RRB NTPC Result 2021: जल्द जारी होंगे आरआरबी एनटीपीसी परिणाम, ऐसे करें चेक
RRB NTPC Result: रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) परिणाम आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर 15 जनवरी 2022 तक जारी करेगा। आरआरबी ग्रुड परीक्षा तिथि भी पास आ रही है, यह परीक्षा 23 फरवरी को होनी है, जिसके लिए 18 फरवरी के आसपास एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा यहां से भी हर अपडेट चेक कर सकेंगे।
RRB NTPC Result 2021: रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) परिणाम आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर 15 जनवरी 2022 तक जारी करेगा। आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 सीबीटी -1 भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के जरिये विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादन में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों जैसे क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, यातायात सहायक, गुड्स गार्ड, वाणिज्यिक अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर इत्यादि के तहत 35281 रिक्तियों को भरा जाएगा।
RRB NTPC Result 2021 LIVE: Check Direct Link and Cut-off here
सीबीटी -2 परीक्षा के लिए 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। दूसरी तरफ आरआरबी ग्रुड परीक्षा तिथि भी पास आ रही है, यह परीक्षा 23 फरवरी को होनी है, जिसके लिए 18 फरवरी के आसपास एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना है, यह परीक्षा भी कई चरणों में आयोजित की जा सकती है।
RRB NTPC Result 2021: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट, ये हैं डायरेक्ट लिंक
RRB NTPC Expectec Cut-Off: आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और रिक्तियों की संख्या के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार कट ऑफ हाई जा सकता है। अलग अलग दावों के अनुसार जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का ओवरऑल कट ऑफ स्कोर 82 के आस पास रह सकता है। इसके अलावा ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर 79, एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर 73 तथा एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर 64 के आस पास रह सकता है।
RRB NTPC, SSC MTS, SSC GD Constable, UP Police SI Result 2021: Check cut-off marks
एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (rrb group d exam) से महज चार दिन पहले एडमिट कार्ड (rrb group d admit card) जारी किया जाएगा। इस हिसाब से अगर परीक्षा तय तिथि पर होती है तो एडमिट कार्ड 18-19 फरवरी को जारी किए जाएंगे। जो लोग यह जानना चाहते हैं कि ट्रैवेलिंग पास कब तक जारी किया जाएगा? उन्हें बता दें आरआरबी ने कहा है कि एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवेलिंग पास परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा।
RRB नोटिस में परीक्षा तिथि को बताया अस्थाई
आरआरबी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ग्रुप डी सीबीटी-1 की परीक्षा की तारीख केवल टेंटेटिव (अस्थाई) हैं। बोर्ड ने अपने नोटिस में यह स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं राज्यों या केन्द्र द्वारा समय समय पर लगाए जा रहे कोरोना प्रतिबंधों के अनुसार होंगी। अगर कोरोना संक्रमण काबू में नहीं रहता तो रेलवे के पास यह अधिकार है कि वह परीक्षा को फिर से स्थगित कर दे।
तैयारी पूरी, लेकिन बढ़ते मामलों से शिक्षण संस्थानों के आगे संकट
राज्यों में एक बार फिर कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी के बाद कई राज्यों में कोरोना का संकट मंडराने लगा है। अधिकांश राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिए गए हैं और ऐसे में रेलवे यह परीक्षा 23 फरवरी से आयोजित करने वाली थी जिसके लिए बोर्ड की तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में बढ़ते कोरोना के मामले देखते हुए एक बार फिर से रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार संशय में हैं।
फिर स्थगित हो सकती है परीक्षा?
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का उम्मीदवारों को इंतजार काफी समय से है लेकिन इंतजार की घड़ी फिलहाल खत्म नहीं हुई क्योंकि बोर्ड ने अपने एक नोटिस में स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं राज्यों या केंद्र की ओर से समय-समय लगाए जा रहे कोरोना प्रतिबंधों के आधार पर होंगी। अगर कोरोना के केस बढ़ने लगे और संक्रमण काबू में ना हुआ तो रेलवे के पास यह अधिकार है और संभावना है कि वह परीक्षा फिर से स्थगित हो सकती है।
आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ अंक कैसे चेक करेंगे?
आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं
उम्मीदवारों को आरआरबी के होम पेज पर स्कोरकार्ड लिंक मिलेगा
लिंक पर क्लिक करें, आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा
आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें
कट ऑफ अंक स्क्रीन पर दिखाई देंगे
सीबीटी1 का पहला चरण
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट इसी 15 को अस्थाई रूप से जारी होने वाला है। सीबीटी परीक्षा को सात चरणों में आयोजित किया गया था। पहला चरण 28-दिसंबर-2020 से 13-जनवरी-2021 को हुआ, जिसमें 23 लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
ऐसे होती है कटऑफ की गणना
जनरल, ओबीसी, एसटी और एससी श्रेणियों के लिए आरआरबी एनटीपीसी अपेक्षित कटऑफ की गणना परीक्षा के कठिनाई स्तर, रिक्तियों की कुल संख्या और परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर की गई है।
यूजर आईडी और पासवर्ड से देख सकेंगे कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। पहले चरण के लिए आरआरबी एनटीपीसी की कटऑफ के आधार पर, दूसरे चरण सीबीटी के लिए रिक्तियों की संख्या के 20 गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। यह परिणाम आज से अगले एक सप्ताह में कभी भी आ सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रहें।
जोन के अनुसार होगा कट ऑफ
आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी 1 परीक्षा के लिए कट ऑफ आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ अंक अलग-अलग रेलवे जोन, पदों और श्रेणियों के लिए अलग से जारी किए जाएंगे।
आरआरबी के इन पदों पर होनी है भर्ती
आरआरबी के 7 डिविजन में भर्तियां होने वाली हैं। इसके तहत मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, असिस्टमेंट कैरेज एंड वैगन, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4, असिस्टेंट ब्रिज, असिस्टेंट ऑपरेशंस, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलिकॉम, इलेक्ट्रिकल, स्टोर्स, ट्रैफिक, सिग्नल कम्युनिकेशन, मेडिकल डिविजन में भर्तियां की जाती हैं। असिस्टेंट वर्कशॉप, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल), हॉस्पिटल असिस्टेंट, असिस्टेंट वर्कस, असिस्टेंट लोको शेड, असिस्टेंट डिपो, असिस्टेंट प्वाइंटसमैन जैसे पदों पर भर्तियां होनी है।
कटऑफ को लेकर यह है जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही परिणाम के साथ आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ अंक 2021 जारी करेगा। 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक सात चरणों में आयोजित आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा के लिए 1.20 करोड़ से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
1.24 लाख पदों पर भर्ती को लेकर रेल मंत्री का ऐलान
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गुरुवार एक बातचीत में कहा कि रेलवे में 1 लाख 24 हजार खाली पदों को भरे जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए विभाग को 1 करोड़ 40 लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। अभी रेलवे में 12 लाख से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग में 22 लाख रोजगार हैं। मेक इन इंडिया के अनुसार ऐसा हुआ। रोजगार तीन गुना होने वाले हैं।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा का प्रारूप
आरआरबी की ग्रुप डी परीक्षा कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट यानी सीबीटी आधारित होगी। यह 100 नंबर का होने वाला है। इसमें 100 सवाल पूछे जाने वाले हैं। जवाब देने के लिए 90 मिनट का वक्त मिलेगा। हर एक सही जवाब के लिए 1 अंक और तीन गलत जवाब के लिए 1 अंक कटौती होगी।
कब आएगा 23 फरवरी से होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड?
आरआरबी ग्रुप डी को लेकर 23 फरवरी से परीक्षा आयोजित होनी है। कोरोना की वजह से इसे भी अलग अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा। रेलवे की नोटिस के मुताबिक मूल एडमिट कार्ड एग्जाम से चार दिन पहले मुहैया कराया जाएगा।
RRB NTPC की कट-ऑफ
आरआरबी एनटीपीसी CBT-1 में शामिल हुए होने वाले अभ्यर्थियों और रिक्तियों की संख्या के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार कट-ऑफ हाई जा सकता है। अलग-अलग दावे अनुसार जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का ओवरऑल कट ऑफ स्कोर 82 के आस पास रह सकता है। इसके अतिरिक्त ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट-ऑफ स्कोर 79, एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर 73 तथा एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर 64 के आस पास रह सकता है।
क्षेत्र के आधार पर ही डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त 15 से ज्यादा रेलवे क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट्स पर भी एडमिट कार्ड अपलोड किए जाएंगे। आधिकारिक वेबसाइट में समस्या आने पर इन वेबसाइट्स से मदद मिलेगी। रीजनल वेबसाइट के होम पेज पर जाकर डाउनलोडिंग ई-कॉल लेटर के लिंक पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोग कर सकेंगे।
RRB NTPC परीक्षा के हैं ये 4 चरण
आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया को 4 चरणों में पूरा किया जाना है। अंतिम चयन निम्न स्टेप्स में से हर एक में उम्मीदवारों को प्रदर्शन के करना होगा और इसी के आधार पर चयन भी होगा।
1. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1
2. आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2
3. आरआरबी एनटीपीसी स्किल टेस्ट (कौशल परीक्षण)
4. आरआरबी एनटीपीसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट (दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण)
एमसीक्यू आधारित प्रश्न
आरआरबी ग्रुप-बी को लेकर परीक्षा में सवाल मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) पर आधारित होंगे। यह मूल्यांकन का एक ऐसा रूप है जिसमें उम्मीदवारों को बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर होगा। उन्हें इसके लिए दिए गए संभावित उत्तरों की सूची में से सही विकल्प का चुनाव करना होगा।
RRB एडमिट कार्ड को लेकर ध्यान रखने वाली बात
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार अपने पास एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ जरूर रखने चाहिए। देर से पहुंचे उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
RRB परीक्षा के लिए ऐसे करें तैयारी
इच्छुक उम्मीदवार prepp.in पर भरोसा करें और वे आसानी से सैंपल पेपर्स, प्रैक्टिस टेस्ट, पिछले सालों के परीक्षा पेपर्स, ताजा परीक्षा अपडेट, परीक्षा पैटर्न और सिलैबस, मॉक पेपर्स सहित बहुत कुछ कंटेंट पा सकते हैं। उम्मीदवार आरआरबी सैंपल पेपर्स मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।
शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले उम्मीदवारों के लिए आगे का प्रोसेस
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवार, दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -2) परीक्षा में बैठने की पात्रता रखने वाले होंगे। इसके अलावा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 परीक्षा 14 से 18 फरवरी 2022 तक अस्थाई रूप से आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार आगे के अपडेट के लिए आगामी अधिसूचनाओं पर नजर बनाकर रखें।
डिएक्टिव हो चुका है मॉडिफिकेशन लिंक
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए आवेदन के बाद कई उम्मीदवारों के फॉर्म रिजेक्ट किए गए थे। गलत फोटो और हस्ताक्षर के चलते ऐसा कदम उठाया गया था। विभाग की ओर से इन अभ्यर्थियों को सुधार का एक और मौका मिला था, जिसके लिए 15 दिसंबर को मॉडिफिकेशन लिंक एक्टिव किया गया था और 26 दिसंबर को इसे बंद कर दिया गया था।
15 जनवरी तक RRB NTPC रिजल्ट 2022
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) रिजल्ट आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर 15 जनवरी 2022 तक जारी करेगा। आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 सीबीटी -1 भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादन में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों जैसे क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, यातायात सहायक, गुड्स गार्ड, वाणिज्यिक अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर इत्यादि के तहत 35281 रिक्तियों में से 1.25 करोड़ से अधिक पात्र उम्मीदवार हैं।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 रीजन वाइज हॉल टिकट ऑनलाइन
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 रीजन वाइज हॉल टिकट ऑनलाइन रिलीज की तारीख और उम्मीदवारों के लिए डाउनलोड प्रक्रिया होती है। ये परीक्षाएं हर साल निश्चित समय पर आयोजित की जाती हैं, इस पद के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं, लेकिन इस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का ही चयन किया जाता है।
आरआरबी एनटीपीसी: न्यूनतम अंक के बारे में जानकारी
विभिन्न श्रेणियों में पात्रता के लिए न्यूनतम प्रतिशत अंक: UR-40%, EWS40%, OBC (नॉन क्रीमी लेयर) -30%, SC-30%, ST-25%। PwBD उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रिक्तियों के लिए PwBD उम्मीदवारों की कमी के मामले में पात्रता के लिए अंकों के इन प्रतिशत में 2% की छूट दी जा सकती है। पात्रता के लिए श्रेणी-वार न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत नीचे दिया गया है।
रिजल्ट जारी होने के साथ लिंक होंगे ऐक्टिव
रिजल्ट घोषित होने के साथ ही सभी जोन अपने रिजल्ट लिंक को ऐक्टिव कर देंगे। अभ्यर्थियों को 15 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है जब नतीजों को घोषित किया जाएगा।
सामान्यीकृत मेथड का होगा इस्तेमाल
आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ की गणना सामान्यीकृत अंकों के आधार पर की जाती है। कई सत्रों में परीक्षा आयोजित होने के बाद प्रश्नों के कठिनाई स्तर को समायोजित करने के लिए इस प्रक्रिया का पालन किया जाता है।
rrb ntpc cutoff - आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ के प्रकार
दो प्रकार के आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ अंक हैं जो उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए स्कोर करने की आवश्यकता होती है।
ओवरऑल कट ऑफ
क्वालीफाइंग कट ऑफ
आरआरबी एनटीपीसी प्रथम चरण सीबीटी अपेक्षित कट ऑफ 2020 - 21
आरआरबी एनटीपीसी प्रथम चरण सीबीटी अपेक्षित कट ऑफ 2020 - 21
| वर्ग | अपेक्षित कट ऑफ (100 अंकों में से) |
|---|---|
| सामान्य | 82-84 |
| ओबीसी | 76-78 |
| एससी | 69-73 |
| एसटी | 64-68 |
RRB NTPC Result, Cut-Off: इस स्थिति में कम जा सकता है कटऑफ
परीक्षा का कठिनाई स्तर आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ अंक मूल्यांकन के लिए एक और निर्धारण कारक है। परीक्षा कठिन है तो कटऑफ कम हो सकती है। बता दें इस परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की कभी भी जारी हो सकती है।
RRB NTPC Cut-Off: इसलिए अधिक जा सकता है कट-ऑफ
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या कटऑफ अंक तय करने में प्रमुख भूमिका निभाती है। यदि परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक है, तो कटऑफ बढ़ जाती है, चूंकि एनटीपीसी परीक्षा में बहुत बड़ी संख्या में आवेदक थे, इसलिए इस परीक्षा का कटऑफ अधिक जाना लगभग तय है।
RRB NTPC Cut-Off, Result: आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ अंक कैसे जांचें?
आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं
उम्मीदवारों को आरआरबी के होम पेज पर स्कोरकार्ड लिंक मिलेगा
लिंक पर क्लिक करें, आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा
क्रेडेंशियल दर्ज करें
कट ऑफ अंक स्क्रीन पर दिखाई देंगे
RRB NTPC Cut-Off: एनटीपीसी कटऑफ अपडेट
आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। पहले चरण के लिए आरआरबी एनटीपीसी की कटऑफ के आधार पर, दूसरे चरण सीबीटी के लिए रिक्तियों की संख्या के 20 गुना उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
RRB NTPC Cut-Off: रेलवे जोन के अनुसार होगा कट ऑफ
आरआरबी एनटीपीसी 2021 सीबीटी 1 परीक्षा के लिए कट ऑफ आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ अंक अलग-अलग रेलवे जोन, पदों और श्रेणियों के लिए अलग से जारी किए जाएंगे।
RRB NTPC Result: रिजल्ट में हो सकती है देरी
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम की तारीख घोषित कर दी गई है। लेकिन यह फिक्स तारीख नहीं है, हो सकता है बढ़ते ओमिक्रोन मामले की वजह से रिजल्ट डेट में बदलाव कर दिए जाएं। अधिक जानकारी के लिए rrb official website rrbcdg.gov.in पर जा सकते हैं।
किसी भी समय आ सकती है आरआरबी एनटीपीसी आंसर की
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक सात चरणों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के तहत कुल 35,208 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।इसके लिए फाइनल आंसर की किसी भी समय आ सकती है।
rrb ntpc result live update - ऐसे देख सकेंगे कटऑफ
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम के साथ कटऑफ और स्कोरकार्ड की घोषणा की जाएगी। स्कोरकार्ड और कटऑफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी / पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
rrb ntpc live update - रिजल्ट के लिए रोलनंबर साथ रखें
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। इसलिए आप अपने रोलनंबर साथ रखें, ताकि वक्त पर पेपर पलट कर रोल नंबर खोजना न पड़ें।
rrb results - जल्द आने जा रही है फाइनल आंसर की
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड जल्द ही एनटीपीसी सीबीटी1 परीक्षा रिजल्ट से पहले फाइनल आंसर की जारी करने वाला है। परीक्षा का परिणाम 15 जनवरी को आएगा, जबकि फाइनल आंसर की इन्हीं दिनों में आ सकती है।
rrb ntpc result news - क्षेत्रीय वेबसाइट से भी देख सकेंगे रिजल्ट
पहले सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 की घोषणा 15 जनवरी, 2022 तक की जाएगी। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों जैसे rrbcdg.gov.in, rrbald.gov.in, rrbchennai.gov पर ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे।
RRB NTPC Results news - फाइनल आंसर की किसी भी वक्त हो सकती है जारी
भारतीय रेलवे ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 चरणों में आरआरबी एनटीपीसी सीईएन 01/2019 प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है अब किसी भी समय फाइनल आंसर की जारी हो सकती है।
RRB NTPC Results live update - 35281 लोगों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
रेलवे भर्ती बोर्ड ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के तहत 35281 रिक्तियों की भर्ती के लिए प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा आयोजित की थी। अब दूसरे चरण की परीक्षा 14 से 18 फरवरी 2022 के बीच आयोजित की जाएगी।
RRB NTPC Results live - सीबीटी -1 परिणाम इस दिन होंगे घोषित
रेलवे भर्ती बोर्ड 15 जनवरी 2022 तक रेलवे की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर एनटीपीसी सीबीटी -1 परिणाम जारी करेगा। जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) का परिणाम वर्तमान में प्रक्रिया में है और परिणाम 15 जनवरी, 2022 तक जारी होगा।

