Sarkari Naukri: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए निकली नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
सरकारी नौकरी या सरकारी जॉब्स तभी मिल सकेगी जब आपको समय पर इसकी जानकारी होगी। आज की नई भर्ती कौनसी है इसके लिए आप इस पेज को देखते रहें यहां सरकारी वैकेंसी 2021 के साथ एजुकेशन सेक्टर की भी खबरें होंगी। Sarkari Result में आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट, यूपीएससी एनडीए1 रिजल्ट, आरपीएससी सब इंस्पेक्टर परीक्षा परिणाम आदि की जानकारी है।
Sarkari Job या Sarkari Bharti के तहत SSC MTS Tier 1 Cut-Off, SSC GD Constable Cut-Off, UPTET Admit Card आदि शामिल है। Govt Jobs 2021 में इस समय ईसीआईसी भर्ती जो कि 3800 से ज्यादा पदों के लिए चल रही है, इसके अलवा 7th CPC Jobs, यूके एसएसएससी भर्ती, Bihar Police SI Answer Key, सीटेट परीक्षा अपडेट, SSC CHSL Tier 2 Admit Card, MP Police Constable Admit Card आदि चल रहे हैं।
Sarkari Naukri LIVE: Check all Latest Govt Jobs Notification here
यहां आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, बिहार पुलिस परीक्षा रिजल्ट, यूजीसी नेट परीक्षा, क्लैट परीक्षा, परीक्षा पे चर्चा, कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी सीजीएल 2022 परीक्षा रजिस्ट्रेशन व नए नोटिफिकेशन से जुड़ी जानकारी भी मौजूद है।
जूट कॉरपोरेशन में भर्ती
जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर इंस्पेक्टर के 63 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी है। इच्छुक उम्मीदवार https://www.jutecorp.in/recruitment पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जूनियर असिसटेंट के लिए आवेदन करने पर आवेदनकर्ता किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। उसके पास कंप्यूटर और टाइपिंग का अनुभव होना चाहिए। वहीं जूनियर इंस्पेक्टर के लिए 12वीं पास और रॉ जूट उत्पादों की खरीद फरोख्त में तीन साल का अनुभव होना जरूरी है।
यूपीएससी ने मांगे आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें। आवेदन की आखिरी तारीख 13 जनवरी 2022 है और रिक्त पदों की संख्या 187 है।
इस बैंक में नौकरी का मौका
बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने कुल 25 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in के माध्यम से समय रहते अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और उम्मीदवार को सेना / नौसेना / वायु सेना में कम से कम 05 वर्ष की कमीशन सेवा के साथ एक अधिकारी होना चाहिए।
कर्नाटक पुलिस ने निकाली भर्ती
कर्नाटक स्टेट पुलिस (KSP) ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री में सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर (SOCO) के 206 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ksponline.co.in पर ऑनलाइ आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2022 है।
ONGC Recruitment: कितने पदों पर निकली है भर्ती?
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एचआर एग्जीक्यूटिव के लिए 15 पद और पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर के लिए 6 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन यूजीसी नेट जून 2020 में प्राप्त अंक, पर्सनल इंटरव्यू और शैक्षिक योग्यता के आधार पर होगा।
ONGC Recruitment: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने निकाली भर्ती
हाल ही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एचआर एग्जीक्यूटिव और पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर के पदों पर आवेदन लेना शुरू किया है। अगर आप ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ काम करना चाहते हैं तो 4 जनवरी 2022 से पहले ऑनलाइन आवेदन करें।
SI Recruitment 2021: सब इंस्पेक्टर के लिए क्या है जरूरी योग्यताएं
सब इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 26 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2021 से होगी। एससी, एसटी, ओबीसी, एमओबीसी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए छूट दी गई है।
SI Recruitment 2021: सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी
ऑफिस ऑफ द चेयरमैन, स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड, असम ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार सब इंस्पेक्टर के कुल 306 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो उम्मीदवार पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं वह 9 जनवरी 2022 से पहले अप्लाई करें।
Railway Recruitment 2021 News: कितना है आवेदन शुल्क और आयु सीमा?
हाल ही में दक्षिण मध्य रेलवे ने रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन देने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किया गया है। एससी, एसटी और महिला कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया है। ग्रुप सी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 25 साल तय है।
दक्षिण मध्य रेलवे में चयनित किए गए उम्मीदवारों का कितना होगा वेतनमान?
जिन उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा उनका वेतन 7th CPC के अनुसार होगा। ग्रुप सी के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 20,200 तक रुपए दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं 12वीं पास होना चाहिए।
Railway Recruitment 2021: ग्रुप सी के पदों पर होगी नियुक्ति
दक्षिण मध्य रेलवे ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार स्पोर्ट्स कोटा के तहत ग्रुप सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दक्षिण मध्य रेलवे में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2022 है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
UPSC Recruitment 2022: कैसे होगा चयन?
हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने कुल 187 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा उन्हें साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना पड़ेगा। इस इंटरव्यू के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन करना आवश्यक है।
UPSC Recruitment 2021- कितना होगा आवेदन शुल्क?
हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर कुल 187 पदों पर आवेदन मांगे हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपए तय किया गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन करने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स सबमिट करने पड़ेंगे इसके साथ उम्मीदवार अपने पास फॉर्म की कॉपी जरूर रखें।
Sarkari Naukari Live Updates: यूपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन
संघ लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर 187 पदों पर नियुक्ति करने का फैसला लिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन भेज सकते हैं।
Sarkari Naukari News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली भर्ती
जो उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में काम करने के लिए इच्छुक हैं उनके लिए खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। यह परीक्षा 22 जनवरी 2022 के दिन आयोजित की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं की परीक्षा की तिथि में बदलाव हो सकता है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2021 को लेकर विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत राज्य के विभिन्न विभागों में 285 कनीय अभियंताओं की नियुक्ति होगी। इनमें विद्युत, असैनिक और यांत्रिकी कनीय अभियंता शामिल हैं। आवेदक www.jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट पदों पर भर्ती
इंस्टीट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च (IPR) ने प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत करीब 81 वैकेंसी के लिए हायरिंग की जा रही है। उम्मीदवारों को इंस्टीट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च, भाट, गांधीनगर, गुजरात या जीडीआईसी, सेक्टर-25, गांधीनगर, में स्थित लैबरोटरीज में काम करना होगा। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ipr.res.in/documents/jobs_career.html पर जाकर करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2022 है।
WBSETCL ने निकाली वैकेंसी
वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (WBSETCL) ने जूनियर एक्जीक्यूटिव (स्टोर्स) और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) Gr- II के पदों पर आवेदन मंगाए हैं। आवेदक WBSETCL की आधिकारिक वेबसाइट wbsetcl.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2022 है।
ESIC ने निकाली भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपर डिवीजन क्लर्क, मल्टीटास्किंग स्टाफ और स्टेनोग्राफर के 3,000 से अधिक खाली पदों को भरने की घोषणा की है। आवेदन फॉर्म 15 फरवरी तक जमा किए जा सकते हैं। अपर डिविजन क्लर्क के लिए अप्लाई करने के लिए ग्रेजुएट पास होना जरूरी है। वहीं स्टेनोग्राफ के पद के लिए 12वीं लोग भी आवेदन कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी ने जारी किया विज्ञापन
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( डीएसएसएसबी ) ने वर्ष 2022 में जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल के अलावा असिस्टेंट इंजीनियर सिविल, इलेक्ट्रिकल और सेक्शन ऑफिसर के 800 से अधिक पदों को भरा जाएगा। इन पदों पर आवेदन 1 जनवरी 2022 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
इंजीनियरों की मेरिट च्वॉइस हुई जारी
बिहार लोक सेवा आयोग से सहायक अभियंता की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके इंजीनियरों को साल के अंतिम दिन अच्छी खबर मिली। इंजीनियरों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। नोडल विभाग पथ निर्माण ने 31 दिसम्बर की शाम में सफल 1241 इंजीनियरों को उनकी मेरिट कम च्वॉइस के आधार पर विभाग आवंटन की अधिसूचना जारी कर दी।
इंडियन आर्मी में नौकरी का मौका
इंडियन आर्मी के आर्टिलरी विभाग में ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकली है। इसके तहत क्लर्क, कारपेंटर, कुक, बारबर, लास्कर, एमटीएस, वाशरमैन, रिपेयर जैसे कई पदों पर 107 वैकेंसी निकली गई है। आवेदन ऑफलाइन करना होगा। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भेजना होगा। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2022 है।
जूनियर असिस्टेंट समेत इन पदों पर निकली भर्ती
जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर इंस्पेक्टर के 63 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जनवरी है। इच्छुक उम्मीदवार https://www.jutecorp.in/recruitment पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जूनियर असिसटेंट के लिए आवेदक किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। वहीं जूनियर इंस्पेक्टर 12वीं पास और रॉ जूट उत्पादों की खरीद फरोख्त में तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
डीयू के इस कॉलेज में निकली वैकेंसी
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल कॉलेज ने लाइब्रेरी अटेंडेंट व जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अभ्यर्थी आरएलए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट rlacollege.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान में कुल 32 रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 24 जनवरी 2022 है।
Sarkari Naukari Updates: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में निकली बंपर भर्ती
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने नोटिफिकेशन जारी करके यह साझा किया था कि ट्रेनी इंजीनियर- 1 और प्रोजेक्ट इंजीनियर- 1 के पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत हैदराबाद यूनिट के लिए अनुबंध के आधार पर 84 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
Sarkari Naukari News: कब तक दे सकते हैं आंसर की को चुनौती
हाल ही में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में लोअर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी कर दी थी। यह परीक्षा 12 दिसंबर 2021 के दिन आयोजित की गई थी। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, उम्मीदवार 6 जनवरी 2022 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
Sarkari Naukari News: यूकेएसएसएससी की भर्ती शुरू
हाल ही में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, यूकेएसएसएससी की भर्ती शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत उत्तराखंड राज्य में विभिन्न महकमों में जूनियर इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर नियुक्ति होगी।
Sarkari Naukari Live Updates: सीमा सुरक्षा बल में निकली भर्ती
सीमा सुरक्षा बल ने हाल ही में नोटिफिकेशन जारी कर यह साझा किया था कि ग्रुप ए, बी और सी के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कैप्टन/पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर और गनर आदि के पदों पर इस अभियान के तहत भर्ती होगी।
Sarkari Naukari News: क्या है एनएचएम परीक्षा का पैटर्न?
हाल ही में एनएचएम ने लैब टेक्नीशियन सीनियर लैब टेक्नीशियन एसटीएस और एसडीएलएस के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए दो भागों में पेपर आयोजित किए जाएंगे। पहले भाग प्रोफेशनल ज्ञान से संबंधित होगा जिसके लिए 80 अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं दूसरे भाग 20 अंकों के लिए होगा जिसमें रिजनिंग और जनरल एप्टीट्यूड समेत अन्य विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे।
Sarkari Naukari Live Updates: NHM में निकली भर्ती
हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था और युवाओं से आवेदन मांगे थे। लैब टेक्नीशियन, सीनियर लैब टेक्नीशियन, एसटीएस और एसटीएलएस के पदों पर भर्ती होगी जिसके लिए आवेदन 7 जनवरी 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे।
Sarkari Result Update: यूकेपीएससी लोअर पीसीएस का आंसर की हुआ जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाल ही में यूकेपीएससी लोअर पीसीएस परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वह उत्तराखंड लोक सेवा के आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आंसर की डाउनलोड करने की फैसिलिटी भी दी गई है।
Sarkari Naukari Updates: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती
हाल ही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने नोटिफिकेशन जारी करके यह साझा किया है कि ट्रेनी इंजीनियर-1 और प्रोजेक्ट इंजीनियर- 1 के पदों पर भर्ती निकली है। इस आवेदन प्रक्रिया के तहत हैदराबाद यूनिट के लिए अनुबंध के आधार पर 84 पदों पर नियुक्ति होगी।
वन सेवा में फॉरेस्ट रेंजर बनने का मौका
असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने असम वन सेवा में फॉरेस्ट रेंजर के पद पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से पर्यावरण और वन विभाग के अंतर्गत नौकरी करने का मौका मिलेगा। रिक्त पदों की संख्या 50 है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2022 है।
CGPSC के इन पदों पर वैकेंसी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्लेसमेंट ऑफिसर के खाली पदों की संख्या 38 है और एक पद प्राचार्य का भी है। इसके अलावा 10 वैकेंसी बैकलॉग / कैरीफॉरवर्ड के लिए निकली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
8 जनवरी को होगी जीडी और रेडियो कांस्टेबल की परीक्षा
Madhya Pradesh Professional Examination Board, MPPEB Admit Card 2020 जीडी और रेडियो कांस्टेबल पदों के लिए जारी किया गया है। लिखित परीक्षा 8 जनवरी, 2022 को ऑफ़लाइन आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Results update - बिहार लोक सेवा आयोग में 798 रिक्तियां
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 4 और रिक्तियों को जोड़ने की घोषणा की, जिससे कुल रिक्तियां 798 हो गईं। इस बीच बीपीएससी परीक्षा के प्रारंभिक चरण की घोषणा की जानी बाकी है।
बिहार में शिक्षकों की भर्ती
हाल ही में यह खबर आई है कि बिहार राज्य में शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 90762 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
Sarkari Naukari: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यह साझा किया है कि टैक्स असिस्टेंट के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयकर विभाग में कुल 7 पदों पर भर्ती होने वाली है जिसमें से 5 पद टैक्स असिस्टेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं 2 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए हैं।
हिंदी ट्रांसलेटर की वेकेंसी
मुख्यालय दक्षिणी कमान पुणे ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ambala.cantt.gov.in के जरिए 15 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत करीब 97 खाली पदों को भरा जाएगा।
NMDC की भर्ती के लिए यहां करें आवेदन
NMDC ने विभिन्न ट्रेडों में ग्रेजुएट/ तकनीशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार NMDC की आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए 20 जनवरी 2022 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
BSF Recruitment: सीमा सुरक्षा बल में निकली भर्तियां
सीमा सुरक्षा बल / बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में शामिल होने की इच्छा करने वाले युवाओं के लिए मौका है। ग्रुप सी पदों पर वैकेंसी है। रिक्त पदों की संख्या 72 है और आवेदन की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
ग्रुप डी परीक्षा 23 फरवरी को होगीआयोजित
रेलवे ग्रुप डी जॉब्स 2021 के लिए 23 फरवरी 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके तहत 1 लाख से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। रेलवे ग्रुप डी में भर्ती के लिए 23 फरवरी 2022 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा से करीब 10 दिन पहले टेंटेटिव एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा और 4 दिन पहले मूल एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
हेल्थ वर्कस के लिए बंपर नौकरी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के खाली पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत 9000 से ज्यादा वैकेंसी भरी जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 जनवरी तक है।
कांस्टेबल और फायरमैन के लिए निकली भर्ती
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (UKSSSC) ने कांस्टेबल (पुरुष) और फायरमैन (पुरुष / महिला) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए 1500 से अधिक पोस्ट उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूकेएसएसएससी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए sssc.uk.gov.in पर 03 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2022 है।
भेल में इंजीनियरों और इन पदों पर हो रही भर्ती
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) सिविल ने इंजीनियरों और सुपरवाइजरों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। उम्मीदवार इंजीनियर (एफटीए-सिविल) और सुपरवाइजर (एफटीए-सिविल) के पदों के लिए भेल की वेबसाइट https://www.bhel.com/ पर जाकर 11 जनवरी 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आप चाहे तो पीएसडब्ल्यूआर, नागपुर में आवेदन पत्र का प्रिंट-आउट भी भेज सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 14 जनवरी 2022 है।
भारतीय सेना में नौकरी का मौका
भारतीय सेना ने आर्टिलरी भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुक, फायरमैन और इसी तरह के अन्य पदों के लिए भर्ती की जाएंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in से आवेदन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 22 जनवरी, 2022 है।
महिला हेल्थ वर्करों के लिए भर्ती
यूपी में 9212 पदों पर महिला हेल्थ वर्करों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। ये भर्ती उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से महिला हेल्थ वर्कर के पदों के लिए हो रही है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर विजिट करें। इसकी आखिरी तारीख 5 जनवरी 2022 है।
टाइपिंग टेस्ट में सफल हुए इतने उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर सहायक टाइपिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1403 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए 13954 अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया था, जिनमें 6405 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
NBCC में विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती
NBCC ने डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीनियर स्टेनोग्राफर और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे NBCC की आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जनवरी है।
NIELIT में है वैकेंसी
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नॉलॉजी (NIELIT) नई दिल्ली ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार NIELIT भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट nielit.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 9 जनवरी 2022 को समाप्त होगी।
ग्रुप सी पदों पर निकली भर्ती
भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) देहरादून में विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन हाल ही में जारी किया गया है। इसके तहत करीब 188 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख 4 जनवरी 2022 निर्धारित की गयी है। उम्मीदवार रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन में दिए गए अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से कमांडेंट, भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए), देहरादून के पते पर भेज सकते हैं।
इस बैंक में बंपर भर्ती
सारस्वत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने क्लैरिकल कैडर में जूनियर ऑफिसर (मार्केटिंग एण्ड ऑपरेशंस) के 300 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, saraswatbank.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 31 दिसंबर 2021 को समाप्त होने जा रही है।
ESIC में बंपर भर्ती
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपर डिवीजन क्लर्क, मल्टीटास्किंग स्टाफ और स्टेनोग्राफर के 3,000 से अधिक खाली पदों को भरने की घोषणा की है। आवेदन फॉर्म 15 फरवरी को या उससे पहले ESIC की वेबसाइट पर भरे और जमा किए जा सकते हैं। 2वीं पास उम्मीदवार स्टेनोग्राफ के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं एमटीएस पद के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
JSSC ने जारी की अधिसूचना
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने JDLCCE 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक साइट jssc.nic.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। इसकी आखिरी तिथि 22 फरवरी, 2022 हैं।
Sarkari Naukari Live Updates: एनटीपीसी में निकली भर्ती
हाल ही में यह नोटिफिकेशन जारी करके एनटीपीसी ने यह साझा किया है कि असिस्टेंट लॉ प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाएं।
Sarkari Naukari: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने जारी किया नोटिफिकेशन
हाल ही में कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके अनुसार स्टेनोग्राफर, मल्टी टास्किंग स्टाफ और डिवीजन क्लर्क के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। कुल 3847 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। यह आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू होगी।
Sarkari Naukari News: जारी हुआ वर्ष 2022 की परीक्षाओं का कैलेंडर
हाल ही में दिल्ली अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSB) ने वर्ष 2022 में होने वाले परीक्षाओं का कैलेंडर साझा कर दिया है। सहायक इंजीनियर, टीजीटी, कानूनी सहायक, सहायक शिक्षक, जूनियर इंजीनियर, पीजीटी और लेक्चरर, अनुभवी अधिकारी और लैब टेक्नीशियन आदि पदों के परीक्षा के लिए जारी किया गया।
Sarkari Naukari Updates: जारी हो गया सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने हाल ही में सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था और टियर-1 में सफल हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukari News: ग्राम विकास अधिकारी भर्ती की आंसर की हुई जारी
हाल ही में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी यानी वीडियो की परीक्षा आयोजित की गई थी। 27 और 28 दिसंबर को इसकी परीक्षा संपूर्ण की गई। कई संस्थान इस परीक्षा की आंसर की साझा कर रहे हैं। फिलहाल, अधिकारी का आंसर की जारी नहीं हुई है।
Sarkari Naukari: राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में निकली भर्ती
हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर, भीलवाड़ा, पाली, चूरू और डूंगरपुर के मेडिकल कॉलेजों में राजस्थान मेडिकल सोसायटी के अधीन आचार्य से जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर तक अनेक पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कुल 525 पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukari Updates: कब तक करें आवेदन?
असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर क्वालिटी एश्योरेंस और असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के पदों पर यूपीएससी 187 पदों पर भर्ती करने वाला है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 13 जनवरी 2022 तय की गई है।
Sarkari Naukari Updates: राजस्थान में 10,000 पदों पर निकली भर्ती
हाल ही में यह खबर आई है कि राजस्थान में 10,000 पदों पर सरकारी भर्ती निकाली गई है। सरकार ने राजस्थान में 10,000 शिक्षकों की भर्ती करने की स्वीकृति दी है। नए स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार यह भर्ती की जाएगी।
Sarkari Naukari Latest News: युवाओं के पास पुलिस में काम करने का शानदार मौका
एमपीएससी के भर्ती अभियान के तहत डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक/सहायक पुलिस आयुक्त, सहायक आयुक्त राज्य कर, समूह विकास अधिकारी, सहायक निदेशक समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा के तहत कुल 290 रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी।
Sarkari Result News: कब तक दे सकते हैं एमपीएससी आंसर की को चुनौती?
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हाल ही में एमपीएससी आंसर की जारी कर दिया है। एमपीएससी राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर को आयोजित हुई थी। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है वह इस आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं। चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों के पास 3 जनवरी 2022 तक का समय है।
Sarkari Result 2021: एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की आंसर की हुई जारी
हाल ही में महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) ने एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने की फैसिलिटी भी उम्मीदवारों को दी गई है।
Sarkari Naukari Updates: कमिश्नर बनने के लिए जानें क्या है पात्रता मानदंड
हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने राजपत्रित अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दिया है। असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर क्वालिटी एश्योरेंस और असिस्टेंट लेबर कमिश्नर आदि के पदों पर भर्ती होगी। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मानदंड निर्धारित किया गया है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपए शुल्क देना होगा।
कमिश्नर बनने का शानदार मौका
हाल ही में यह खबर आई है कि संघ लोक सेवा आयोग ने राजपत्रित अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दिया है। आवेदन करने वाले युवाओं को परीक्षा में सफल होने के बाद असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर क्वालिटी एश्योरेंस और असिस्टेंट लेबर कमिश्नर समेत अन्य पदों पर नियुक्त किया जाएगा। योग्यता और मानदंडों के आधार पर युवाओं का चयन होगा।
Sarkari Results today - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भर्ती
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) ने चिकित्सा अधिकारी, डीईआईसी विशेष शिक्षक, फिजियोथेरेपिस्ट, एसएटीएस टीबी पर्यवेक्षक, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन, तकनीशियन, फार्मासिस्ट, सुविधा प्रबंधक, टीबीएचवी, ब्लॉक एम एंड ई, कोल्ड चेन तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी 2022 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं
Sarkari results - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अपडेट
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग का संचालन करती है, ने NRI का दावा करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार जो अपनी राष्ट्रीयता को भारतीय से एनआरआई में परिवर्तित करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन ug.nri.mcc@gmail.com पर सहायक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं। एनआरआई क्लेम के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 2 जनवरी 2022 है।
Sarkari Results live - देहरादून में ग्रुप सी के पदों पर मौका
आईएमए देहरादून ग्रुप सी आवेदन जमा करने के लिए 5 दिन शेष हैं। उम्मीदवार जो आईएमए देहरादून में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि यानी 04 जनवरी 2022 से बहुत पहले ग्रुप सी पदों के लिए ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन करें।
Sarkari Results - जूनियर असिस्टेंट व कंप्यूटर असिस्टेंट
आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर सहायक और कार्यकारी के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार APPSC भर्ती के लिए 30 दिसंबर 2021 से 19 जनवरी 2022 तक psc.ap.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri - स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में नौकरी
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सा अधिकारी (बैकलॉग और फ्रेश) के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। वे उम्मीदवार जो उपरोक्त के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे 19 जनवरी 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर 2021 को शुरू किए गए थे।

