भारतीय सेना में कानून से जुड़े इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2021 रखी गई है। इन पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल नोटिस यानी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं, इसे पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।
Sarkari Naukri: विधानसभा में अफसर सहित कई पद, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में भर्तियां
यदि आप लेटेस्ट सरकारी नौकरी जानना चाहते हैं तो इस ब्लॉग पर विजिट करते रहिए, क्योंकि सरकारी जॉब्स के बारे में समय रहते जानना उतनी ही जरूरी है, जितना जरूरी सरकारी नौकरी पाना है। ऐसे में यह ब्लॉग आपको नवीनतम सरकारी वैकेंसी 2021 से अपडेट रहने में मदद करेगा। यहीं नहीं, देशभर में शिक्षा जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर को भी यहां कवर किया जाता है।
UPSC, UPSSSC, UKSSSC, Railway, Bank, UGC, University व अन्य सेक्टर्स से निकलने वाली सरकारी नौकरी के साथ साथ यहां एडमिट कार्ड, परीक्षा के लिए टिप्स, प्रोविजनल आंसर की, फाइनल आंसर की और रिजल्ट की भी तुरंत व पुख्ता जानकारी दी जाती है। इसके अलावा आज की वैकेंसी को प्राथमिकता दिया जाता है। यदि आप भी आज की नई भर्ती देखना चाहते हैं तो इस ब्लॉग पर विजिट करते रहिए।
आप स्नातक हैं या 10वीं या 8वीं पास, इस ब्लॉग पर हिंदी भाषी राज्यों की खबरों को जरूर कवर किया जाता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र https://www.timesnowhindi.com/education पर भी विजिट कर सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने निकली भर्तियां
राजस्थान के कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ग्राम विकास अधिकारी के खाली 3896 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर को समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर बिना देर ऑनलाइन आवेदन करें।
उत्तराखंड विधानसभा के खाली पद
विधानसभा, उत्तराखंड की ओर से जारी की गई अधिसूचना अनुसार समीक्षा अधिकारी के 4 पद, एडमिनिस्ट्रेटर के 2, रिपोर्टर के 3 पद, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी के 5, अकाउंटेंट का 1, असिस्टेंट फोरमैन के 2, कंप्यूटर ऑपरेटर के 5, ड्राइवर का 1 पद और रक्षक के 7 पद खाली हैं और इसके अलावा अन्य पोस्ट पर भी भर्तियां होनी हैं। खाली जगहों की पूरी जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन यानी आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
विधानसभा में अधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती
उत्तराखंड की विधान सभा की ओर से रिपोर्टर, समीक्षा अधिकारी, एडमिनिस्ट्रेटर, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी, अकाउंटेंट, सहायक फोरमैन, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक लेखाकार और अन्य कई पोस्ट पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक कैंडिडेट्स इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2021 रखी गई है।
भारतीय सेना में आई वैकेंसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
भारतीय सेना में आई वैकेंसी के लिए योग्यता
भारतीय सेना की ओर से जारी संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज / विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री (10+2 परीक्षा के पांच साल का या ग्रेजुएशन के बाद तीन साल का) कोर्स में कम से कम 55% कुल अंक से उत्तीर्ण हुआ हो। उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया / स्टेट के साथ एक वकील के रूप में पंजीकरण का पात्र होना भी अनिवार्य रखा गया है। इसके अलावा शैक्षिक योग्यता की जानकारी भी दी गई है, जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) देख सकते हैं।
भारतीय सेना में मौका
भारतीय सेना की ओर से वेबसाइट पर पुरुष और महिला लॉ ग्रेजुएट (अप्रैल 2022 में निर्धारित) के लिए JAG Entry Scheme 28th Course के शॉर्ट नोटिस जारी हुए हैं। उम्मीदवार 29 सितंबर 2021 से ऑनलाइन मोड के माध्यम से इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना से जुड़े इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2021 रखी गई है।
DUET 2021 की उत्तर कुंजी nta.ac.in पर जारी
DUET 2021 उत्तर कुंजी अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार ध्यान दें कि अनंतिम उत्तर कुंजी के साथ, दर्ज प्रतिक्रियाओं के साथ प्रश्न पत्र भी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। उम्मीदवार अधिक जानकारी nta.ac.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
एफएसएसएआई भर्ती 2021 तिथियां
| इवेंट | तिथि |
| FSSAI भर्ती 2021 शुरू होने की तिथि | 13 अक्टूबर 2021 |
| अंतिम तिथि | 12 नवंबर, 2021 |
| पात्रता और योग्यता मानदंड के लिए कट-ऑफ तिथि | 12 नवंबर, 2021 |
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑनलाइन पंजीकरण तिथि बढ़ी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने एक बार फिर से प्रथम वर्ष 2020-22 और दूसरे वर्ष 2019-21 बैच के लिए D.El.Ed फेस-टू-फेस कोर्स के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। संस्थानों के प्रमुख अब 11 अक्टूबर, 2021 तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म ऑनलाइन मोड भर सकेंगे। यह रही आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com
67वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के अपने विज्ञापन में 168 और रिक्तियां जोड़ी हैं। प्रारंभ में, बीपीएससी ने कुल 555 रिक्तियों को अधिसूचित किया था। कुछ दिन पहले, आयोग ने 20 और रिक्तियों को जोड़ा था, जिससे रिक्तियों की कुल संख्या 575 हो गई थी। अब रिक्तियों की कुल संख्या 723 हो गई है।
BSSC 2014 Inter Level Mains admit card
इंटर लेवल मेंस एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार bssc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड। कुल 1218 उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 18 अक्टूबर 2021 को आयोजित होने वाली है। आयोग ने 20 सितंबर से 4 अक्टूबर 2021 तक परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे।
ग्रुप सी अटेंडेंट की भर्ती
IPHB बम्बोलिम गोवा ने 135 ग्रुप सी अटेंडेंट पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2021 तक निर्धारित आवेदन प्रारूप में आईपीएचबी गोवा भर्ती 2021 नौकरी अधिसूचना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रशासनिक सेवा परिणाम 2021 जारी
केरल लोक सेवा आयोग केरल प्रशासनिक सेवा परिणाम 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परिणाम या रैंक कार्ड आज 8 अक्टूबर, 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार परिणाम के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी keralapsc.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं। यह रही साइट keralapsc.gov.in
इसलिए जरूरी है KVPY एडमिट कार्ड
KVPY एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य और महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस दस्तावेज़ में परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे समय, स्थान, परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश आदि होंगे। उम्मीदवारों को इसे एक वैध पहचान प्रमाण के साथ परीक्षा हॉल में ले जाना होगा
IGCAR एडमिट कार्ड 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 8 अक्टूबर 2021 |
| ग्रुप ए और बी परीक्षा तिथियां | 21 से 24 अक्टूबर, 2021 |
ISRO Recruitment 2021: सीधे साक्षात्कार में आकर पाएं नौकरी
इसरो भर्ती 2021 वर्तमान में भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान में 16 जूनियर रिसर्च फेलो रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। सेलेक्टड कैंडिडेट्स को 31,000 रुपये मासिक वेतन दिए जाने का प्रावधान है। यहां से चेक करें पूरी डिटेल https://www.iirs.gov.in/recruitment-walk-in-interview-jrf
सीए परीक्षा 2021 के लिए यह रही फीस
दिसंबर चक्र के लिए सीए परीक्षा 2021 5 से 20 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रुपये का विलंब शुल्क देना होगा। 600 आवेदन पत्र भरते समय।
सीए परीक्षा 2021: दिसंबर परीक्षा के पंजीकरण के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
| इवेंट | तिथि |
| दिसंबर की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण फिर से शुरू | 11 अक्टूबर 2021 |
| पंजीकरण बंद होने की तिथि | 12 अक्टूबर 2021 |
| सीए दिसंबर परीक्षा 2021 की तारीख | 5 से 20 दिसंबर, 2021 |
बीएसईबी 12वीं की सेंट अप परीक्षा 2021
बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड, बीएसईबी 12वीं की सेंट अप परीक्षा 2021 की तिथि छात्रों के लिए 7 अक्टूबर, 2021 को जारी कर दी गई है। बिहार बोर्ड 19 अक्टूबर से 7 नवंबर, 2021 के बीच इंटर सेंट अप परीक्षा अस्थायी रूप से आयोजित करेगा। यह रही वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in
रेलवे ग्रुप डी एग्जाम में इस कदम से होंगे सफल
वर्तमान में, रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा के लिए अपेक्षित परीक्षा तिथियों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। रेलवे ग्रुप डी के 103769 रिक्त पदों को भरने के लिए यह परीक्षा जल्द ही आयोजित की जा सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की ओर से सुझाव है इस समय को खाली न जाने दें और ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट का अभ्यास करें।
UPSC NDA परीक्षा तिथि 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
यूपीएससी एनडीए परीक्षा तिथि 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
| इवेंट | तिथि |
| महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि | 8 अक्टूबर 2021 शाम 6 बजे तक |
| सभी उम्मीदवारों के लिए एनडीए, एनए परीक्षा तिथि 2021 | 14 नवंबर, 2021 |
Mumbai University पीएचडी प्रवेश 2021 शुरू
मुंबई विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश 2021 विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए शुरू हो गया है। पीईटी 2021 या पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण 6 अक्टूबर, 2021 से शुरू हुआ। उम्मीदवार 26 अक्टूबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। यह रही आधिकारिक साइट mu.ac.in
एनडीए, एनए परीक्षा 2021 परीक्षा तिथि जारी
UPSC ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी, NDA/NA परीक्षा तिथि जारी कर दी है। UPSC NDA, NA परीक्षा 2021 की परीक्षा की तारीख 14 नवंबर, 2021 है और इस बार भी महिला उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकती हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण आज, 8 अक्टूबर, 2021 को समाप्त हो जाएगा। महिला उम्मीदवार अब upsc.gov.in पर आवेदन कर सकती हैं।
कांस्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम जारी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने महिला कांस्टेबल के पद के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम प्रकाशित कर दिया है। परीक्षा 18 और 19 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। एचएसएससी महिला कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से एचएसएससी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
कांस्टेबल परीक्षा का परिणा जारी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने महिला कांस्टेबल के पद के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम प्रकाशित कर दिया है। परीक्षा 18 और 19 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। एचएसएससी महिला कांस्टेबल परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - hssc.gov.in से एचएसएससी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों के लिए IGCAR एडमिट कार्ड 2021
इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR), कलपक्कम, तमिलनाडु ने स्टाइपेंडरी ट्रेनी, वर्क असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), सिक्योरिटी गार्ड, कैंटीन असिस्टेंट, टेक्निशियन साइंटिफिक ऑफिसर के पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा का एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट यह रही — igcar.gov.in
3093 पदों पर अपरेंटिस की नियुक्तियां
रेलवे का यह भर्ती अभियान उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों, इकाइयों, कार्यशालाओं (वर्कशॉप) में प्रशिक्षण के लिए अपरेंटिस के 3093 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए चल रहा है। इच्छित उम्मीदवारों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आवेदन प्रक्रिया 20 अक्तूबर, 2021 तक ही जारी रहेगी और इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक निष्क्रिय यानी बंद हो जाएगा।
उत्तर रेलवे वाली जॉब में 10वीं पास के साथ आईटीआई डिप्लोमा जरूरी
उत्तर रेलवे में खाली लगभग 3000 के करीब अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) की परीक्षा के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक होना जरूरी है, ऐसे उम्मीदवारों के लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है। इच्छुक आवेदक युवाओं की उम्र 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
20 सितंबर को 12 बजे शुरू हुई प्रक्रिया
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से उत्तर रेलवे में खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर को दोपहर 12.00 बजे से शुरू की गई है। उत्तर रेलवे की ओर से अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन विंडो से स्वीकार हो रहे हैं।
उत्तर रेलवे में 10वीं पास के लिए 3000 नौकरियां
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने उत्तर रेलवे संगठन के अलग अलग विभागों में अपरेंटिस के रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती में 10वीं पास युवा बेरोजगारों के लिए अच्छा मौका आया है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, नॉर्थ रेलवे की ओर से इस बारे में संक्षिप्त भर्ती अधिसूचना 14 सितंबर, 2021 को जारी की गई।
ओएनजीसी वैकेंसी के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा के लिए प्रारंभिक तिथि- 22 सितंबर, 2021
आवेदन शुल्क जमा की अंतिम तिथि- 12 अक्तूबर, 2021
भर्ती ट्रेनी के लिए कुल पद - 313। उम्मीदवारों की नियुक्ति ओएनजीसी, देहरादून (उत्तराखंड) में की जाएगी।
ओएनजीसी भर्ती के लिए आयु की सीमा
ओएनजीसी भर्ती के लिए इच्छित उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष (सामान्य वर्ग) और 33 वर्ष (ओबीसी) के लिए तय की गई है। इसके अलावा एईई ड्रिलिंग या सीमेंटिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 28 वर्ष (सामान्य), 31 वर्ष (ओबीसी) और 33 वर्ष (एससी / एसटी) निर्धारित की गई है।
ग्रेजुएट ट्रेनी पदों के लिए ओएनजीसी में मौका
ग्रेजुएट ट्रेनी पदों के लिए ओएनजीसी में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर 12 अक्टूबर, 2021 तक फॉर्म भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन GATE 2020 परीक्षा में उनके अंकों, योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
दिल्ली पुलिस का नोटिफिकेशन जारी
दिल्ली पुलिस ने लीगल कंसलटेंट के पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है। यदि आप भी दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए इच्छुक हैं तो Delhi Police Recruitment 2021 के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट delhipolice.nic.in पर जाकर 14 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC ने जारी किया टाइपिंग परीक्षा परिणाम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने कंप्यूटर के पदों के लिए टाइपिंग परीक्षा परिणाम के पदों के लिए टाइपिंग परीक्षा परिणाम जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार यूपी डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
10 अक्टूबर के बाद नीट यूजी परिणाम
देश भर में लाखों मेडिकल उम्मीदवार NEET 2021 प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी और परिणाम जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 10 अक्टूबर, 2021 के बाद NEET 2021 प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 10 अक्टूबर तक दूसरे चरण का रजिस्ट्रेशन उम्मीदवारों को पूरा करना होगा, जिसके बाद कभी भी NEET यूजी 2021 प्रवेश परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं।
JEE Advanced 2021 Result: आंसर की और परिणाम एक दिन होंगे जारी
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर जल्द ही जेईई एडवांस रिजल्ट 2021 जारी करेगा। जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2021 15 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर घोषित किया जाएगा। जेईई एडवांस 2021 अंतिम उत्तर कुंजी और जेईई एडवांस परिणाम 2021 एक ही दिन घोषित किए जाएंगे।
इस परीक्षा के लिए लोक सेवा आयोग ने जारी किया एडमिट कार्ड
झारखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जेपीएससी सहायक अभियंता प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जारी किया गया हॉल टिकट 22 अक्टूबर, 2021 से ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए है। आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in यह रही।
BPSC 65th Final Results 2021
बीपीएससी द्वारा 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आज 7 अक्टूबर को घोषित कर दिया है। बीपीएससी 65वीं का अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध है।
KEAM 2021 Result Declared
प्रवेश परीक्षा आयुक्त यानी Commissioner of Entrance Examinations ने केरल इंजीनियरिंग, वास्तुकला और चिकित्सा, KEAM 2021 परिणाम और रैंक सूची जारी की है। परीक्षा का परिणाम राज्य, दिल्ली, मुंबई और दुबई के 418 परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित किया गया था। वे सभी जो KEAM प्रवेश परीक्षा 2021 में उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी केम इंजीनियरिंग रैंक सूची देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in है।
UPPCL Recruitment 2021, उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) संगठन में 240 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपीपीसीएल पर 8 अक्टूबर, 2021 से आवेदन के लिए विंडो खुली रहेगी।
GGU VET रिजल्ट 2021 घोषित, ggu.ac.in पर करें चेक
गुरु घासीदास विश्व विद्यालय, GGU VET रिजल्ट 2021 विश्व विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए घोषित किया गया है। विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र अपना परिणाम GGU की आधिकारिक वेबसाइट ggu.ac.in पर देख सकते हैं। हालांकि मेरिट लिस्ट 13 अक्टूबर 2021 को जारी की जाएगी।
यूपीसीईटी सीट आवंटन परिणाम 2021
बी.टेक, बी.फार्मा, एमबीए, एमसीए, एम.टेक और लेटरल एंट्री के लिए उत्तर प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, यूपीसीईटी सीट आवंटन परिणाम 2021 आज 7 अक्टूबर, 2021 को जारी किया जाएगा। ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग को पूरा करने की अंतिम तिथि प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2021 रात 11:59 बजे तक थी। जो छात्र यूपीसीईटी 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट upcet.admissions.nic.in पर जारी होने के बाद अपने आवंटन की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
7855 पदों के लिए आईबीपीएस भर्ती शुरू
आईबीपीएस ने भारत भर के बैंकों में क्लर्क के पद पर 7855 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह दूसरी बार है जब इस भर्ती के लिए आवेदन विंडो खुली है। पहले आवेदन प्रक्रिया 12 से 14 जुलाई तक खुली थी, हालांकि इसे रोक दिया गया था। अब वही फिर से शुरू हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया है उन्हें दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। इच्छुक आवेदक 27 अक्टूबर तक ibps.in पर फॉर्म भरना शुरू कर सकते हैं।
एनटीए ने यूजीसी नेट 2021 परीक्षा तिथियों को किया पुनर्निर्धारित
एनटीए ने यूजीसी नेट 2021 परीक्षा तिथियों को हाल ही में पुनर्निर्धारित किया है और जल्द ही यूजीसी नेट जून 2021 और दिसंबर 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। पुनर्निर्धारित तिथियों के लिए यहां पढ़ें - UGC NET Exam Date 2021
CSIR विभिन्न पदों पर मौका
CSIR- ट्रेडिशनल नॉलेज डिजिटल लाइब्रेरी (CSIR-TKDL) यूनिट ने प्रोजेक्ट एसोसिएट- I, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट और अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 26 अक्टूबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
लोक सेवा आयोग ने जारी किए एडमिट कार्ड
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कृषि अधिकारी, कृषि विभाग पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने कृषि अधिकारी साक्षात्कार दौर के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे आरपीएससी एओ प्रवेश पत्र आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग का नया नोटिस जारी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2021 के लिए साक्षात्कार शुरू होने के संबंध में नोटिस जारी किया है। साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
ग्रेड ए एडमिट कार्ड 2021 ऐसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pfrda.org.in पर जाएं
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए News and Events नाम के बॉक्स में देखें और संबंधित लिंक पर क्लिक करें
अब, अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
पीएफआरडीए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें
Pfrda — पीएफआरडीए एडमिट कार्ड 2021 जारी
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने सहायक प्रबंधक (अधिकारी ग्रेड ए) पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा का एडमिट कार्ड pfrda.org.in पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी।
पहली कटऑफ के तहत दाखिले के अंतिम दिन डीयू को 59 हजार से अधिक आवेदन मिले
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को पहली कट ऑफ सूची के तहत दाखिले के अंतिम दिन 59,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 17,000 से अधिक छात्रों ने फीस का भुगतान किया।
UPPSC GIC Answer Key Download Link
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने लेक्चरर गवर्नमेंट इंटर कॉलेज प्री परीक्षा 2020 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी uppsc.up.nic.in पर यूपीपीएससी उत्तर कुंजी 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC GIC Answer Key Download Link
उम्मीदवारों यदि आपत्ति है तो वे ऑब्जेक्शन कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2021 शाम 5 बजे तक है।
यूपीपीएससी आंसर-की 2021 जारी
UPPSC ने गवर्नमेंट इंटर कॉलेज (GIC) के तहत लेक्चरर के पद के लिए लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार यूपीपीएससी आंसर-की 2021 को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी uppsc.up.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी जीआईसी आंसर-की 2021 लिंक 12 अक्टूबर 2021 तक उपलब्ध है।
पीएम-केयर्स स्कीम के तहत 845 अनाथ बच्चे होंगे लाभान्वित
महिला और बाल विकास मंत्रालय के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि पीएम-केयर्स स्कीम के तहत 845 अनाथ बच्चे लाभान्वित होंगे जिन्होंने महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया था। महिला और बाल विकास मंत्रालय को कुल 3,915 आवेदन मिले थे जिनमें से 845 आवेदनों को मंजूरी दी गई है।
नए दिशा-निर्देशों के साथ 01 नवंबर से फिर खुलेंगे केरल के स्कूल
केरल की राज्य सरकार ने यह ऐलान किया है कि 01 नवंबर से केरल के विद्यालयों को खोला जाएगा। स्कूलों में राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जाॅर्ज ने विद्यालयों के लिए कोविड-19 से आधारित दिशा-निर्देशों को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को सौंप दिया है।
जिओ-साइंटिस्ट के पोस्ट के लिए रिलीज हुआ यूपीएससी इंटरव्यू 2021 का शेड्यूल
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी इंटरव्यू 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह इंटरव्यू शेड्यूल जिओ-साइंटिस्ट के पोस्ट के लिए है। यूपीएससी इंटरव्यू 2021 का शेड्यूल उम्मीदवार यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। जिओ-साइंटिस्ट के पद के लिए यूपीएससी इंटरव्यू 08 नवंबर 2021 से 12 नवंबर 2021 तक संचालित किया जाएगा।
बोर्ड एग्जाम्स को 2 टर्म में संचालित करेगा हिमाचल बोर्ड
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने यह जारी किया है कि वह इस साल कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के एग्जाम को 2 टर्म में संचालित करेगा। 07 अक्टूबर को हिमाचल बोर्ड के प्रेसिडेंट डॉक्टर सुरेश कुमार सोनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एग्जाम को लेकर अपनी नई नीति की व्याख्या करेंगे और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कल सुबह 11:30 बजे हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के ऑफिस में संचालित की जाएगी।
इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड 2019 एग्जाम में जामिया मिलिया इस्लामिया के स्टूडेंट ने किया टाॅप
जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व भूत छात्र मोहम्मद काशिफ ने साइंटिस्ट/इंजीनियर के पोस्ट के लिए आयोजित इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड-2019 एग्जाम में टॉप किया है। अमित कुमार भारद्वाज, अरीब अहमद और मोहम्मद जमशेद खान को भी साइंटिस्ट/इंजीनियर की पोस्ट के लिए सिलेक्ट किया गया है।
सीएचएसएल 2020 और सीजीएल 2020 के लिए जारी हुआ एसएससी एग्जाम शेड्यूल
सीएचएसएल 2020 टियर 2, सीजीएल 2020 टियर 1, सीजीएल 2020 टियर 2 और सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन 2021 के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।
जल्द रिलीज हो सकती है जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की उत्तर कुंजी 2021
यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की उत्तर कुंजी 2021 जल्दी जारी हो सकती है। उत्तर कुंजी 2021 यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट jnuexams.nta.ac.in पर जारी की जाएगी। अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी देखने में परेशानी आ रही है तो वह आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
एम.कॉम और बी.एड कोर्सेज के लिए 07 अक्टूबर से जारी होगा गुजरात यूनिवर्सिटी का मेरिट लिस्ट
गुजरात यूनिवर्सिटी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर 07 अक्टूबर 2021 को मेरिट लिस्ट 2021 रिलीज करने जा रही है। यह प्रोविजनल मेरिट लिस्ट एम.कॉम और बी.एड कोर्सेज के लिए है। कैंडिडेट्स जो मेरिट लिस्ट 2021 का इंतजार कर रहे थे वह gujaratuniversity.ac.in पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जारी की ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंटरेंस टेस्ट की उत्तर कुंजी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2021 की उत्तर कुंजी अपने अधिकारिक वेबसाइट aiapget.nta.ac.in पर जारी कर दी है। अगर उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी देखने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो वह 08 अक्टूबर तक एनटीए-एआईएपीजीईटी उत्तर कुंजी को चैलेंज कर सकते हैं।
राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पैट्रोलियम टेक्नोलॉजी ने बी-टेक के लिए शुरू किया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
भारत के जाने-माने इंस्टिट्यूट राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पैट्रोलियम टेक्नोलॉजी ने बी-टेक सत्र 2021-22 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। कैंडीडेट्स rgipt.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन 26 अक्टूबर है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा बढ़ी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने कई स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर आवेदन पत्र देख सकते हैं।
BECIL Result 2021 घोषित
5 अक्टूबर, 2021 को आधिकारिक वेबसाइट पर BECIL Result 2021 घोषित कर दिया है। Supervisor and Investigator के पदों के लिए परिणाम घोषित किया गया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट-becil.com से देख सकते हैं।
IBPS के जरिये 5800 पदों पर होगी भर्ती, प्रक्रिया शुरू, कल से करें आवेदन
IBPS ने कुल समय पहले 5800 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। लेकिन बीच में किन्हीं कारणों से प्रोसेस रुक गया था। अब उम्मीदवार 7 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश में युवाओं को मुफ्त मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने के योगी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
राज्य सरकार ने एक प्रेस बयान में कहा कि राज्य में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरामेडिकल और नर्सिंग आदि जैसे विभिन्न शिक्षण / प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नामांकित युवाओं के बीच स्मार्टफोन / टैबलेट मुफ्त में वितरित किए जाएंगे।
आवेदन में सुधार का आखिरी मौका
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने दिसंबर 2021 की परीक्षाओं के लिए CA परीक्षा फॉर्म में सुधार का मौका खोल दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पत्र जमा किया है, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जा सकते हैं यदि वे कोई बदलाव करना चाहते हैं।
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
एसबीआई पीओ भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in के माध्यम से आवेदन करे। प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है।
एसबीआई की विज्ञप्ति जारी
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कुल 2056 प्रोबेशनरी अधिकारी (पीओ) के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए हैं।
एनईईटी उत्तर कुंजी 2021 जल्द होगी जारी
10 अक्टूबर, 2021 के बाद एनईईटी उत्तर कुंजी 2021 जारी होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने चरण 2 पंजीकरण शुरू कर दिया है, जो 10 अक्टूबर, 2021 को समाप्त होगा। इसे ध्यान में रखते हुए, एनईईटी उत्तर कुंजी जारी होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड - सहायक शिक्षक के लिए एडमिट कार्ड जल्द
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड सहायक शिक्षक और प्राचार्य की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। यूपी सहायक शिक्षक भर्ती 2021 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार जल्द अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
लोक सेवा आयोग एडमिट कार्ड
आरपीएससी जल्द ही राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 (आरएएस / आरटीएस परीक्षा) का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in। पर जल्द ही आने की उम्मीद है। डाक द्वारा कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
WCDC, Bihar Counselor Recruitment 2021 बिहार के इस विभाग में आई बड़ी नौकरी
समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), बिहार ने काउंसलर के रिक्त पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।
साइंटिस्ट बनने का मौका
नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्टिंग (NCMRWF) ने अपनी दो प्रोजेक्ट न्यूमेरिकल मॉडलिंग ऑफ वेदर एंड क्लाइमेट (NMWC) और BCWC के तहत प्रोजेक्ट साइंटिस्ट के 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह रही आधिकारिक वेबसाइट ncmrwf.gov.in
एनईईटी 2021 चरण 2 से जुड़ा आया यह बड़ा अपडेट
स्नातक, यूजी परीक्षा के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, एनईईटी 2021 चरण 2 पंजीकरण प्रक्रिया 1 अक्टूबर, 2021 से शुरू हो चुकी है। इसी संबंध में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने दस्तावेज अपलोड करने को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है कि आवेदन भरते समय कोई भी दस्तावेज अपलोड न करें। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एक फ्लैश संदेश के रूप में दिखाई दे रही है।
IBPS Clerk 2021 Registration कल से शुरू
आईबीपीएस क्लर्क 2021 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार कल 07 अक्टूबर 2021 से ibps.in पर क्लर्क पद के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आईबीपीएस नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, आईबीपीएस ऑनलाइन पंजीकरण 27 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा।
IPU CET Result 2021 जारी
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (IPU CET 2021) का परिणाम जारी किया है। परिणाम जारी होने के साथ, वे सभी छात्र जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने आईपीयू सीईटी स्कोर 2021 की जांच कर सकते हैं। यह रही आधिकारिक वेबसाइट http://ggsipu.ac.in/
Kerala School Reopening: नवंबर से खुलेंगे स्कूल
केरल स्कूल को फिर से खोलने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, स्कूल 1 नवंबर, 2021 को फिर से खुलेंगे, जिसमें COVID 19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। इस बीच, राज्य सरकार ने ऑफलाइन कैंपस टीचिंग के लिए नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
लोक सेवा आयोग की विज्ञप्ति जारी
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) ने गुजरात प्रशासनिक सेवा, गुजरात सिविल सेवा और गुजरात नगर मुख्य अधिकारी सेवा सहित 183 विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। उम्मीदवार gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर उचित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Delhi District Court Group C Recruitment 2021 Group C Result
दिल्ली जिला न्यायालय डीडीसी ने हाल ही में ग्रुप सी के भर्ती पद के लिए परिणाम अपलोड किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार delhidistrictcourts.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
UPPSC Combined Agriculutre Services Pre Result 2021
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC ने हाल ही में संयुक्त कृषि सेवा पूर्व भर्ती 2020-2021 के लिए प्रारंभिक परीक्षा परिणाम अपलोड किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार http://uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
IDBI Bank Assistant Manager Result 2021 जारी
आईडीबीआई बैंक ने 01 अक्टूबर 2021 को ऑनलाइन परीक्षा के लिए आईडीबीआई सहायक प्रबंधक परिणाम 2021 जारी किया है। 650 सहायक प्रबंधक रिक्तियों की भर्ती के लिए 04 सितंबर 2021 को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in है।

