Sarkari Naukri-Result 2021: 10वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा, यहां देखें किन विभागों ने निकाली वैकेंसी
Sarkari Result 2021, Sarkari Naukri 2021: क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो इस ब्लॉग को विजिट करना न भूलें। यहां सरकारी नौकरी के साथ उनसे संबंधित सभी खबरें जैसे नोटिफिकेशन कब आया, एडमिट कार्ड जारी होने पर तुरंत अपडेट, परीक्षा की तिथि व रिजल्ट के बारे में जल्द से जल्द छात्रों को अवगत कराया जाता है
Sarkari Naukri-Result 2021: क्या आप जानते हैं कि सरकारी नौकरी की कमी नहीं है। बस जरूरत अपडेट रहने की है, ऐसे में हमें एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म चाहिए जहां से हमें हर जरूरी खबर खासकर हिंदी बोले जाने वाले राज्यों से जुड़ी शिक्षा जगत की खबरें मिलती रहें। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार भी समय समय पर सरकारी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन निकलती रहती हैं। ऐसे में हमें इन जानकारियों से अपडेट रहने की आवश्यकता है।
RRB Group D Exam Date 2021: एडमिट कार्ड को लेकर अपडेट जल्द, यहां देखें परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश
यह ब्लॉग आपको हर लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ साथ महत्वपूर्ण इवेंट्स जैसे ICAI और RPSC, UGC नेट, जरूरी एडमिट कार्ड, आंसर-की व रिजल्ट से भी अपडेट रखेगा।
Sarkari Naukri-Result 2021 Live: Latest Government Jobs Notification
हंसराज कॉलेज: अर्थशास्त्र भौतिकशास्त्र और बीकॉम (ऑनर्स) की कटऑफ
हंसराज कॉलेज ने इस साल अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स), भौतिकशास्त्र में बीएससी (ऑनर्स) और बीकॉम (ऑनर्स) के लिए कटऑफ क्रमश: 99.75 प्रतिशत, 99.66 प्रतिशत और 99.75 प्रतिशत तय किया है।
पिछले साल कॉलेज की अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स), भौतिकशास्त्र में बीएससी (ऑनर्स) और बीकॉम (ऑनर्स) का कटऑफ क्रमश: 98.75 प्रतिशत, 98.33 प्रतिशत और 99.25 प्रतिशत थी।
दिल्ली विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल कटऑफ अधिक होने की संभावना है क्योंकि सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है।
हंसराज कॉलेज में कुछ पाठ्यक्रमों का कटऑफ शत प्रतिशत
हंसराज कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान विषय से बीएससी (आनर्स)हेतु प्रवेश लेने के लिए शत प्रतिशत अंक की जरूरत है जो पिछले वर्ष से काफी अधिक है। पिछले साल इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 97.25 प्रतिशत अंक की जरूरत थी।
इसी प्रकार अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) करने के लिए 98.5 प्रतिशत कटऑफ है जबकि वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय में बीए (ऑनर्स) करने के लिए 99 प्रतिशत की जरूरत होगी। इस प्रकार इस विषय में प्रवेश के लिए मानविकी और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को 97 प्रतिशत अंक लाने की जरूरत होगी।
पिछले साल अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) करने के लिए 98.5 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी विषय में बीए (ऑनर्स) के लिए 99 प्रतिशत अंक उन विद्यार्थियों के लिए निर्धारित किए गए थे जो वाणिज्य संकाय से आए हैं जबकि मानविकी और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए यह अर्हता 97 प्रतिशत थी।
UPSC CDS 2 Result 2020 Released यूपीएससी सीडीएस 2 परिणाम 2020 जारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में अपनी वेबसाइट पर UPSC CDS 2 फाइनल रिजल्ट 2020 जारी किया है। यूपीएससी सीडीएस II 2020 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी यूपीएससी.gov.in के माध्यम से अंतिम परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
UPRVUNL Result 2021: सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) ने टेक्नीशियन ग्रेड II और सहायक अभियंता के पद के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार uprvunl.org के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
BHU entrance exam पुरानी तिथि - नई तिथि
परीक्षा पुरानी तिथि नई तिथि-
| बीएससी एग्रीकल्चर/बी.एससी. एजी. आरजीएससी | 3 अक्टूबर 2021 | 6 अक्टूबर, 2021 |
| बी.एड- गणित | 29 सितंबर, 2021 | 6 अक्टूबर, 2021 |
| बी.एड विशेष शिक्षा V I & H I (गणित) | 29 सितंबर, 2021 | 6 अक्टूबर, 2021 |
| बी.एड मानविकी और सामाजिक विज्ञान | 29 सितंबर, 2021 | 6 अक्टूबर, 2021 |
| बी.एड विशेष शिक्षा (सामाजिक विज्ञान और मानविकी) | 29 सितंबर, 2021 | 6 अक्टूबर, 2021 |
बीएचयू प्रवेश परीक्षा 2021 तारीखों में किया गया बदलाव
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने बीएचयू प्रवेश परीक्षा 2021 की तारीखों में संशोधन किया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा जारी नवीनतम नोटिस के अनुसार, बीएचयू प्रवेश परीक्षा 2021 अब 6 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी।
कृषि अधिकारी पद के लिए इंटरव्यू लेटर इस लिंक से करें चेक
कृषि अधिकारी पद के लिए आरपीएससी साक्षात्कार पत्र 2021 डाउनलोड करने का लिंक राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। हालांकि उम्मीदवार इसे नीचे दिए गए सीधे लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं — https://www.rpsc.rajasthan.gov.in/intsearch?Pie=AO_2020_17092021
RPSC: कृषि अधिकारी से जुड़ा आया यह नया अपडेट
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट-rpsc.rajasthan.gov.in पर कृषि अधिकारी के पद के लिए साक्षात्कार पत्र जारी किया है।
पंजाब पुलिस हेड कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2021 जारी
पंजाब पुलिस ने हाल ही में हेड कांस्टेबल (एचसी) पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा की उत्तर कुंजी अपलोड की है। जिन लोगों ने पंजाब पुलिस एचसी—हेड कांस्टेबल परीक्षा में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से पंजाब पुलिस उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी की विज्ञप्ति
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने मेडिकल सोशल वर्कर के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 29 सितंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2021
इस विभाग में आईं सैकड़ों वैकेंसी, स्नातक उम्मीदवार जरूर देखें
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने विभिन्न ट्रेडों में 167 ग्रेजुएट अपरेंटिस की भर्ती की जाएगी। वीएसएससी में करियर बनाने का शानदार मौका आया है, स्नातक उम्मीदवार हाथ से न जानें दें। आवेदन की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर 2021 है।
IOCL की निकली विज्ञप्ति
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने सहायक गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी (AQCO) के पद पर चयन के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। IOCL AQCO भर्ती 71 रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है।
कुल पद - 71
यूआर - 28
एससी - 10
एसटी - 7
ओबीसी (एनसीएल) - 19
पीडब्ल्यूबीडी - 6
ईडब्ल्यूएस - 7
SSC CHSL फाइनल रिजल्ट 2018 आउट
एसएससी ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा, 2018 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। डीवी राउंड में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET 2021 एडमिट कार्ड: एनटीए आज जारी करेगा एडमिट कार्ड
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या यूजीसी नेट 2021 के एडमिट कार्ड आज - 1 अक्टूबर, 2021 को जारी होने की संभावना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए परीक्षा के दिसंबर / जून चक्र के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पीएचडी अनिवार्य नहीं: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पोस्टडॉक्टोरल या पीएचडी डिग्री को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मंत्री ने कहा है कि असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पीएचडी अनिवार्य नहीं होगी। हालांकि इस साल इस योजना पर कुछ समय के लिए रोक लग सकती है, लेकिन इसे रद्द नहीं किया गया है।
ऐसी है परीक्षा की टाइमिंग
RSMSSB परीक्षा की तारीख और समय का विवरण इस प्रकार है-
23 अक्टूबर 2021 (शनिवार)
सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
23 अक्टूबर 2021 (शनिवार)
दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक
24 अक्टूबर 2021 (रविवार)
सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
24 अक्टूबर 2021 (रविवार)
दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक
तस्वीर में पूरा शेड्यूल
ऐसा होगा पेपर
कुल 5378 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिनमें से 4615 रिक्तियां गैर अनुसूचित क्षेत्र और 957 अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित है। RSMSSB परीक्षा में प्रश्न पत्र को चार भागों में वर्गीकृत किया गया है। इस दौरान कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिसके लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा का आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
दो शिफ्टों में होगी परीक्षा
RSMSSB पटवारी परीक्षा की पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
पटवारी परीक्षा 2021 के पद के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अपनी वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर पटवारी परीक्षा 2021 के पद के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। पटवारी परीक्षा का आयोजन 23 और 24 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी।
उपने यादव आए ट्विटर ट्रेंड में
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रवक्ता उपेन यादव ने रीट परीक्षा में हुई धांधली पेपर लीक जैसे मुद्दों को उठाया था और आज उपेन यादव को घर से निकलते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इस बीच उपेन यादव दिनभर ट्वीटर ट्रेंड में भी छाए रहे।
RSMSSB पटवारी परीक्षा तिथि और समय जारी
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने अपनी वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर पटवारी परीक्षा 2021 के पद के लिए विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
भारतीय नौसेना भर्ती 2021
भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन (स्किल) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। संबंधित विषय में आवश्यक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह रही वेबसाइट ncs.gov.in
NEET UG Result 2021 इसलिए मांग उठ रही है परीक्षा रद्द करने के लिए
NEET UG 2021 परीक्षा के बाद सामने आए कथित पेपर लीक षडयंत्र को लेकर परीक्षा को रद्द करने की मांग की जा रही है।
विभिन्न उम्मीदवारों द्वारा सुप्रीम कोट में writ petition याचिका दायर की गई है, जिसमें फिर से परीक्षा की मांग की गई है क्योंकि पहले का पेपर 'संभवतः लीक' था। अदालत से हस्तक्षेप की मांग करते हुए, याचिकाकर्ताओं का दावा है कि प्रारंभिक जांच ने इस तथ्य को स्थापित किया है कि फर्जी साधनों के उपयोग के कारण NEET UG परीक्षा 'अपरिवर्तनीय रूप से खराब' हुई थी। इसलिए, वास्तविक और योग्य उम्मीदवारों के हित में परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जानी चाहिए।
NEET UG Result 2021: कब तक आ सकता है रिजल्ट
neet ug 2021 exam date 12 सितंबर थी। अब यह कह पाना मुश्किल होगा कि NEET UG 2021 result कब घोषित किया जाएगा। इससे पहले तक, जल्द ही परिणाम आने की उम्मीद की जा सकती थी।
यदि सब कुछ सही रहता है तो neet ug 2021 result date घोषित करने से पहले, प्रशासन निकाय NEET UG 2021 answer key जारी कर सकता है। इसके अलावा वह NTA उम्मीदवारों के प्रश्न पत्र और NEET OMR शीट की स्कैन की गई प्रतियां जारी कर सकता है। यदि नीट आंसर की को लेकर आवेदकों को आपत्ति है तो उन्हें आब्जेक्शन करने का भी मौका दिया जाएगा।
NEET UG Result 2021: देखें रिजल्ट में क्यों हो रही देरी
The National Eligibility Entrance Test (NEET) UG 2021 के परिणामों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। NEET 2021 की स्नातक परीक्षा को रद्द करने के लिए उम्मीदवारों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। अपडेट के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में NEET UG 2021 को रद्द करने की मांग की है।
CBSE 10th Result 2021: घोषित हुए सीबीएसई 10वीं बोर्ड स्पेशल एग्जाम के नतीजे, सीधे इस लिंक से करें चेक
CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने आज यानी 30 सितंबर, 2021 को 10वीं बोर्ड स्पेशल एग्जाम के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवाद official website पर जाकर रिजल्ट कर सकते हैं या नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट देख सकते हैं।
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 - ऐसे करें चेक
आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
यहां होमपेज पर ही लिंक एक्टिव है।
इस पर क्लिक करें, नई विंडो खुलेगी
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और अपना परिणाम देखने के लिए सबमिट दबाएं।
फ्रेशर के लिए मौका, विद्या सहकारी बैंक क्लर्क भर्ती 2021
विद्या सहकारी बैंक लिमिटेड क्लर्क के पद पर फ्रेशर ग्रेजुएट्स की भर्ती कर रहा है। अधिसूचना वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार vamnicom.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर 2021 है।
CRPF Recruitment 2021: 12वीं पास के लिए हेड कांस्टेबल बनने का मौका
CRPF Head Constable Recruitment 2021 के तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ने हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन मंगाए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इन पदों पर पुरुष और महिला दोनों वर्ग अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जल्द आवेदन करें। उम्मीदवारों को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (10 + 2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
delhi university cut off 2021 : देखें क्यों इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक जा सकता है डीयू का कट-ऑफ
कि इस बार उम्मीदवार पिछले साल की तुलना में अधिक कट-ऑफ की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि इस बार सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 70,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन: जिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन आज से 67th Prelims Exam 2021 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वह bpsc.bih.nic.in पर जाकर पंजीकरण करें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 नवंबर 2021 है।
Dibrugarh University Results 2021: तीनों कोर्स के रिजल्ट के लिए यहां हैं मौजूद
बीए परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें Result
बीएससी परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें Result
बीकॉम परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें Result
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय परिणाम 2021 अगस्त और सितंबर, 2021 के महीनों में आयोजित छठे सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए हैं। छात्र ध्यान दें, कि विश्वविद्यालय परिणाम pdf फाइल के रूप में है।
Dibrugarh University Results 2021: बी.ए., बी.कॉम, बी.एससी के परिणाम घोषित, dibru.ac.in पर ऐसे करें चेक
Dibrugarh University BA, BCom, BSc Results 2021: Dibrugarh University आज यानी 30 सितंबर, 2021 को विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए परिणाम जारी कर दिया गया है। Dibrugarh University ने आधिकारिक सूचना के माध्यम से कहा है कि तिथि और समय की पुष्टि कर दी गई है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट dibru.ac.in पर देख सकेंगे।
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय परिणाम 2021: बीए, बीकॉम, बीएससी सीबीसीएस छठे सेमेस्टर के परिणाम की जांच ऐसे करें
- छात्र आधिकारिक वेबसाइट dibru.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Results' टैब पर क्लिक करें, जो कि पेज के दाएं तरफ मौजूद है।
- नया पेज खुलेगा जिसमें BA, BCom, BSc 6th Sem Result का लिंक होगा।
- अपना रोल नंबर या कोई अन्य विवरण दर्ज करें।
- Dibrugarh University Results 6th Sem स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करना न भूलिएगा।
UPCET Result 2021 घोषित
UPCET Result 2021 आज घोषित कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने UPCET 2021 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम की जांच करने का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है। जो उम्मीदवार अपने यूपीसीईटी परिणाम 2021 की प्रतीक्षा कर रहे थे, वे इसे अब upcet.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
IBPS भर्ती 2021: नोटिफिकेशन लिंक यहां देखें
IBPS भर्ती 2021 अभियान विभिन्न शिक्षण, अनुसंधान और आईटी विभाग के पदों के चलाया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया 1 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी और 14 अक्टूबर, 2021 को समाप्त होगी। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अधिक विवरण की जांच कर सकते हैं। Notification Link
IBPS Recruitment 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख - 1 अक्टूबर 2021
रजिस्ट्रेशन खत्म होने की तिथि - 14 अक्टूबर 2021
परीक्षा की तिथि - अक्टूबर/नवंबर 2021
इस फॉर्मेट में जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
Dibrugarh University Results 2021
Dibrugarh University Results 2021 आज यानी 30 सितंबर, 2021 को विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कभी भी जारी किया जा सकता है। Dibrugarh University ने आधिकारिक सूचना के माध्यम से कहा है कि तिथि और समय की पुष्टि कर दी गई है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट dibru.ac.in पर देख सकेंगे।
आधिकारिक व संबंधित वेबसाइट-
- www.exametc.com
- www.indiaresult.com
- www.dibru.ac.in
DU Admission 2021 : पिछले साल की तुलना में अधिक जा सकता है कट-ऑफ
हालांकि इस बार उम्मीदवार पिछले साल की तुलना में अधिक कट-ऑफ की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि इस बार सीबीएसई कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 70,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
UP Postal Circle Recruitment: यूपी पोस्टल सर्कल भर्ती 2021
उत्तर प्रदेश पोस्ट सर्कल, लखनऊ ने पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और एमटीएस (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 5 नवंबर 2021 तक ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 46 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
DU Admission 2021 : 1 अक्टूबर को जारी होगी पहली कट-ऑफ सूची
The University of Delhi, (DU) कल यानी 1 अक्टूबर को पहली कट-ऑफ सूची जारी करने जा रहा है। इसके बाद क्रमश: 9 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को दूसरी और तीसरी लिस्ट भी दिल्ली विश्वविद्यालय, डीयू की तरफ से जारी की जाएगी। Delhi University ने कट-ऑफ लिस्ट शेड्यूल जारी करते हुए यह भी कहा कि, अगर डीयू की 2021 की तीसरी कट-ऑफ लिस्ट के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो डीयू अन्य कट-ऑफ लिस्ट भी जारी करेगा।
Delhi University Recruitment 2021 ऑनलाइन मोड से करें आवेदन
दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय ने सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से du.ac.in पर आवेदन जमा कर सकते हैं। नेट के साथ किसी भारतीय विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री/पीएचडी/पीजी डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इन पदों पर 20 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन पोस्ट यूपी सर्कल में कई भर्तियां
इंडिया पोस्ट यूपी सर्कल में स्पोर्ट्स कोटा के तहत पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 46 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एमटीएस स्टाफ के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से कम और 25 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
UGC NET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द
UGC NET Admit Card 2021: UGC NET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आने की उम्मीद है। national eligibility test (NET) का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की तिथियां कुछ दिन पहले ही घोषित हो चुकी हैं, अब इंतजार UGC NET admit cards का है, जो कि कभी भी जारी हो सकता है।
UPTET 2021 Exam Date जानें परीक्षा पैटर्न के बारे में
पिछले वर्ष के परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पाठ्यक्रम में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के सामान्य विषय और दोनों पेपर के लिए दो अलग-अलग भाषाएं शामिल हैं। इसके अलावा, पेपर 1 में गणित और पर्यावरण अध्ययन पर दो अतिरिक्त खंड हैं। पेपर 2 में, उम्मीदवार गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन पर एक अतिरिक्त अनुभाग के लिए परीक्षा देना चुन सकते हैं।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम
The Uttar Pradesh Basic Education Department ने Uttar Pradesh Teachers Eligibility Test (UPTET) 2021 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी। UPTET 2021 कोविड 19 प्रोटोकॉल के साथ आयोजित किया जाएगा।
RSMSSB gram vikas adhikari के लिए परीक्षा तिथि यहां देखें
संक्षिप्त नोटिस के अनुसार, राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 27/28 दिसंबर 2021 को ग्राम विकास अधिकारी 2021 के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है जबकि 19 दिसंबर 2021 को कंप्यूटर 2021 के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें
त्योहारी सीजन के बाद फिर खुलेंगे जूनियर क्लास के स्कूल - डीडीएमए
नयी दिल्ली, 29 सितंबर डीडीएमए ने बुधवार (29 सितंबर) को अपनी बैठक में त्योहारी सीजन के बाद जूनियर कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया।
उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद सूत्रों ने कहा कि डीडीएमए ने कहा कि शहर में कोविड की स्थिति “अच्छी” है, लेकिन सावधानी बरती जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि दिवाली के बाद शेष कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दिल्ली में नौ से 12वीं कक्षा के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 1 सितंबर को फिर से खोलने की अनुमति दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें
WBPSC 2021 प्रीलिम्स फाइनल आंसर की जारी
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग या WBPSC 2021 प्रीलिम्स फाइनल आंसर की आयोग द्वारा जारी कर दी गई है। न्यायिक सेवा परीक्षा 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी 28 सितंबर, 2021 से आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार डब्ल्यूबीपीएससी 2021 प्रीलिम्स फाइनल आंसर की के बारे में अधिक अपडेट wbpsc.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
सीबीएसई 12वीं बोर्ड स्पेशल एग्जाम के नतीजे घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
CBSE Class 12 Private Candidate Result 2021: Central Board of Secondary Education, CBSE 29 सितंबर को सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड 2021 के परिणाम जारी कर दिए हैं। CBSE Class 12 Board Result 2021 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी हुए हैं। यह परीक्षा उन लोगों के लिए आयोजित की गई थी जो बोर्ड द्वारा आयोजित ऑफलाइन विशेष परीक्षा के परिणाम से संतुष्ट नहीं थे। पूरी खबर यहां पढ़ें
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021, तारीख में हुआ बदलाव
पंजाब पुलिस ने तकनीकी एवं सहायता सेवा संवर्ग में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब नई तारीख 10 अक्टूबर है।
RSMSSB - इंतजार खत्म, RSMSSB VDO परीक्षा तिथि 2021 जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 27/28 दिसंबर 2021 को ग्राम विकास अधिकारी 2021 के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है जबकि 19 दिसंबर 2021 को कंप्यूटर 2021 के लिए परीक्षा आयोजित करेगा।
आईबीपीएस भर्ती 2021 अधिसूचना जारी, जरूर देखें
IBPS ने एसोसिएट प्रोफेसर, फैकल्टी रिसर्च एसोसिएट्स, रिसर्च एसोसिएट्स, हिंदी ऑफिसर्स, आईटी इंजीनियर्स (डेटा सेंटर्स), आईटी डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और टेस्टर्स (फ्रंटेंड, बैकएंड) के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार ibps.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri-Result 2021 Live: RSMSSB वीडीओ परीक्षा तिथि 2021 जारी
RSMSSB ने ग्राम विकास अधिकारी 2021 और कंप्यूटर 2021 के लिए अस्थायी परीक्षा तिथि जारी की है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा तिथि अनुसूची की जांच कर सकते हैं। यह है वेबसाइट rajasthan.gov.in।
29 सितंबर को होने वाली बैठक में यह लोग होंगे शामिल
बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत, नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल, एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
DDMA की बैठक आज, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल खुलने पर आ सकता है फैसला
DDMA की बैठक आज, जूनियर कक्षाओं को खोलने पर हो सकता है महत्वपूर्ण निर्णय
आगामी त्योहारी सीजन में शहर में COVID-19 प्रतिबंधों के बारे में चर्चा करने के लिए DDMA आज एक बैठक करेगा।
डीडीएमए ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को 30 सितंबर, 2021 तक के लिए फिर से खोलने को टाल दिया था।
GPSC सिविल सेवा भर्ती 2021, 183 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी
GPSC ने गुजरात प्रशासनिक सेवा, कक्षा -1, गुजरात सिविल सेवा, कक्षा -1 और कक्षा -2 और गुजरात नगर मुख्य अधिकारी सेवा, कक्षा -2 कक्षा -1 और कक्षा -2 के लिए 183 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 13 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
CBSE स्पेशल एग्जाम और प्राइवेट से 12वीं परीक्षा के परिणाम जल्द
CBSE अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही कक्षा 12वीं के लिये आयोजित स्पेशल एग्जाम और प्राइवेट से 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिये नतीजें 30 सितंबर को जारी कर देगा। आप रिजल्ट cbseresults.nic.in के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी देख सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर CBSE Class 12 Board Result 2021 जारी होने के बाद आप हमारी साइट से भी डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। पूरी खबर यहां देखें
गेट 2022 आवेदन के लिए स्टेप्स
Gate.iitkgp.ac.in पर जाएं
आवेदन ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें
गेट 2022 आवेदन पत्र भरें
फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियों सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
GATE 2022 पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें
भरे हुए GATE आवेदन पत्र 2022 का पूर्वावलोकन करें
गेट 2022 आवेदन पत्र जमा करें
KCET काउंसलिंग 2021 शेड्यूल जारी
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण जिसे केईए के रूप में भी जाना जाता है, 30 सितंबर, 2021 को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शुरू करेगा। महीने के अंत तक शुरू होने वाली काउंसलिंग 28 अक्टूबर, 2021 तक जारी रहेगी। योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट की जांच करनी होगी। अधिक अपडेट के लिए kea.kar.nic.in पर जाएं।
जारी हुआ नीट पीजी का रिजल्ट
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET PG 2021 के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। डायरेक्ट लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर लाइव होगा। सभी कैटेगरी के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ भी जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बता दें कि, NEET PG 2021 परीक्षा इस वर्ष 11 सितंबर, 2021 को देश भर में 260 से अधिक शहरों और 800 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें
CSPGCL भर्ती 2021: डेटा एंट्री ऑपरेटर की बंपर भर्ती
CSPGCL 400 डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और 307 जूनियर इंजीनियर (JE) की भर्ती करने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 29 सितंबर 2021 से CSPGCL के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना आवेदन जमा करने के लिए एक महीने की अवधि यानी 28 अक्टूबर 2021 का समय दिया जाएगा।
अक्टूबर में आएंगे एचएसएससी पुरुष कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2021
HSSC ने hssc.gov.in पर हरियाणा पुलिस में पुरुष कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पदों की भर्ती के लिए नई परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र तिथि जारी की है। एचएसएससी पुरुष कांस्टेबल अब 29 से 31 अक्टूबर 2021 को आयोजित किया जाएगा और एचएसएससी पुरुष कांस्टेबल एडमिट कार्ड 21 अक्टूबर 2021 अपलोड किया जाएगा।
एलआईसी एएओ एई प्रीलिम्स रिजल्ट 2021 ऐसे करें चेक
आधिकारिक वेबसाइट LIC.e.licindia.in पर जाएं।
होमपेज पर Recruitment of Asst Engineers/ AA/ AAO (Specialist)- 2020 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा।
उस नोटिस पर क्लिक करें जिसमें लिखा है 'RESULT OF PRELIMINARY EXAMINATION HELD ON 28.08.2021 FOR RECRUITMENT OF ASSISTANT ENGINEERS/AA/AAO (Specialist)'
नया पेज खुलेगा।
अब, संबंधित विषय पर क्लिक करें।
एक पीडीएफ खुल जाएगी।


