RRB NTPC Result Update: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के नतीजे जल्द होंगे घोषित, जानें कब?
RRB NTPC Result 2021: रेलवे बोर्ड की ओर से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट इस महीने जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो त्योहारी सीजन के बाद कभी भी एनटीपीसी रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इसके बाद ग्रुप डी परीक्षा तिथियों की घोषणा की जा सकती है। बता दें, एनटीपीसी एग्जाम दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक अलग अलग चरणों में आयोजित कराए गए थे। 2019 के इस नोटिफिकेशन के लिए जल्द ही अपडेट आना वाला है।
RRB NTPC Result 2021: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 में चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी हो सकती है। रेलवे बोर्ड की ओर से दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक अलग अलग चरणों में हुए कंप्यूटप बेस्ड टेस्ट 1 की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उम्मीदवार परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक रिजनल वेबसाइटों पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की अपलोड की जा सकती है। इसे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर का प्रयोग करना होगा।
RRB NTPC Result 2021 Date: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एग्जाम के रिजल्ट, जानें कब तक होंगे जारी
पहले आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का परिणाम अक्टूबर में जारी किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश ये संभव नहीं हो पाया। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने बोर्ड इसकी घोषणा कर सकता है। बता दें कि रेलवे बोर्ड ने सात अलग अलग चरणों में आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा कराई थी। इसमें करीब 1.26 करोड़ उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। आरआरबी ने परीक्षा की आंसर की पहले ही अपलोड कर दी थी।
RRB NTPC Result 2021: जानें कैसा होगा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा का पैटर्न
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा रिजल्ट जल्द
सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम बहुत जल्द Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा रिजल्ट के साथ, आरआरबी स्कोरकार्ड, कटऑफ अंक और फाइनल आंसर की भी जारी होगी।
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के विषय जानें
आमतौर पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व, खेल और खेल, कला और संस्कृति, भारत का इतिहास, सामान्य संक्षिप्त, भारतीय राजनीति और शासन, वर्तमान घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों को पत्रिकाओं, समाचार पत्रों, साप्ताहिक जीके ब्लॉग को ऑनलाइन पढ़ने, देखने की जरूरत है समाचार उनके ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा।
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के बारे में जानें
इस खंड में आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में बहुत ज्यादा वेटेज है। पहले चरण में CBT से कुल 40 प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि दूसरे चरण में CBT में कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए अखबार रोजाना से पढ़ने की हैबिट विकसित करें।
आरआरबी परीक्षा में सफल होने के लिए यह तीन फॉलोअप करें
उम्मीदवारों को अपनी बेसिक कॉन्सेप्ट पर काम करना होगा। एक बार जब वे इन विषयों पर कमांड बना लेंगे, तो इसके बाद ट्रिक्स को आसानी से सीख सकते हैं।
गति बढ़ाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रश्नों को हल करने की शॉर्ट-कट तकनीकों पर ध्यान देना चाहिए।
उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए।
गणित में आएंगे इतने सवाल, इन चैप्टर को जरूर पढ़ें
सीबीटी 1 में 30 प्रश्न थे जबकि सीबीटी 2 में 35 प्रश्न होंगे। संख्या प्रणाली, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, सेक्शन से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट आ सकते हैं इस दिन
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पहले चरण की सीबीटी और दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के पेपर को तीन खंडों, सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क में विभाजित किया गया है। पहले चरण की सीबीटी परीक्षा में, उम्मीदवारों को 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के उत्तर देने थे जबकि दूसरे चरण के सीबीटी के प्रश्न पत्र में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। मीडिया रिपार्टस के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट दिवाली के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट जल्द, देखें तैयारी की शुरुआत कहां से करें
तैयारी कर रहे छात्र या उम्मीदवार सबसे पहले परीक्षा पैटर्न को जानें व समझें इसके बाद रणनीति बनाकर तैयारी करें। बता दें, आरआरबी एनटीपीसी तैयारी युक्तियाँ 2021 में जाने से पहले, उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डाल सकते हैं।
रेलवे में आई नौकरी, डेढ़ हजार से ज्यादा पद खाली
रेलवे भर्ती 2021 शुरू - उत्तर मध्य रेलवे भर्ती 2021 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। अपरेंटिस के 1664 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार rrcprjapprentices.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस दिन आ सकते हैं आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट
लगभग 1.20 करोड़ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, इसलिए प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है। उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा की तैयारी स्मार्ट तरीके से करना महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट हल करें, क्योंकि सीबीटी 1 का रिजल्ट आते ही सीबीटी 2 की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, एनटीपीसी रिजल्ट दिवाली के आसपास आ सकता है।
बहुत जल्द आ सकता है एनटीपीसी रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा जैसे विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें से अभी केवल सीबीटी 1 का आयोजन किया गया है, जिसका रिजल्ट जल्द आ सकता है।
दिवाली पर आ सकता है सीबीटी 1 रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पदों जैसे सहायक स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक सहायक, वाणिज्यिक अपरेंटिस, ट्रैफिक अपरेंटिस, गुड्स गार्ड, आदि के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की गई थी। इस संबंध में प्रोविजनल आंसर की आ चुकी है लेकिन किन्हीं कारणों से फाइनल आंसर की नहीं जारी किए गए। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, दिवाली पर लोगों को सीबीटी 1 रिजल्ट के रूप में तोहफा मिल सकता है।
इस दिन आ सकता है रिजल्ट
रीट परिणाम आते ही वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक हो गया, खैर राज्य के सबसे बड़े एग्जाम का परिणाम घोषित हो गया। अब जाहिर है अन्य आयोग या बोर्ड अपने अवेटेड रिजल्ट को कभी भी घोषित कर सकते हैं। यदि एनटीपीसी की बात की जाए, तो दीवाली पर छात्रो को रिजल्ट के रूप में तोहफा मिल सकता है।
रीट रिजल्ट 2021 जारी अब है एनटीपीसी की बारी
रीट रिजल्ट 2021 आज जारी कर दिया गया है, अब छात्रों को बेसब्री से एनटीपीसी रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यदि रोल नंबर आसानी से नहीं देख पा रहे हैं तो आप कीबोर्ड में ctrl+f दबाएं और रोल नंबर डालें, इससे एक बार में अपना रोल नंबर चेक कर सकेंगे।
क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर आएंगे सीबीटी 1 परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इस पेज के लिंक https://www.timesnowhindi.com/education पर भी आपको संबंधित खबर मिल जाएगी।
रीट रिजल्ट 2021 के बाद अब एनटीपीसी रिजल्ट
आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। इस संबंध में प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है अब जल्द ही फाइनल आंसर की भी जारी की जाने वाली है।
इसलिए आ सकते हैं एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट
रीट 2021 परिणाम जारी हो चुके है, यह राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा थी, उन छात्रों की उम्मीद अब और तेज हो गई है जिन्होंने एनटीपीसी एग्जाम दिया था। कयाय लगाए जा रहे हैं कि एनटीपीसी सीबीटी 1 के परिणाम भी जल्द जारी किए जाने वाले हैं।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
परीक्षा परिणाम देखने के लिएआधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर आपको रिजल्ट सेक्शन पर जाना होगा।
इसके बाद आपको NTPC CBT-1 रिजल्ट पर क्लिक करना है।
अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्मतिथि भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
ऐसा करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आप देख सकेंगे। आप चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते है।
अलग अलग कैटेगरी के अनुसार देंखे कट-ऑफ लिस्ट
अनारक्षित वर्ग 75-80
ओबीसी 65-75
ईडब्ल्यूएस 60-65
एससी 55-50
एसटी 50-55
बता दें कि रेलवे ने NTPC के लगभग 35 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। लाखों उम्मीदवारों की छंटनी पहले राउंड के एग्जाम के बाद कर दी जाएगी। इसके बाद सीबीटी 2 के लिए चयन होगा।
कट-ऑफ हाई रहने की उम्मीद
जो उम्मीदवार कट-ऑफ स्कोर क्लियर करेंगे वे ही CBT 2 राउंड के लिए क्वालिफाई होंगे। बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स के परीक्षा देने के कारण कट-ऑफ हाई रहने की ही उम्मीद है। कैंडिडेट्स के रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in/result-notice समेत रेलवे की सभी रीजनल वेबसाइट्स पर रिलीज किए जाएंगे।
RRB NTPC Result कुल 35281 पदों पर होगी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी के तहत 35281 रिक्तियों की भर्ती के लिए आयोजित आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा (CEN 01/2019) का पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) परिणाम जारी करने जा रहा है। सवा करोड़ के आसपास उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। rrb ntpc result cen 01/2019 के जरिये भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादन इकाइयों के तहत भर्तियां की जाएंगी।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए पूरा प्रोसेस
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती अभियान में सबसे पहले सीबीटी 1, इसे पास करने के बाद सीबीटी 2, सीबीएटी, टाइपिंग कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा शामिल है। सभी चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को ही आरआरबी की तरफ से नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे हर चरण के लिहाज से तैयारी बनाए रखें।
सीबीटी 2 का पाठ्यक्रम सीबीटी 1 की तुलना में अधिक विशाल
सीबीटी 2 परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य जागरूकता से जुड़े सवाल होंगे। उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करनी चाहिए क्योंकि इससे उन्हें परीक्षा के प्रत्येक खंड के अंतर्गत आने वाले विषयों को समझने में मदद मिलेगी। सीबीटी 2 में शामिल विषय सीबीटी 1 के समान ही हैं, लेकिन सीबीटी 2 का पाठ्यक्रम सीबीटी 1 की तुलना में अधिक विशाल और व्यापक है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 पाठ्यक्रम में विषयों को दिया गया वेटेज सीबीटी 1 से अधिक है।
जबरदस्त तरीके से करें सीबीटी 2 की तैयारी
जैसा कि आप जानते हैं कि सीबीटी 1 का आयोजन होने के बाद सीबीटी 2 की तैयारी की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सीबीटी 1 के रिजल्ट का इंतजार के साथ साथ सीबीटी 2 की भी तैयारी जबरदस्त तरीके से करने की जरूरत है।
एक नजर पदों पर
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के तहत घोषित पदों में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन, क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट हैं। सहायक सह टाइपिस्ट, वरिष्ठ समय रक्षक आदि शामिल हैं।
सवा करोड़ उम्मीदवारों ने कराया था पंजीकरण
रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी के तहत 35281 रिक्तियों की भर्ती के लिए आयोजित आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा (CEN 01/2019) का पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) परिणाम जारी करने जा रहा है। सवा करोड़ के आसपास उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। rrb ntpc result cen 01/2019 के जरिये भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादन इकाइयों के तहत भर्तियां की जाएंगी।
नीट के बाद जल्द RRB NTPC 2021 result घोषित किए जाने की उम्मीद
नीट यूजी परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब जल्द ही CBT 1 exam के लिए RRB NTPC 2021 result घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम के साथ, आरआरबी स्कोरकार्ड, कटऑफ अंक और फाइनल आंसर-की जारी करेगा। आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी सातों चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काटे जाएंगे इतने अंक
सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को पहले सीबीटी में उपस्थित होना जरूरी है। सीबीटी 90 मिनट के लिए आयोजित होगा और इसमें सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य जागरूकता और करेंट अफेयर्स जैसे खंड शामिल होंगे। गलत उत्तरों के लिए एक निगेटिव मार्किंग हेगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
rrbcdg.gov.in से डाउनलोड करें ग्रुप डी प्रवेश पत्र
उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
यहां क्रेडिंशियल डालें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
इस संबंध में इसी माह अपडेट आने वाला है। भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पहले परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा। इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक एक्टिवेट करेगा। RRB Group D Admit Card 2021 को लेकर अभी आधिकारिक अपडेट नहीं है।
इसी माह में एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम हो सकता है घोषित
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन खत्म होने में ज्यादा समय नहीं बचा है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही रेलवे भर्ती को लेकर प्रोसेस आगे बढ़ सकता है। यदि ऐसा हुआ तो नवंबर में एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम घोषित कर दिया जा सकता है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड इस दिन होंगे जारी
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड निर्धारित सीबीटी से चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जा सकता है। हालांकि आरआरबी ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। पंजीकृत उम्मीदवार क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय क्रेडेंशियल साथ रखें।
आरआरबी ग्रुप डी के लिए शुल्क
आरआरबी ग्रुप डी का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध था। आवेदन शुल्क 500 रुपये था (शुल्क रियायत श्रेणियों के लिए अपेक्षित सभी उम्मीदवारों के लिए)। PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अल्पसंख्यक समुदायों / आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये था।
ढाई साल का इंतजार जल्द होगा खत्म
आरआरबी ने 12 मार्च, 2019 को आधिकारिक आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना जारी की थी। विभिन्न लेवल -1 पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन में रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। हालांकि अभी परीक्षा तिथि नहीं आई है, लेकिन त्योहारी सीजन के बाद अपडेट आने की संभावना है।
आरआरबी ग्रुप डी के तहत सबसे ज्यादा यहां होंगी भर्तियां
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत सबसे ज्यादा उत्तर रेलवे, डीएमडब्ल्यू और आरसीएफ में भर्ती की जाएगी। बता दें, इस विभाग में 13,153 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके बाद पूर्वी रेलवे, सीएलडब्ल्यू और मेट्रो में 10,873 और तीसरे नंबर पर पश्चिम रेलवे में 10,734 भर्तियां की जाएंगी।
देखें कब आ रहे हैं एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि से जुड़ा अपडेट, इसलिए कैंसिल हुई थी परीक्षा
शुरू में, परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2019 में आयोजित की जानी थी। हालांकि, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी को अंतिम रूप नहीं देने के कारण, परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना पीडीएफ फॉर्म में ऑनलाइन जारी की गई थी और इसके लिए एडमिड कार्ड भी ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
2021 में ही हो सकती है आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा, यह है अपडेट
आरआरबी जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी 2021 (आरआरसी 01/2019) परीक्षा तिथि की घोषणा कर सकता है। पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन, COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण, CBT की तारीखों को स्थगित कर दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना 2019 में जारी की गई थी, हालांकि, परीक्षा 2021 में ही होने की संभावना है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए ऐसे बनाएं रणनीति, होंगे सफल
ग्रुप डी लेवल 1 रेलवे परीक्षा के पाठ्यक्रम को 4 खंडों में विभाजित किया गया है: रीजनिंग, मैथ्स, जनरल अवेयरनेस और जनरल साइंस। आरआरबी ग्रुप डी तैयारी के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक अनुभाग में शामिल विषयों के साथ अपडेट रहने की आवश्यकता है। उम्मीदवार पिछले वर्ष के रुझान का विश्लेषण करने के लिए आरआरबी ग्रुप डी कट ऑफ भी देख सकते हैं और उसके अनुसार ग्रुप डी की तैयारी की रणनीति बना सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि को लेकर यह है अपडेट
जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें सीबीटी में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
केवल इन्हें दिया जाएगा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। 1,03,769 रिक्तियों के लिए करीब सवा करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आरआरसी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। जिन लोगों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है केवल उन्हें ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती — इन पदों पर होगा चुनाव
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो भारतीय रेलवे में शामिल होना चाहते हैं। यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल-1 में विभिन्न पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन इत्यादि के लिए आयोजित की जा रही है।
इस समय आएगा ग्रुप डी एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट देखने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा, एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करेगा। उम्मीदवार rbcdg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
त्योहारी सीजन के बाद आ सकती हैं नई आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण इसे कैंसिल करना पड़ा। उम्मीद है त्योहारी सीजन के बाद नई तिथियां आ सकती हैं।
इसी माह आ सकता है रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की तरफ से अपडेट
नवंबर शुरू हो चुका है, अब रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है हालांकि त्योहारी सीजन खत्म होने में महज हफ्ताभर बचा है, माना जा सकता है कि इस समय के बाद कभी भी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा की जा सकती है।
आरआरबी सीबीटी 1 और सीबीटी 2 में अंतर
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सीबीटी-2 परीक्षा में शामिल होना होगा। सीबीटी-2 में उम्मीदवारों को पे लेवल के अनुसार अलग-अलग परीक्षा में शामिल होना होगा। जिसमें 2, 3, 4, 5 और 6 पे लेवल के हिसाब से परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि इससे पहले आयोजित सीबीटी-1 में सभी उम्मीदवारों के लिए एक ही परीक्षा हुई थी।
आरआरबी ग्रुपड डी परीक्षा के लिए गणित के टॉपिक
आरआरबी ग्रुप डी की इस परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जाएंगे
आरआरबी परीक्षा से इन पदों पर होगा चयन
भारतीय रेलवे RRB ग्रुप D की परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
जल्द होगी परीक्षा की घोषणा
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख बहुत जल्द घोषित करने की संभावना है। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित होनी थी हालांकि इस दौरान कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।
RRB की परीक्षा में इन नियमों का करना होगा पालन
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा और इस दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों से दूरी बनाकर भी रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर रखना होगा।
RRB अपडेट्स के लिए रेलवे की रीजनल वेबसाइट्स
rrbahmedabad.gov.in, rrbajmer.gov.in, rrbkolkata.gov.in, rrbmalda.gov.in, rrbmumbai.gov.in, rrbmuzaffarpur.gov.in, rrbpatna.gov.in, rrbranchi.gov.in, rrbald.gov.in, rrbbnc.gov.in, rrbbpl.nic.in, rrbbbs.gov.in, rrbbilaspur.gov.in, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbgkp.gov.in, rrbguwahati.gov.in, rrbjammu.nic.in, rrbsecunderabad.nic.in, .rrbsiliguri.gov.in
इन चरणों में होगी RRB ग्रुप D परीक्षा
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। एग्जामिनेशन अथॉरिटी सिंगल या मल्टीस्टेज में सीबीटी आयोजित करने का अधिकार है।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का पैटर्न
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के सभी विषयों से कुल 100 सवाल परीक्षा में पूछे जाएंगे और इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। हर एक सही जवाब के लिए 1 अंक होगा, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 अन्य भाषाओं में भी आयोजित की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न में हुआ था बदलाव
इस साल आरआरबी एनटीपीसी 2021 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव की घोषणा की गई थी। हालांकि चयन प्रक्रिया समान है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) -1, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) -2, टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जहाँ लागू है), और दस्तावेज़ सत्यापन/ चिकित्सा परीक्षा पर आधारित होंगे। सीबीटी 1 में क्वालिफाई करवे वाले उम्मीदवारों के लिए सीबीटी -2 परीक्षा अलग-अलग आयोजित की जाएगी।
नॉन-टेक्निकल कैटेगरी के लिए हुई थी परीक्षा
आरआरबी की ओर से कंप्यूटर आधारित नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी, सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन किया गया था। ये 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक कुल सात फेज में संचालित की गई थी। प्रत्येक चरण की परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब ये उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में चयन सीबीटी 1 की परीक्षा के बाद, सीबीटी 2, टाइपिंग स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।
परिणाम कैसे देखें?
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के रिजल्ट देखने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं, यहां रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
यहां शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम एक पीडीएफ में दिखाई देंगे।
यदि रोल नंबर दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आप आगे की चयन प्रक्रिया के लिए चुने गए हैं।
भविष्य के संदर्भ के लिए रेलवे सीबीटी 1 एनटीपीसी परिणाम 2021 का पीडीएफ डाउनलोड करें।
कट-ऑफ के आधार पर होगा चयन
आरआरबी एनटीपीसी में भर्ती की चयन प्रक्रिया कट-ऑफ अंकों के आधार पर होती है। यदि उम्मीदवार मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट होना चाहते हैं तो उन्हें आवश्यक कट-ऑफ अंक प्राप्त करने होंगे। आरआरबी अलग अलग श्रेणी जैसे-सामान्य, ओबीसी, एससी / एसटी, ईडब्ल्यूएस, अन्य के अनुसार कट-ऑफ अंक सूची तैयार करेगा। आरआरबी एनटीपीसी मेरिट सूची में आने वाले उम्मीदवार 2021 में नामांकन के लिए पात्र होंगे।
कैसे चेक करें रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम इस महीने जारी किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आरआरबी पोर्टल - www.rrbcdg.gov.in की मदद से ज़ोन-वार परिणाम देख सकते हैं। परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को पीडीएफ डाउनलोड लिंक की आवश्यकता होगी।
क्वालिफाई करने के लिए कितने अंक हैं जरूरी
परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए अलग अलग श्रेणी के अनुसार अंकों को बांटा गया है। अनारक्षित और EWS कैटेगरी के लिए 40 फीसदी हैं। ओबीसी के लिए 30 फीसदी, एससी कैटेगरी के लिए 30 फीसदी और एसटी कैटेगरी के लिए 25 फीसद मार्कस निर्धारित किए गए हैं।
_1635655718__rend_4_3.jpg)

