LIVE

Sarkari Naukri: पुलिस, शिक्षा, SSC, Bank, स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर नौकरी-जानिए सरकारी भर्ती अपडेट

लेटेस्ट सरकारी नौकरी के बारे में पता करना चाहते हैं, तो इस पर विजिट करते रहें, क्योंकि यहां सरकारी नौकरी 2022 नोटिफिकेशन पीडीएफ ​के साथ साथ प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ व रिजल्ट की जानकारी डायरेक्ट लिंक के साथ दी जाएगी। यहां बैंकिंग, स्वास्थ्य, एजुकेशन, रेलवे व अन्य विभागों से निकलने वाली नौकरियों को प्राथमिकता दी जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 17, 2022, 11:48 IST
Follow on Google News
Sarkari Naukri: पुलिस, शिक्षा, SSC, Bank, स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर नौकरी-जानिए सरकारी भर्ती अपडेट

हाल ही में आरआरबी ग्रुप डी, नीट पीजी, एसएससी सीएचएसएल, यूजीसी नेट परीक्षा 2021-22 के लिए प्रवेश पत्र जारी होने वाले हैं, जबकि राजस्थान पुलिस होमगार्ड भर्ती, RSMSSB JE Admit Card, यूपी पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड और एसएससी जीडी पीईटी प्रवेश पत्र हाल ही जारी हो चुके हैं, जिन्हें अभी भी आधिकारिक साइट से डाउनलोड किया जा सकता है। सीटेट व यूपीटेट 2022 जैसी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। रिजल्ट की बात करें तो कुछ बोर्ड एग्जाम रिजल्ट के अलावा एसएससी सीजीएल टियर 1 का परिणाम रिलीज होना बाकी है।

CGBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link LIVE: Check here

एकेडमिक की बात करें, तो यूपी बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, झारखंड बोर्ड, छत्तीसगढ़ बोर्ड व गुजरात बोर्ड के नतीजे कभी भी जारी हो सकते हैं, जबकि सीबीएसई टर्म 2 परीक्षाएं अभी चल रही हैं।

Sarkari Naukri Today LIVE: Check CGBSE Result Link, Latest Government Jobs Vacancy Notification here

MAY 14, 2022 16:40 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: SBI SO की बंपर वैकेंसी

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर अफसर पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन रिलीज कर दिया है। इसके तहत सिस्टम अफसर, मैनेजर और सीनियर एग्जीक्यूटिव, सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव सहित अन्य पद पर भर्ती की जाएगी।

MAY 14, 2022 16:10 IST

Sarkari Naukri 2022, Army Recruitment: 10वीं पास छात्रों के लिए इन पदों पर भर्ती

भारतीय सेना में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इंडियन आर्मी रिक्रूटमेंट पोस्ट के विवरण यहां देख सकते हैं।

स्वास्थ्य निरीक्षक - 58
चौकीदार - 43
नाई - 12

MAY 14, 2022 15:53 IST

Sarkari Naukri 2022, Indian Army: भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए नौकरी

सेना ने नाई, चौकीदार और स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। भारतीय सेना की ओर से कक्षा 10वीं पास युवा के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है।

MAY 14, 2022 15:00 IST

Sarkari Result 2022 Live: बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी का रिजल्ट घोषित

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने कांस्टेबल पीईटी का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जारी रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। इसके तहत कुल 363 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। टेस्ट का आयोजन 26 अप्रैल 2022 और 27 अप्रैल 2022 को किया गया था। 

MAY 14, 2022 13:45 IST

Sarkari Result 2022 Live: हेल्थ वर्कर के लिए नौकरी

गुजरात पंचायत सेलेक्शन बोर्ड (GPSSB) ने मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 1866 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 16 मई 2022 से शुरू होगी। आवेदन की लास्ट डेट-31 मई 2022 है। इच्‍छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर अप्‍लाई कर सकते हैं। 

MAY 14, 2022 13:12 IST

Sarkari Result 2022 Live: ग्रुप सी के लिए नौकरी

भारतीय सेना ने ग्रुप सी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जून तक इसके लिए आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

MAY 14, 2022 12:33 IST

Sarkari Result 2022 Live: आरआरबी ने दूसरे चरण की परीक्षा तारीख की जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के वेतन लेवल 5, 3 और 2 के दूसरे चरण की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। उम्‍मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा वेतन लेवल 5, 3 और 2 के दूसरे चरण की परीक्षा 12 जून 2022 से आयोजित की जाएगी। 

MAY 14, 2022 12:04 IST

Sarkari Result 2022 Live: ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट पदों पर भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग, RPSC ने ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर 20 मई 2022 से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 जून 2022 है। 

MAY 14, 2022 11:45 IST

Sarkari Result 2022 Live: अपरेंटिस के लिए नौकरी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  ने अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 25 मई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट apprenticeindia.org के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत कुल 1033 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 14, 2022 11:15 IST

Govt Jobs 2022: पंचायत सहायकों के लिए भर्ती

यूपी पंचायतीराज निदेशालय में कुल 2783 पंचायत सहायकों के रिक्त पदों को भरने के लिए फिर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई है। निदेशालय ने इसका विज्ञापन भी प्रकाशित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवारों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट, panchayatiraj.up.nic.in से फॉर्म डाउनलोड करके भेजना होगा। 

MAY 14, 2022 10:47 IST

Sarkari Result 2022 Live: प्रधान शिक्षक भर्ती आवेदन की बढ़ी तारीख

बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रधान शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की तिथि एकबार फिर बढ़ा दी है। अब उम्‍मीदवार 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। सके माध्यम से करीब 40 हजार पदों पर नियुक्ति होनी है। इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 14, 2022 10:27 IST

Sarkari Result 2022 Live: पीओ भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ECGC) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी किए है। इसे उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 29 मई 2022 को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 75 पदों को भरा जाएगा।  

MAY 14, 2022 09:48 IST

Govt Jobs 2022: डाक सेवक के लिए बंपर नौकरी

उत्तर प्रदेश सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के 2500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 2 मई से जारी है। 

MAY 14, 2022 09:11 IST

Sarkari Naukri 2022: ऑपरेटर पदों के लिए भर्ती

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, SECL ने ऑपरेटर पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकृत डाक के माध्यम से अप्लाई करना होगा। इस अभियान के जरिए कुल 440 पदों को भरा जाएगा। पदों के लिए 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 14, 2022 08:15 IST

Govt Jobs 2022: शिक्षकों के लिए नौकरी का मौका

शिक्षक भर्ती बोर्ड, त्रिपुरा ने स्नातकोत्तर शिक्षक पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार टीआरबी त्रिपुरा की आधिकारिक साइट trb.tripura.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई, 2022 तक है। 

MAY 14, 2022 07:33 IST

Sarkari Naukri 2022: एसएससी ने फेज 10 के तहत निकाली भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती SSC ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-10 के तहत निकाली गई है। इसके तहत कुल 2065 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 13 जून 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MAY 14, 2022 06:58 IST

Sarkari Naukri 2022: पंश्चिम बंगाल पुलिस ने निकाली भर्ती

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने पश्चिम बंगाल पुलिस हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लिए भर्ती निकाली है। इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbphidcl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 मई से शुरू होगी, जो 3 जून 2022 तक चलेगी। 

MAY 14, 2022 06:20 IST

Govt Jobs 2022: आरबीआई ने जारी किया एडमिट कार्ड

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ग्रेड बी परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्‍मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 मई 2022 को पूरे देश में आयोजित की जाएगी। 

MAY 14, 2022 05:26 IST

Indian Army Sarkari Naukri Recruitment 2022: इन पदों के लिए होनी है भर्ती

स्वास्थ्य निरीक्षक - 58
चौकीदार - 43
नाई - 12

MAY 13, 2022 23:40 IST

Sarkari Naukri 2022, Indian Army Bharti 2022: भारतीय सेना में 10वीं पास के लिए मौका

सेना ने नाई, चौकीदार और स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। भारतीय सेना के अंदर 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका निकला है।

MAY 13, 2022 23:17 IST

Govt Jobs 2022: भारतीय डाक ने निकाली भर्ती

भारतीय डाक यानी इंडिया पोस्ट की ओर से कक्षा 10वीं पास उम्मीदवार के लिए बंपर भर्ती निकली है। इसके अलावा भर्ती के अनुसार भारतीय डाक विभाग के द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद पर देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नौकरियां दी जा रही है।

MAY 13, 2022 22:43 IST

Sarkari Naukri 2022: भारतीय डाक GDS रिजल्ट 2022

भारतीय डाक विभाग की नौकरियों के लिए किसी तरह की कोई परीक्षा भी नहीं देनी है। इसके अलावा डायरेक्ट नौकरी मिलेगी। इस भर्ती अभियान के अनुसार 10वीं पास उम्मीदवार देशभर में सरकारी नौकरी पा सकेंगे, वह भी बगैर परीक्षा दिए।

MAY 13, 2022 21:35 IST

Sarkari Naukri 2022, HQ Bharti: कई पदों पर निकली भर्ती

मुख्यालय दक्षिणी कमान ने ग्रुप 'सी' के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बता दें कि कुल 58 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए13 जून से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

MAY 13, 2022 21:14 IST

Sarkari Naukri 2022: SBI SO भर्ती के लिए आयु सीमा

एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी अफसर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 57 साल, सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव के अलग-अलग पदों के लिए 35 से 40 वर्ष, वीपी के लिए उम्र 50 वर्ष, सीनियर एग्जीक्यूटिव के लिए 32 वर्ष, एडवाइजर के लिए उम्मीदवीरों की उम्र 63 वर्ष से कम, मैनेजर के पद के लिए 25 से 35 वर्ष होनी चाहिए।

MAY 13, 2022 20:44 IST

Sarkari Naukri 2022: SBI SO के इन पदों पर होनी है भर्ती

एग्जीक्यूटिव- 17 पद
सीनियर एग्जीक्यूटिव- 12 पद
सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव- 11 पद

सिस्टम ऑफिसर- 6 पद
एडवाइजर- 4 पद
मैनेजर- 2 पद

चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर- 1 पद
वीपी- 1 पद

MAY 13, 2022 20:17 IST

Sarkari Naukri 2022: असिसटेंट प्रोफेसर पद के लिए ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जाएं और होम पेज पर दिए गए Online Application को क्लिक करें।

अब Assistant Professor in Kokborok Advertisment Number 11/2022 (Last Date of Submission – 08 Jun, 2022) Apply Here लिंक को क्लिक करें।

अब मांगी गई जानकारी दर्ज कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें और जरूरी शैक्षणिक डॉक्यूमेंट अपलोड कर सबमिट करें। इसके अलावा प्रिंटआउट निकाल लें।

MAY 13, 2022 19:34 IST

Sarkari Naukri 2022: सहायक प्रोफेसर भर्ती की प्रक्रिया

सहायक प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए आवेदक का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की मदद से किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

MAY 13, 2022 18:51 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सहायक प्रोफेसर भर्ती आयु सीमा और योग्यता

सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदक की आयु 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक के उम्र की गणना 8 जून 2022 से की जाएगी। अगर शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

MAY 13, 2022 18:16 IST

Sarkari Naukri Vacancy 2022: सहायक प्रोफेसर पदों पर आवेदन शुरू

असिसटेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in के जरिए इन पदों के लिए 8 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

MAY 13, 2022 17:58 IST

Sarkari Naukri 2022: SBI SO भर्ती 2022 की जरूरी डेट्स

मैनेजर और अडवाइजर के लिए आवेदन की लास्ट डेट - 28 अप्रैल 2022
वीपी और सीनियर स्पेशल एक्जीक्यूटिव के लिए वेदन की लास्ट डेट - 04 मई 2022
सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए आवेदन की लास्ट डेट - 17 मई 2022

MAY 13, 2022 17:21 IST

SBI SO Bharti 2022: आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर करें अप्लाई

एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in की मदद से आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

MAY 13, 2022 16:49 IST

SBI SO Bharti 2022: एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक में निकली भर्ती

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव, सिस्टम ऑफिसर, मैनेजर और सीनियर एग्जीक्यूटिव सहित अन्य पद पर भर्ती होगी।

MAY 13, 2022 16:13 IST

Indian Army MNS Bharti 2022: सेना में 12वीं पास के लिए नौकरी

भारतीय सेना ने बीएससी नर्सिंग कोर्स के माध्यम से उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। महिलाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। भारतीय सेना में Military Nursing Service के लिए उम्मीदवार का सेलेक्शन नीट यूजी स्कोर की मदद से होगा।

MAY 13, 2022 15:26 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: अपरेंटिस के लिए भर्ती

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 25 मई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट apprenticeindia.org के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए कुल 1033 पदों पर भर्ती होगी। 

MAY 13, 2022 14:41 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: बैंक में नौकरी का मौका

कर्नाटक बैंक ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार karnatakabank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई है। ऑनलाइन लिखित परीक्षा जून माह में संभावित है।

MAY 13, 2022 13:37 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: हेड कांस्‍टेबल भर्ती के लिए आवेदन जल्‍द होंगे शुरू

स्टाफ सेलेक्शन कमिशन दिल्ली पुलिस हेड कांस्टबेल भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया 17 मई 2022 से शुरू होगी। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Ssc nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 550 पदों को भरा जाएगा। 

MAY 13, 2022 12:51 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एसएससी ने इस पोस्‍ट के लिए मांगे आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने चयन पोस्ट चरण 10, 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून है।

MAY 13, 2022 11:49 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सेना में नौकरी का मौका

भारतीय सेना ने बीएससी नर्सिंग कोर्स के माध्यम से उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवारों का सेलेक्शन नीट यूजी स्कोर के माध्यम से होगा। इसके लिए उम्मीदवार 11 मई से 31 मई 2022 तक joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । 

MAY 13, 2022 10:59 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: फॉरेस्‍ट गार्ड के लिए नौकरी

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने फॉरेस्ट गार्ड पद पर भर्ती निकाली है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्‍यम से 204 पदों को भरा जाएगा। इसमें 12वीं पास/ग्रेजुएट पास आवेदन कर सकते हैं। 

MAY 13, 2022 10:08 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: ऑपरेटर समेत अन्‍य पदों पर भर्ती

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने डम्पर ऑपरेटर सहित विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी रजिस्टर्ड डाक के जरिए 23 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

MAY 13, 2022 09:27 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: राजस्‍थान पुलिस कांस्‍टेबल परीक्षा शुरू

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आज यानी 13 मई 2022 से शुरू हो गई है। ये 16 मई 2022 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in और recruitment2.rajasthan.gov.in पर जारी गाइडलाइंस को चेक कर सकते हैं।

MAY 13, 2022 08:40 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: रक्षा मंत्रालय के इस कंपनी में भर्ती

रक्षा मंत्रालय की कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने विभिन्‍न पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, विभिन्न विभागों में प्रोजेक्ट असिस्टेंट और प्रोजेक्ट डिप्लोमा असिस्टेंट के कुल 80 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in के माध्‍यम से कर सकते हैं। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 4 जून 2022 है। 

MAY 13, 2022 08:00 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: गेस्ट फैकल्टी के पदों पर भर्ती

कर्नाटक स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी, KSLU ने गेस्ट फैकल्टी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट kslu.karnataka.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई, 2022 तक है। 

MAY 13, 2022 07:12 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: हेल्थ वर्कर के लिए बंपर भर्ती

गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने हेल्थ वर्कर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,866 पदों को भरा जाएगा। इच्‍छुक उम्‍मीदवार 16 मई 2022 से आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 मई 2022 तक चलेगी। 

MAY 13, 2022 06:29 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवीरों के लिए नौकरी

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान ने कई पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवीरों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 13 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। अप्‍लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nirdpr.org.in पर विजिट करें। इसके तहत 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

MAY 13, 2022 00:03 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: पंजाब मास्टर काडर भर्ती की 5 बार बदल चुकी है डेट

पंजाब शिक्षा विभाग ने 5वीं बार Educationrecruitmentboard.com की आधिकारिक वेबसाइट पर मास्टर कैडर पद पर कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की डेट को बढ़ाया गया है।

MAY 12, 2022 23:32 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: पंजाब मास्टर काडर 15 मई तक करें आवेदन

पंजाब शिक्षा विभाग के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे अपने अब 15 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। मास्टर कैडर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट फिर से बढ़ा दी है।

MAY 12, 2022 22:48 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: 12वीं पास के लिए सेना में ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को 80 अंकों के जनरल इंटेलिजेंस और सामान्य अंग्रेजी (टीओजीआईजीई) के ऑब्जेक्टिव कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को नीट (यूजी) स्कोर की योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

MAY 12, 2022 22:23 IST

Sarkari Job 2022 Live: 12वीं पास सेना भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और होम पेज पर दिए ऑनलाइन आवेदन लिंक को क्लिक करें।

यहां पर अपना विवरण दर्ज करें और आवेदन फीस को भरें।

अपना आवेदन जमा करके विवरण को संभालकर रखें।

MAY 12, 2022 21:51 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: भारतीय सेना भर्ती की डेट्स

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 11 मई 2022

MAY 12, 2022 21:16 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: कैसे करें आवेदन?

इंडियन आर्मी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस 2022 के लिए अविवाहित, तलाकशुदा, कानूनी रूप से अलग रह रही महिलाएं आवेदन की पात्र हैं। इसके लिए उम्मीदवार 11 मई से 31 मई 2022 तक joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MAY 12, 2022 20:50 IST

Indian Army Sarkari Bharti 2022: सेना में 12वीं पास के लिए मौका

भारतीय सेना की ओर से बीएससी नर्सिंग कोर्स के माध्यम से उम्मीदवार भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है। महिलाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। इस संबंध में भारतीय सेना ने Military Nursing Service को लेकर उम्मीदवार चयन नीट यूजी स्कोर की मदद से होगा।

MAY 12, 2022 19:51 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: BSF भर्ती की आवेदन फीस

सीमा सुरक्षा बल में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार से 200 रुपये का आवेदन फीस ली जाएगी। इसके अलावा महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, बीएसएफ सेवा कर्मी और पूर्व सैनिक संबंधी उम्मीदवार को फीस के भुगतान के अंदर छूट दी जाएगी।

MAY 12, 2022 19:12 IST

Sarkari Naukri 2022: BSF ग्रुप B इंस्पेक्टर पद के लिए शैक्षिक योग्यता

सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के अंदर इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवीर किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्ट डिग्री और काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के साथ रजिस्टर होने चाहिए।

MAY 12, 2022 18:38 IST

Sarkari Naukri 2022: BSF भर्ती आवेदन की लास्ट डेट

बीएसएफ पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 अप्रैल, 2022 को शुरू होने के बाद उम्मीदवार लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और शारीरिक मानक परीक्षण शामिल होगा। जेई, एसआई और इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 8 जून, 2022 है। सीमा सुरक्षा बल भर्ती अभियान की मदद से संगठन में 90 पदों को भरा जाना है।

MAY 12, 2022 18:01 IST

Sarkari Naukri 2022: BSF ग्रुप B के इन पदों के लिए करें आवेदन

जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल): 32 पद
सब इंस्पेक्टर (वर्क्स): 57 पद
इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट): 1 पद

MAY 12, 2022 17:42 IST

Sarkari Naukri 2022 LIVE: डाक विभाग की आवेदन प्रक्रिया रिलीज

भारतीय डाक की ओर से रिलीज नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी योग्य उम्मीदवार ग्रामीण डाक सेवा के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर 5 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

MAY 12, 2022 17:24 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: बीएसएफ के इन पदों पर भर्ती

बीएसएफ योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट बीएसएफ के माध्यम से rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महानिदेशालय सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप बी पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

MAY 12, 2022 17:01 IST

Sarkari Naukri 2022, India Post: यहां निकली भारतीय डाक विभाग में वैकेंसी

इंडिया पोस्ट के अलावा भारतीय डाक ने पद के लिए 38,926 खाली वैकेंसी पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।  भारतीय डाक विभाग की ओर से भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन रिलीज किया है।

MAY 12, 2022 16:26 IST

Sarkari Job Results 2022: भारतीय डाक भर्ती

भारतीय डाक ने 10वीं पास उम्मीदवार के लिए बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती के अनुसार भारतीय डाक विभाग की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पद देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में नौकरी मिल रही है।

MAY 12, 2022 15:53 IST

India Post Sarkari Naukri: डाक विभाग में भर्ती

भारतीय डाक विभाग के तहत निकली ताजा वैकेंसी में नौकरियों के लिए किसी प्रकार की कोई परीक्षा नहीं देनी है। यानी डायरेक्ट नौकरी मिलेगी और इस भर्ती के अनुसार 10वीं पास उम्मीदवार को देश भर में सरकारी नौकरियां मिलने वाली हैं, वह भी बिना परीक्षा को दिए। 

MAY 12, 2022 15:08 IST

Sarkari Result Live - कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अपडेट

कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, केसीईटी पंजीकरण 2022 आज, 12 मई, 2022 को समाप्त होगा। केसीईटी 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण, केईए द्वारा उम्मीदवारों के लिए एक बार​ फिर बढ़ा दी गई थी। उम्मीदवार केसीईटी 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। यह है साइट kea.kar.nic.in

MAY 12, 2022 14:33 IST

Sarkari Result Live - RSMSSB स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2018 जारी

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड RSMSSBA विज्ञापन संख्या 13/2018 के लिए विभिन्न विभागों में आशुलिपिक के पद के लिए रिजल्ट अपलोड किए गए हैं। आशुलिपिक कौशल परीक्षा चरण II परीक्षा परिणाम 1085 पदों के लिए जारी किए गए हैं। RSMSSB Stenographer Recruitment 2018 Result
 

MAY 12, 2022 14:12 IST

Sarkari Result Live - एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज -10 अपडेट

SSC Selection Posts Phase-10 भर्ती 2022 अपडेट, बता दें, इस परीक्षा के लिए कोई साक्षात्कार दौर आयोजित नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट - ssc.nic.in पर शुरू होने जा रही है। उम्मीदवार अभी से तैयारी कर लें।

MAY 12, 2022 13:13 IST

Sarkari Result Today - उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने जारी किए रिजल्ट

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड UPPCL ने कैंप असिस्टेंट ग्रेड III भर्ती 2021 के पद के लिए परिणाम अपलोड किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक से करें चेक Uttar Pradesh UPPCL Camp Assistant Grade 3 Result 2022
 

MAY 12, 2022 12:53 IST

Sarkari Result Live - 66 संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा अपडेट

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 66 संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा और व्याख्याता पदों के लिए साक्षात्कार प्रवेश पत्र जारी किया है। यह ध्यान दिया जाता है कि आयोग 18 मई 2022 से 66 संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए साक्षात्कार आयोजित करने के लिए तैयार है।

MAY 12, 2022 12:15 IST

Sarkari Result Today - ओडिशा न्यायपालिका सेवा मेन्स परीक्षा 9 जून को

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ओडिशा न्यायपालिका सेवा मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख के बारे में संक्षिप्त सूचना जारी की है। इसके साथ, आयोग ने ओडिशा न्यायपालिका सेवा मेन्स परीक्षा अनुसूची / स्थान और अन्य अपडेट का विवरण भी जारी किया है। आयोग 09 जून 2022 से ओडिशा न्यायपालिका सेवा मेन्स परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है।

MAY 12, 2022 11:52 IST

Sarkari Result Live - कांस्टेबल के 3000 पद

Tamil Nadu Uniformed Services Recruitment Board जल्द ही tnusrb.tn.gov.in पर कांस्टेबल ग्रेड II - (विशेष बल), जेल वार्डर ग्रेड II और फायरमैन के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करेगा। उम्मीदवार यहां नजर बनाए रहें, क्योंकि यह एक बड़ी भर्ती होगी, जिसके माध्यम से लगभग 3000 रिक्तियों को भरा जा सकता है।

MAY 12, 2022 11:16 IST

Sarkari Result Live - ऑफलाइन हुई थी परीक्षा

देश में COVID 19 मामलों में वृद्धि के कारण जीएसईबी बोर्ड परीक्षा 2021 रद्द कर दी गई थी और परिणाम कक्षा 10, कक्षा 11 और कक्षा 12 के अंकों पर आधारित था। लेकिन इस साल कोविड मे कमी की वजह से ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित की गई, और रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया। रिजल्ट यहां से देखें gseb.org
 

MAY 12, 2022 11:08 IST

Sarkari Result Live - कॉन्स्टेबल की चल रही बंपर भर्ती

हाल ही में राजस्थान पुलिस ने होमगार्ड पदों के लिए निर्धारित परीक्षा के एडमिट कार्ड sso.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। होम गार्ड विभाग, राजस्थान ने नवंबर 2021 के महीने में home.rajasthan.gov.in पर कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल (ड्राइवर), कॉन्स्टेबल (ड्रम मैन), कॉन्स्टेबल (बिगुलर) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी।

MAY 12, 2022 10:36 IST

Sarkari Result Live - भारतीय सेना में नौकरी का अवसर

भारतीय सेना जनवरी 2023 से शुरू होने वाले 136वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-136) के लिए योग्य अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग स्नातकों से joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रही है। पाठ्यक्रम जनवरी 2023 में शुरू होगा।

MAY 12, 2022 10:36 IST

Sarkari Result Live - जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में भर्ती

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) ने energy.rajasthan.gov.in/jvvnl पर टेक्निकल हेल्पर के पद के लिए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 20 मई से 26 मई 2022 तक जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और अलवा में आयोजित की जाएगी।

MAY 12, 2022 10:36 IST

Sarkari Result Live - वन रक्षक भर्ती 2022

PSSSB वन रक्षक भर्ती 2022 जल्द ही पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी sssb.punjab.gov.in पर जारी की जाएगी। फॉरेस्ट रेंजर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर आवेदन मंगाए जा रहे हैं, जिसके तहतह कुल 204 रिक्तियां भरी जाएंगी।