंट्स की एक हार्ड कॉपी रखें।

MAR 06, 2022 17:40 IST

CTET 2021: केंद्र सरकार के स्कूलों में लागू सर्टिफिकेट

सीटीईटी केंद्र सरकार (केवीएस, एनवीएस, केंद्रीय तिब्बती स्कूल आदि) की ओर से प्रशासित स्कूलों के साथ-साथ चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप के केंद्र शासित प्रदेशों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली द्वारा संचालित स्कूलों पर लागू होगा।

MAR 06, 2022 17:11 IST

CTET के लिए कौन पात्र है?

टीईटी या सीटीईटी परीक्षा बी.एड पूरा करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान के लिए कार्यक्रम खुला हुआ है।

MAR 06, 2022 16:38 IST

CTET दिसंबर 2021: परीक्षा पैटर्न

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET के पेपर 1 में 150 अंक के 150 बहुविकल्पीय सवाल शामिल हैं। सीटीईटी के पेपर-2 में 150 अंक के लिए 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।

MAR 06, 2022 15:56 IST

BSE CTET Result: डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगी मार्कशीट

सभी आवेदकों को उनकी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की मार्कशीट डिजिटल फॉर्मेट में प्राप्त होगी और उम्मीदवारों को उनके डिजिलॉकर अकाउंट के माध्यम से डिजिटल प्रारूप में पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे।

MAR 06, 2022 14:56 IST

डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर मिलेगा सर्टिफिकेट

सीबीएसई इस साल आपके डाक पते पर सर्टिफिकेट नहीं भेजेगा, इसलिए सभी उम्मीदवारों को इसे अपने डिजिलॉकर खाते से सर्टिफिकेट डाउनलोड करना होगा। इसकी वैधता आजीवन होगी। 

MAR 06, 2022 14:14 IST

पहले 15 फरवरी को जारी होने थे रिजल्‍ट

सीटीईटी परीक्षा दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में आयोजित हुई थी। रिजल्ट पहले 15 फरवरी 2022 तक घोषित किए जाने थे, लेकिन सीबीएसई ने अभी तक देरी को लेकर कोई सूचना नहीं दी है। रिजल्‍ट में देरी से उम्‍मीदवार नाराज हैं। 

MAR 06, 2022 13:26 IST

20 भाषाओं में हुई थी परीक्षा

सीटीईटी परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की गई थी। यह देश के विभिन्‍न केंद्रों में आयोजित हुई थी। इसमें 20 लाख से अधिक उम्‍मीदवारों ने हिस्‍सा लिया था। 
 

MAR 06, 2022 12:20 IST

दो स्‍तर के होते हैं पेपर

सीटीईटी परीक्षा दो लेवल के लिए होती है। पहला स्‍तर कक्षा 1 से 5 तक के बच्‍चों को पढाने के लिए होता है। वहीं दूसरा स्‍तर कक्षा 1 से 8 के लिए होता है। सीटीईटी क्‍वालिफाइड उम्‍मीदवार सरकारी स्‍कूलों की नौकरी के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। 

MAR 06, 2022 11:29 IST

शिक्षक के पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन

सीटीईटी परीक्षा पास करने वाले उम्‍मीदवारों को मार्कशीट (CTET Marksheet) और पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसकी मदद से उम्मीदवार सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 के शिक्षकों के पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

MAR 06, 2022 10:43 IST

सुरक्षा के लिए होगा क्‍यूआर कोड

सीटीईटी मार्कशीट डिजिलॉकर (Digilocker) पर उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे में आवेदकों को खुद को रजिस्‍टर्ड करना होगा। इसके अलावा सर्टिफिकेट भी इसी पर उपलब्‍ध होगा, जिसमें एक एन्क्रिप्टेड QR कोड दिया जाएगा। 

MAR 06, 2022 09:45 IST

स्‍कोरकार्ड में शामिल होंगी ये चीजें

रोल नंबर
परीक्षा का नाम
माता - पिता का नाम
श्रेणी
अनुभागवार अंक
कुल अंक

MAR 06, 2022 08:44 IST

आपत्तियों की होगी समीक्षा

बोर्ड ने सीटेट परीक्षा की आंसर की पहले जारी की थी। इस पर आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था। इसके लिए 4 फरवरी, 2022 तक ऑब्‍जेक्‍शन विंडो ओपन थे। इन आपत्तियों की समीक्षा के आधार पर फाइनल रिजल्‍ट जारी किया जाएगा। 

MAR 06, 2022 07:46 IST

कंप्‍यूटर आधारित थी परीक्षा

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 15 वां संस्करण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित किया गया था। यह 16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी, 2022 तक आयोजित किया गया था। अब उम्‍मीदवारों को इसके रिजल्‍ट का इंतजार है। 

MAR 06, 2022 06:54 IST

आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्‍ट

CTET 2021 परीक्षा के लिए लगभग 20 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। परीक्षा विभिन्‍न केंद्रों में आयोजित कराए गए थे। उम्‍मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in 2022 पर चेक कर सकेंगे। 

MAR 06, 2022 06:07 IST

CTET रिजल्ट का 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को इंतजार

20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को सीटेट के रिजल्ट का इंतजार है और इसमें क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार पूरे देश के केंद्रीय और केंद्र शासित प्रदेशों में पढ़ाने के लिए पात्रता हासिल करेंगे।

MAR 05, 2022 23:13 IST

CTET रिजल्ट ऐसे करें चेक

सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
उस लिंक को देखें जो कहता है, 'सीटीईटी दिसंबर 2021 रिजल्ट'
अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
सब्मिट पर क्लिक करें और आपका सीटीईटी 2021 परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।

MAR 05, 2022 22:26 IST

आखिर कब आएगा CTET रिजल्ट

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, CTET रिजल्ट 2021-22 सप्ताह के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है। सीबीएसई सीटीईटी 2021 के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी जाती है, जिसके लिए लिंक ctet.nic.in है।

MAR 05, 2022 21:50 IST

चिंता में CTET उम्मीदवारों ने उठाई मांग

चिंतित उम्मीदवार सीटीईटी 2021 परिणाम की घोषणा पर स्पष्टता की मांग कर रहे हैं। इस बीच, सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परिणाम की तारीख और समय पर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।

MAR 05, 2022 21:13 IST

CTET अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स

सीबीएसई सीटीईटी 2021 उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के लिए अंतिम आंसर की परिणाम के साथ जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट ctet.nic.in और cbseresults.nic.in को देखें।

MAR 05, 2022 20:39 IST

CTET दिसंबर परीक्षा 2021: एग्जाम डेट

सीटीईटी परीक्षा 16 दिसंबर से 21 जनवरी तक दिसंबर 2021 को पूरे भारत में कंप्यूटर-आधारित (ऑनलाइन) फॉर्मेट में आयोजित की गई थी। CTET 2021 आंसर की 1 फरवरी, 2022 को पब्लिश की गई थी।

MAR 05, 2022 20:17 IST

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा परिणाम 2021

सीटीईटी के परिणाम घोषित होने के समय पर अभी तक कोई पुष्ट खबर नहीं आई है। परीक्षा के लिए उपस्थित उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

MAR 05, 2022 19:37 IST

CTET Result 2021 Websites: कहां चेक करें रिजल्ट

सीटेट की परीक्षा के लिए यहां दी गई तीन वेबसाइट्स पर रिजल्ट चेक करते रहें। आप ctet.nic.in, cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपडेट चेक कर सकते हैं।

MAR 05, 2022 19:06 IST

CTET रिजल्ट 2021 के लिए वेबसाइट

CTET परिणाम 2021 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, या सीबीएसई द्वारा घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार दिसंबर सेशन का रिजल्ट सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देख सकेंगे।

MAR 05, 2022 18:39 IST

CBSE ने स्थगित कर दी थी डेट

सीबीएसई बोर्ड ने पहले 15 फरवरी की एक संभावित रिजल्ट तिथि की घोषणा की थी, लेकिन किसी अज्ञात कारण से इसे स्थगित कर दिया गया था।

MAR 05, 2022 18:12 IST

CTET आंसर की लिंक

सीबीएसई बोर्ड आंसर की बोर्ड की ओर से 1 फरवरी, 2022 को जारी की गई थी। उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक 4 फरवरी, 2022 तक सक्रिय रहा था।

MAR 05, 2022 17:31 IST

CTET परीक्षा तिथि और आंसर की डेट

16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी, 2022 तक परीक्षा पूरे भारत के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आंसर की जल्द आने की उम्मीद है।

MAR 05, 2022 17:04 IST

CTET रिजल्ट 2021: चेक करने का तरीका

स्टेप 1: सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर, परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: लॉग इन करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।

स्टेप 4: आपका सीटीईटी 2021 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

MAR 05, 2022 16:27 IST

सीबीएसई CTET परिणाम 2021 प्रतीक्षित

CTET परिणाम 2021 बहुत जल्द ctet.nic.in पर पब्लिश होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परिणाम की तिथि और समय की घोषणा होना फिलहाल अभी बाकी है।

MAR 05, 2022 15:41 IST

सीटीईटी दिसंबर परीक्षा 2021: परीक्षा तिथि

16 दिसंबर से 21 जनवरी तक, CTET दिसंबर 2021 को पूरे भारत में कंप्यूटर-आधारित (ऑनलाइन) फॉर्मेट में आयोजित की गई थी। CTET 2021 आंसर की 1 फरवरी, 2022 को पब्लिश की गई थी।

MAR 05, 2022 14:56 IST

क्‍वालिफाइ करने वाले उम्‍मीदवारों को मिलेगा प्रमाण पत्र

CTET 2022 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को CTET पात्रता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाता है। CTET प्रमाणपत्र की कोई समाप्ति तिथि नहीं होती है। इसके अलावा, CTET 2022 क्लियर किए गए उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में वेटेज प्रदान किया जाएगा।

MAR 05, 2022 14:19 IST

प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति उठाने का मिला था मौका

आवेदक अपना सीटीईटी 2022 स्कोर कार्ड सीटीईटी के आधिकारिक पोर्टल i:e ctet.nic.in या cbseresults.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। जिसमें उम्मीदवारों को 4 फरवरी, 2022 तक किसी भी गलत उत्तर वाले प्रश्न के खिलाफ अपनी आपत्ति उठाने का समय दिया गया था। 

MAR 05, 2022 13:25 IST

20 लाख से अधिक उम्‍मीदवारों को इंतजार

देश भर में विभिन्न पालियों में आयोजित CTET 2021 परीक्षा के परिणाम का इंतजार लाखों उम्‍मीदवार कर रहे हैं। परीक्षा के लिए लगभग 20 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ctet.nic.in 2022 जारी किए जाएंगे। 

MAR 05, 2022 12:41 IST

इन स्‍कूलों में कर सकते हैं अप्‍लाई

सीटीईटी परीक्षा पास करने वाले उम्‍मीदवार केंद्र सरकार के स्कूलों (केवीएस, एनवीएस, केंद्रीय तिब्बती स्कूल, आदि) और चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप के केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

MAR 05, 2022 12:03 IST

सीबीटी मोड में हुई थी परीक्षा

सीटीईटी परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी, 2022 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया गया था। यह 20 भाषाओं में आयोजित किया गया था। 
 

MAR 05, 2022 11:57 IST

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट

एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
होमपेज पर, उम्मीदवारों को "सीटीईटी दिसंबर 2021 परिणाम" लिंक विकल्प पर क्लिक करना होगा।
उम्मीदवारों के सामने नया पेज खुलेगा जहां उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
उम्मीदवारों के सीटीईटी दिसंबर 2021 के परिणाम उनकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
रिजल्‍ट डाउनलोड करें और भविष्‍य के लिए इसका प्रिंटआउट रखें। 

MAR 05, 2022 11:55 IST

जल्‍द जारी होंगे परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभी तक सीटीईटी परिणाम घोषित नहीं किया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड आने वाले कुछ दिनों में सीटीईटी परिणाम 2022 की घोषणा करेगा जो आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा।