Sarkari Naukri: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने जारी की 89 पदों पर भर्तियां, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
जल्द ही सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। सभी आयोगों, बैंक व अन्य संस्थानों की ओर से प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। जॉब से संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
बेरोजगारी के दौर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सभी आयोगों, बैंक व अन्य संस्थानों की ओर से प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। एक तरफ जहां इंडियन बैंक ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर बंपर भर्ती निकाला है। वहीं दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस व डिफेंस समेत अन्य विभागों में भी सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं सीटीईटी और यूपीटीईटी के लिए भी नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकलने वाली है।
SSC CGL Tier 1 Cut-Off, Result 2022 | UGC NET Admit Card 2022
बता दें कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही GD कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएएस और आईएफएस प्रीलिम्स परीक्षा 2022 (IAS Prelims Exam 2022) का रिजल्ट जारी किया है, जल्द ही मेन्स परीक्षा की तारीख सामने आ सकती है। जॉब से संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा। साथ ही यहां आप आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिय योग्यता व चयन प्रक्रिया से लकेर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
JAC 12th Arts Commerce Result 2022 | CBSE Class 10th 12th Result 2022
BARC Recruitment 2022: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने जारी की 89 पदों पर भर्तियां
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ने कई पदों पर भर्तियां जारी कर दी है। कुल 89 पदों जारी की जाएगी भर्तियां। योग्य उम्मीदवार भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट recruit.barc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो जाएगी।
Rajasthan Teacher Recruitment 2022: राजस्थान टीचर लेवल वन के लिए कुल 209 पदों पर भर्ती हुई जारी
राजस्थान संस्कृत शिक्षा राज्य एवं अधीनस्थ सेवा ने सीधी भर्ती के लिए टीचर लेवल वन के लिए कुल 209 पदों पर भर्ती जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार राजस्थान संस्कृत शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट rajsanskrit.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
India Post Recruitment 2022: भारतीय डाक ने निकाली स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए भर्तियां
भारतीय डाक (India Post) विभाग ने कक्षा 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती जारी की है। स्टाफ कार ड्राइवर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 56 साल तक के उम्मीदवार भी इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय डाक की आधिकारिक वेवसाइट indiapost.gov.in पर जाकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
NHAI Recruitment 2022: NHAI ने डिप्टी मैनेजर के 50 पदों के लिए जारी की भर्तियां
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, NHAI ने डिप्टी मैनेजर के 50 पदों के लिए भर्ती जारी कर दी हैं। योग्य उम्मीदवार NHAI की आधिकारिक साइट nhai.gov.in से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि आवेदन देने के लिए आखिरी डेट 13 जुलाई, 2022 है।
CGPSC Assistant Research Officer Exam: CGPSC ने जारी की सहायक अनुसंधान अधिकारी परीक्षा की आंसर की
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, CGPSC ने सहायक अनुसंधान अधिकारी की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी हैं। हालांकि यह आंसर की अंतिम नहीं हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आंसर की चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable Admit Card: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए 02 जुलाई 2022 को होने वाले री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार राजस्थान पुलिस एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Anganwadi Bharti 2022: आंगनवाड़ी में नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
राजस्थान वीमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट,WCD ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, शिशु पालना गृह कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर भर्ती जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.wcd.rajasthan.in पर जाकर दे सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि 19 जुलाई, शाम 5 बजे आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगा।
NEET UG 2022: NTA ने जारी की एडवांस इंफॉर्मेशन स्लिप
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट NEET UG के लिए एडवांस इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा देने वाले उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSESSB TGT PGT Recruitment 2022: यूपी टीचर भर्तियों के लिए जल्द खत्म होगी आवेदन प्रकिया
उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड, UPSESSB की ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर के पदों पर भर्तियां जारी हो चुकी है। हालांकि इच्छुक छात्रों को अब थोड़ी जल्दबाजी दिखानी होगी। क्योंकि टीजीटी के 3,539 और पीजीटी के 624 पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई को समाप्त हो जाएगी, वहीं ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2022 है।
IAF Agniveer Recruitment 2022: अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज सिलेबस हुआ जारी
भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा के लिए सब्जेक्ट वाइज सिलेबस जारी कर दिया है। अग्निवीर भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सभी उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन परीक्षा के मॉडल पेपर और सब्जेक्ट वाइज सिलेबस चेक कर सकते हैं।
UPSSSC PET Notification 2022: यूपीएसएसएससी PET 2022 का नोटिफिकेशन हुआ जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने UPSSSC प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPSSSC PET) 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 28 जून, 2022 से 27 जुलाई 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
IBPS Clerk Notification 2022: जारी हुई IBPS क्लर्क नोटिफिकेशन 2022
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने IBPS क्लर्क अधिसूचना 2022 को ऑनलाइन जारी कर दिया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं।हालांकि आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से 21 जुलाई 2022 तक ही जारी रहेगी।
Sarkari Result Live - भारतीय छात्रों को ब्रिटेन में छात्रवृत्ति
ब्रिटेन सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि उसने देश की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर सितंबर से ब्रिटेन में अध्ययन करने के लिए भारतीय छात्रों को पूरी तरह से वित्त पोषित 75 छात्रवृत्ति की पेशकश करने के लिए भारत में व्यवसायों के साथ भागीदारी की है।
Sarkari Result 2022 - जेईई मेन परीक्षा अपडेट
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2022, सत्र 2 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 30 जून, 2022 को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून, 2022 को रात 9 बजे तक jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है।
Sarkari Result Today - राज्य ने जारी किया टेंटेटिव परीक्षा कैलेंडर
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जुलाई / अगस्त 2022 के महीने के लिए टेंटेटिव परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। उम्मीदवार जुलाई / अगस्त 2022 के महीने में संभावित रूप से निर्धारित प्रमुख परीक्षाओं की सूची देख सकते हैं जिनमें जूनियर क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, प्रोग्रामर, अमीन, वीविंग सुपरवाइजर, जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और शामिल हैं।
Sarkari Result Live - 200 पदों पर शिक्षक भर्ती
शिक्षक भर्ती बोर्ड, त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, शिक्षा (स्कूल) विभाग, सरकार के तहत विशेष शिक्षक के 200 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र भारतीय नागरिकों के लिए 17 जुलाई 2022 को विशेष शिक्षक (एसटीएसई) 2022 के लिए चयन परीक्षा आयोजित करेगा। इससे पहले, परीक्षा 12 जून 2022 को आयोजित होने वाली थी।
Sarkari Result Live - एयर फोर्स कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट फाइनल रिजल्ट जारी
इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (AFCAT) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को 11 जुलाई 22 से शुरू होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षण के लिए एएफए में शामिल होना आवश्यक है। एएफए के लिए तिथि और समय की सूचना प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी।
Sarkari Result Live - राजस्थान पुलिस ने जारी किए एडमिड कार्ड
राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल के पद के लिए 02 जुलाई 2022 को होने वाली पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। ये उम्मीदवार राजस्थान पुलिस एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट यानी police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - आईबीपीएस भर्ती 2022
बैंकिंग कार्मिक संस्थान (आईबीपीएस) क्लर्क की नियुक्ति के लिए अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 01 जुलाई 2022 को बैंक की वेबसाइट यानी ibps.in पर "सामान्य भर्ती प्रक्रिया" (सीआरपी क्लर्क बारहवीं) के माध्यम से जारी होने की उम्मीद है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वालों को आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए बुलाया जाएगा। आईबीपीएस कैलेंडर 2022 के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 28 अगस्त, 03 सितंबर और 04 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Result 2022 Live: दिल्ली विकास प्राधिकरण जरूरी डेट्स
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की डेट- 11 जून 2022 (सुबह 10 बजे)
शुल्क भुगतान की लास्ट डेट - 10 जुलाई 2022 (शाम 6 बजे)
ऑनलाइन पंजीकरण की लास्ट डेट - 10 जुलाई 2022 (शाम 6 बजे)
Sarkari Result 2022 Live: दिल्ली विकास प्राधिकरण में वैकेंसी
डीडीए यानी दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से जूनियर ट्रांसलेटर, जूनियर इंजीनियर, प्रोग्रामर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार डीडीई भर्ती 2022 के लिए 10 जून 2022 से 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
Sarkari Result 2022 Live: रेलवे पदों की चयन प्रक्रिया
रेलवे की ओर से निकाली भर्ती मे 55 अंक का गेट पर्सेंटाइल, 30 अंकों का अनुभव और 15 अंकों का व्यक्तित्व / बुद्धि / इंटरव्यू को शामिल किया जाएगा। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन गेट के स्कोर, अनुभव और साक्षात्कार के माद्यम से किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live Updates: रेलवे भर्ती के पात्रता मापदंड
नीचे बताई भर्ती के पदों को लेकर उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा संबंधी जानकारी देख सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: गेट स्कोर के आदार पर चयन
गेट स्कोर के तहत टेक्निकल एसोसिएट के कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें जूनियर टेक असोसिएट (वर्क्स) के 15 पद, जूनियर टेक असोसिएट (सिग्नल) के 3 पद, जूनियर टेक असोसिएट (टीआरडी) के 2 पद शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए GATE योग्य उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: रेलवे के टेक्निकल एसोसिएट पद पर भर्ती
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in के माध्यम से योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live: सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन का तरीका
आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज की मदद से उपलब्ध 'ऑनलाइन सुविधा' को क्लिक करें।
'ऑनलाइन आवेदन प्रणाली विकल्प' को क्लिक करें।
अपना क्रैडेंशियल दर्ज कर सबमिट बटन को क्लिक करें।
आवेदन शुल्क फीस को जमा कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।
Sarkari Naukri 2022 Live: सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयु सीमा
सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट होगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Sarkari Naukri 2022 Live: सब इंस्पेक्टर भर्ती की शैक्षणिक योग्यता
सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आदिकारिक अधिसूचना को चेक कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (प्रासंगिक अनुशासन) होना चाहिए।
Sarkari Result 2022 Live: सब इंस्पेक्टर के इन पदों पर होनी है भर्ती
सब इंस्पेक्टर परीक्षा की भर्ती अभियान की मदद से कुल 800 पदों को भरा जाएगा, जिनमें 603 सब रजिस्टर के पद, 78 पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद, 77 राज्य कर निरीक्षक के पद और 42 सहायक अनुभाग अधिकारी के पद शामिल हैं।
Sarkari Result 2022 Live: सब इंस्पेक्टर भर्ती की जरूरी डेट्स
ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की शुरुआत: 25 जून 2022
ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट: 15 जुलाई 2022
एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा: डेट जारी होग।
Sarkari Result 2022 Live: एमपीएससी सब इंस्पेक्टर सहित 800 पदों पर भर्ती
एमपीएससी यानी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2022 के लिए महाराष्ट्र अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। उम्मीदवार अपना आवेदन 15 जुलाई 2022 तक या इसके पहले जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 - इस दिन जारी होंगे सीबीएसई बोर्ड के परिणाम
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड 4 जुलाई 2022 को कक्षा 10वीं और 10 जुलाई को कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करेगा। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Sarkari Result 2022 today - कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कोर्ट असिस्टेंट के रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - ukpsc के पदों पर भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। UKPSC ने भूविज्ञानी और खनन अधिकारी ग्रुप बी पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - प्रीलिम्स का रिजल्ट जल्द
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएएस और आईएफएस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस बार आईएएस और आईएफएस प्रीलिम्स परीक्षा 2022 में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, upsc जल्द ही मेन्स परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर सकता है।
Sarkari Result 2022 Live - टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (upsessb) ने टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में टीजीटी व पीजीटी की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार upsessb की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Today - कांस्टेबल व फैयरमैन के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश सरकारी में पुलिस की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग जल्द ही कांस्टेबल व फायरमैन के सैकड़ों पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश के पुलिस विभाग में कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result 2022 Live - सीटेट 2022 के लिए नोटिफिकेशन
सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीटीईटी 2022 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। कयास लगाया जा रहा है कि बोर्ड जुलाई के पहले सप्ताह तक सीटेट 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होते ही आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - इंडियन बैंक के पदों पर भर्ती
बैंक मे सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन बैंक ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन बैंक के विभिन्न ब्रांचों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Live - निकलने वाली है बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।
Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती
हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपना यहां ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा सरकार के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी।
Sarkari Result 2022 Live - जारी होने वाला है कक्षा 10वीं का रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं का रिजल्ट मात्र 10 मिनट में जारी होने वाला है। छात्रों से अनुरोध है कि, अपने अपने सिस्टम में साइट ओपन कर लें। ताकि रिजल्ट जारी होते ही अपना रोल नंबर दर्ज कर आप सबसे पहले अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकें।
Sarkari Result Live - एनईईटी-यूजी 2022
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने National Eligibility cum Entrance Test-Undergraduate (NEET-UG) 2022 के लिए उन्नत सूचना पर्ची (advanced information slip) जारी की है। जो उम्मीदवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा देंगे, वे नीट.nta.nic.in पर जा सकते हैं और इसके बारे में जानने के लिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - ओडिशा लोक सेवा आयोग अपडेट
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सहायक बागवानी अधिकारी के पद के लिए लिखित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।
आयोग 24 जुलाई 2022 को सहायक बागवानी अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।
Sarkari Naukri 2022 - यूकेपीएससी की विज्ञप्ति जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने सहायक भूविज्ञानी और खनन अधिकारी ग्रुप बी पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आयोग 05 जुलाई 2022 को सहायक भूविज्ञानी और खनन अधिकारी पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित करेगा।
Sarkari Result Live - NVS ने जारी किया नया अपडेट
Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने उन लोगों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिन्होंने स्टेनोग्राफर, जूनियर सचिवालय सहायक (मुख्यालय / आरओ कैडर), जूनियर सचिवालय सहायक (जेएनवी कैडर), इलेक्ट्रीशियन सह प्लंबर, मेस हेल्पर के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा पास की है। अधिक जानकारी के लिए navodaya.gov.in पर जाएं।
PSEB results Live - कक्षा 12वीं के परिणाम जारी
घोषित हुए पंजाब कक्षा 12वीं के परिणाम, यहां से करें चेक
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 घोषित कर दिए हैं। इन परिणामों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। उसके बाद छात्र pseb.ac.in और अन्य आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना स्कोर देख सकते हैं। पीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम 2022 लाइव अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
Sarkari Result Live - UPSSSC का नोटिफिकेशन जारी
28 जून 2022 को, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने यूपी प्रारंभिक परीक्षा परीक्षा (PET) 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है और इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। UPSSSC PET परीक्षा 2022 उन उम्मीदवारों के लिए है जो यूपी राज्य में ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो, ऐसे उम्मीदवार अपना यूपीएसएसएससी पीईटी आवेदन पत्र आवेदन तिथि से बहुत पहले यानी 28 जुलाई 2022 को जमा कर सकते हैं।
Sarkari Result 2022 Today - सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जल्द
सीटीईटी 2022 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यममिक शिक्षा बोर्ड जुलाई के पहले सप्ताह तक सीटेट परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Today - सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
HPBOSE Result 2022 Live - हिमाचल प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल यानी 29 जून 2022 को 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।
CBSE Board Result 2022 Live - सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जल्द
सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्र लगातार अपने रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड इस माह के अंत तक या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
Sarkari Result 2022 Live - राज्य व केंद्र सरकार के विभागों में बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं कों केंद्र व राज्य सरकारी बड़ा तोहफा देने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबक राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। नोटिफिकेशन जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
Sarkari Result 2022 - टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अपने यहां पर टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार upsessb की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org
Sarkari Result 2022 Todayt - एसबीआई क्लर्क के पदों पर भर्ती
बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही क्लर्क के पदों पर भर्त के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न ब्रांचों में क्लर्क के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार onlinesbi.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती
हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम हरियाणा सरकार के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के रिक्तियों को भरा जाएगा।
_1656434238__rend_4_3.png)
