RRB NTPC Result: परिणाम जल्द, यहां होगा रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक
RRB NTPC Result 2021: बहुत जल्द आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा कर सकता है, हालांकि संभावना है कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि की घोषणा से पहले आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट घोषित कर सकता है। फिलहाल इस ब्लॉग पर आपको इन दोनों भर्ती के अलावा रेलवे की तरफ से निकलने वाली सभी नौकरियों और एग्जाम पैटर्न की भी जानकारी दी जाएगी।
RRB NTPC Result 2021: अगर आपने भी रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा अधिसूचित ग्रुप डी पदों के लिए आवेदन किया है और परीक्षा तारीख को लेकर कश्मकश में है तो आपका इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मीडियो रिपोर्टों के मुताबिक इस महीने रेलवे बोर्ड की ओर से एग्जाम की तारीख का ऐलान किया जा सकता है। इसके तहत देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रुप डी के एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण के एग्जाम होंगे। ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इससे संबंधित सभी छोटे बड़े अपडेट आपको यहां इस ब्लॉग पर दिए जाएंगे।
RRB NTPC Result 2021: यहां देखें आरआरबी एनटीपीसी स्कोर कार्ड और परिणाम की संभावित तिथि
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 2019 में ग्रुप डी के रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इस भर्ती के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया था। इसके लिए जल्द ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जाना है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं है। लेकिन अपडेट आते ही आपको इस ब्लॉग पर भी तुरंत जानकारी दी जाएगी। यहां आप चेक कर सकेंगे कि परीक्षा का शेड्यूल क्या होगा।
यदि आप सरकारी नौकरी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर जानना चाहते हैं, तो इस लिंक पर क्लिक करें - Latest Sarkari Naukri
रेलवे बोर्ड देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख से अधिक ग्रुप डी पदों पर भर्ती करने जा रहा है। हां, नोटिफिकेशन 2019 में आया था, लेकिन अब परीक्षा होने के आसार तेज लग रहे हैं, ऐसे में संबंधित सभी अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर जरूर बने रहें।
RRB Group D Exam Date 2021: देखें कब आ रहे हैं आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
कटऑफ की गणना
सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ 2021 की गणना उम्मीदवारों के अंकों को सामान्य (normalising the marks) करने के बाद की जाएगी। सीबीटी 1 के लिए आरआरबी एनटीपीसी अपेक्षित कटऑफ की गणना परीक्षा के कठिनाई स्तर (difficulty level of the exam) के अनुसार की गई है।
रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक यहां होगा
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम (RRB NTPC CBT 1 result) जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। वैसे आप इस लिंक पर भी timesnowhindi.com/education डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे। RRB NTPC CBT 1 result पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट अपडेट
Railway Recruitment Boards (RRBs) द्वारा सीबीटी 1 परीक्षा के लिए RRB NTPC 2021 result जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम के साथ, आरआरबी स्कोरकार्ड, कटऑफ अंक और अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था।
गणित के टिप्स आ सकते हैं काम
उम्मीदवारों को बेसिक कॉन्सेप्ट पर काम करना चाहिए। एक बार जब वे इन विषयों पर कमांड विकसित कर लेते हैं, तो तेजी से कैलकुलेशन के लिए शॉर्टकट या ट्रिक्स सीखने की कोशिश करें।
गति बढ़ाने के लिए, उम्मीदवारों को प्रश्नों को हल करने की शॉर्ट-कट तकनीकों पर ध्यान देना चाहिए
उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना होगा
मैथ्स की तैयारी में शामिल करें यह विषय
मैथ्स में पहले चरण के सीबीटी में 30 प्रश्न और दूसरे चरण के सीबीटी में 35 प्रश्न हैं। संख्या प्रणाली, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, प्रारंभिक बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी से प्रश्न पूछे जाते हैं।
पैटर्न पर डालें एक नजर
आरआरबी एनटीपीसी तैयारी के लिए योजना बनाने से पहले, उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न पर एक नजर डालें। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पहले चरण की सीबीटी और दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के पेपर को तीन खंडों, सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि और तर्क में विभाजित किया गया है। पहले चरण की सीबीटी परीक्षा में, उम्मीदवारों को 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के उत्तर देने थे। दूसरे चरण के सीबीटी के प्रश्न पत्र में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न देने होंगे।
स्मार्ट तरीके से बनाएं योजना
चूंकि लगभग 1.20 करोड़ उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, इसलिए प्रतिस्पर्धा अधिक है। उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी स्मार्ट तरीके से करना जरूरी है। उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे में नौकरी पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
सीबीटी 1 के बाद क्या
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दूसरे चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जैसा लागू हो), और दस्तावेज सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा जैसे विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।
एनटीपीसी के तहत इन पदों पर होगा चयन
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सबसे अधिक मांग वाली रेलवे परीक्षाओं में से एक है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों जैसे सहायक स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक सहायक, वाणिज्यिक अपरेंटिस, ट्रैफिक अपरेंटिस, गुड्स गार्ड, आदि के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है।
पोस्ट-वाइज आयोजित होगी अगले चरण की परीक्षा
एक बार RRB NTPC RESULT जारी होने के बाद, उम्मीदवार रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट से परिणाम चेक कर सकेंगे। चरण 1 भर्ती परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। दूसरे चरण को पास करने पर, अगले चरण की परीक्षा पोस्ट-वाइज आयोजित की जाएगी।
2023 में मिल सकेंगे नियुक्ति पत्र
जो उम्मीदवार एनटीपीसी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें फाइनल आंसर की और सीबीटी 1 परिणाम नवंबर माह में ही मिलने की संभावना है। लेकिन पूरा प्रोसीजर हो जाने के बाद 2023 से नियुक्ति पत्र दिए जा सकते हैं।
आरआरबी का आधिकारिक अपडेट
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी परीक्षा) की उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए आपत्ति विंडो 23 अगस्त, 2021 को बंद कर दी गई थी, यही वो आधिकारिक अपडेट है जो आरआरबी की तरफ से आई थी, इसके बाद से आधिकारिक अपडेट नहीं आया, लेकिन मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो इसी माह फाइनल आंसर की आ सकती है।
परीक्षा से पहले जारी होगा RRB की ओर से ट्रैवल पास
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही RRB Group D के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख घोषित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। बता दें कि एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक का लिंक एक्टिवेट होगा।
चार दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी के एडमिट कार्ड सीबीटी परीक्षा के चार दिन पहले ही जारी हो सकते हैं। परीक्षा की तारीख जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। इसके साथ सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक एक्टिवेट हो जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी: देखें कितनों का होगा सेलेक्शन
आरआरबी एनटीपीसी के माध्यम से भारतीय रेलवे गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) में 35,208 रिक्तियों को भरेगा। उम्मीदवारों का चयन विभिन्न स्तरों पर किया जाएगा और एक अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। हालांकि अभी रिजल्ट को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
इन विषयों से भी आएंगे सवाल
रेलवे बोर्ड की ग्रुप डी परीक्षा में मैथमेटिक्स के अलावा जनरल साइंस, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से संबंधित सवाल भी पूछे जाते हैं। इसमें माइनेस मार्किंग भी होती है।
जानिए कितना मिलेगा वेतन
RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।
एक लाख से ज्यादा पदों के लिए निकाली भर्ती
रेलवे बोर्ड देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रुप डी के 1,03,739 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए पहले चरण में सीबीटी 1 यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा पहले आयोजित की जानी थी, लेकिन देश भर में फैली महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
गणित के सवालों पर होगा फोकस
रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट पर अहम फोकस होगा। इस विषय से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, BODMAS, LCM-HCF, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक पर सवाल पूछे जाएंगे।
गलत जवाब पर कटेंगे नंबर
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
आईडी पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
केवल इन्हें मिलेगा नियुक्ति पत्र
दस्तावेज़ सत्यापन यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद, चयनित उम्मीदवारों को एक चिकित्सा परीक्षा से गुजरना पड़ेगा, जिसमें पास होना बेहद जरूरी है वरना सारी मेहनत बेकार जा सकती है। चिकित्सकीय रूप से फिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र की पेशकश की जाएगी।
हर चरण होगा अहम
सीबीटी में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर और पीईटी में उनकी योग्यता के अधीन, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए रिक्तियों की संख्या से 1.05 गुना ज्यादा बुलाया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हर चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करें।
ऐसे होगा पीईटी के लिए चयन
पीईटी के लिए उम्मीदवारों का चयन रिक्तियों की संख्या से तीन गुना अधिक किया जाएगा। पीईटी के लिए शॉर्टलिस्टिंग आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी। सीबीटी में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को परिणाम घोषित करने के लिए सामान्यीकृत किया जाएगा।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काटे जाएंगे इतने अंक
सभी पंजीकृत उम्मीदवारों को पहले सीबीटी में उपस्थित होना आवश्यक है। सीबीटी 90 मिनट के लिए आयोजित किया जाएगा और इसमें सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स जैसे खंड शामिल होते हैं। गलत उत्तरों के लिए एक निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं।
सीबीटी से इतने समय पहले आएगा एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड निर्धारित सीबीटी तिथि से चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जा सकता है। पंजीकृत उम्मीदवार आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय और साथ ही उम्मीदवार के व्यक्तिगत विवरण जैसी जानकारी हो सकती है।
ऑनलाइन आएगा एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध था, इसके लिए प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन आएगा। आवेदन शुल्क 500 रुपये था। PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अल्पसंख्यक समुदायों / आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये था। उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना पर जल्द आएगा अपडेट
आरआरबी ने 12 मार्च, 2019 को आधिकारिक तौर पर आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना जारी की थी। विभिन्न लेवल -1 पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन में रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। कुल 1 लाख से ज्यादा पद भरे जाएंगे, इसके लिए सवा करोड़ आवेदन आए थे।
करंट अफेयर्स की ऐसे करें तैयारी
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में यह विषय पूछे जाएंगे — सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स
इनमें से करंट अफेयर्स के लिए नियमित रूप से अखबार पढ़ें और प्रतियोगिता संबंधी मासिक पत्रिका का अध्ययन करें।
इन्हें दिया जाएगा नियुक्ति पत्र
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए 1.15 करोड़ आवेदन आए हैं। उम्मीदवारों को सीबीटी, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा से सफलतापूर्वक गुजरने के बाद ही नियुक्ति पत्र मिलेगा। बता दें, इस भर्ती अभियान के तहत 1 लाख से ज्यादा पद भरे जाएंगे।
ऑनलाइन जारी होंगे एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी अधिसूचना पीडीएफ फॉर्म में ऑनलाइन जारी की गई थी, इस संबंध में एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही जारी किया जाएगा, किसी को डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड http://www.rrbcdg.gov.in/ से डाउनलोड किया जा सकेगा।
2021 में ही होगी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 में ही होने के आसार हैं। शुरुआत में, परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2019 में आयोजित होने वाली थी। हालांकि, परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी इसे अंतिम रूप नहीं दे सकी, जिस कारण परीक्षा तिथि में लगातार देरी बनी हुई है।
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड अपडेट, देखें पूरी जानकारी
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय क्रेडिंशियल साथ रखें। एडमिट कार्ड कब तक जारी हो सकते हैं, इसके लिए आप पूरी खबर पढ़ सकते हैं।
RRB Group D Exam Date 2021: जानें कब आ रहे हैं आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
आरआरबी ग्रुप डी 2021 प्रवेश पत्र
जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें सीबीटी में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी पदों की जानकारी
आरआरबी ग्रुप डी के जरिये कई पदों पर भर्ती की जाएगी, जैसे मेंटेनर ग्रेड- IV, विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन इत्यादि। 1,03,769 रिक्तियों के खिलाफ, 1.15 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आरआरसी ग्रुप डी 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स पर होगा चयन
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है जो भारतीय रेलवे में शामिल होना चाहते हैं। भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार rrb official website rrbcdg.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में इसलिए हो रही देरी
आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। RRB Group D recruitment के माध्यम से करीब 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी, इतनी बड़ी संख्या में भर्ती करना और 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन आना, यह एक बड़ा कारण हो सकता है परीक्षा में देरी का।
परीक्षा से इतने दिन पहले आएगा एडमिट कार्ड
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले, आरआरबी एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर, तिथि, मॉक टेस्ट और मुफ्त यात्रा प्राधिकरण देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक को सक्रिय करेगा।
आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथि
Railway Recruitment Board (RRB) जल्द ही Computer Based Test (CBT) के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा तिथियों की घोषणा करेगा। इससे पहले, परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित की जानी थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
RRB की ग्रुप D परीक्षा के लिए विषय
RRB ग्रुप D परीक्षा में जनरल साइंस, मैथमेटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग जैसे विषयों के अलावा जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स से भी सवाल पूछे जाते हैं। नीचे देखें आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से जुड़े कुछ अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स।
RRB ग्रुप D परीक्षा का पैटर्न
सभी विषयों से आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय होगा। हर सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि हर गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी रखी जाएगी। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा करीब 15 भाषाओं में आयोजित होगी।
इन प्रक्रियाओं के जरिए चुने जाएंगे उम्मीदवार
उम्मीदवारों का चयन आरआरबी एनटीपीसी पदों के लिए भर्ती के चार चरणों में किया जाएगा। इनमें सीबीटी -1, सीबीटी -2, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होगा। बता दें कि एनटीपीसी के 35,000 पदों के लिए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे रिजल्ट
1.रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
2.वेबसाइट पर दिए गये रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3.उम्मीदवार मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और सबमिट का बटन दबाएं।
4.उम्मीदवार का रिजल्ट उनके सामने होगा। कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले लें।
रीजनल वेबसाइट पर जारी हो सकते हैं परिणाम
सीबीटी-1 परीक्षा में करीब 2.25 लाख उम्मीदवारों को सफल घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार एग्जाम से संबंधित ऑफिशियल अपडेट के लिए RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं।
इन पदों के लिए होगी भर्ती
रेलवे में नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत भर्ती की जानी है। इसके लिए पहले चरण का एग्जाम कराया गया। इसमें क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, यातायात सहायक, माल गार्ड, वाणिज्यिक अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर आदि पदों की कुल 35,281 रिक्तियों पर भर्ती की जानी है।
नवंबर के आखिरी सप्ताह तक आ सकता है रिजल्ट
रेलवे बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की है मगर नवंबर के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी होने का अनुमान है। उम्मीदवारों की आंसर की और रिस्पांस शीट 16 से 23 अगस्त 2021 तक उपलब्ध कराई जा चुकी है। बता दें कि 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक 7 फेज़ में आयोजित की गई थी।
हाई रह सकता है कट ऑफ
एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि एग्जाम का कट-ऑफ स्कोर काफी हाई रहने वाला है। लगभग 35 हजार रिक्तियों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने CBT 1 के लिए आवेदन किया था। ऐसे में बोर्ड को कई लाख उम्मीदवारों की छंटनी पहले चरण की परीक्षा के बाद ही करनी है।
आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट इस दिन
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि
नवंबर में एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम हो सकता है घोषित
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम बहुत जल्द संभवत: नवंबर में जारी होने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन खत्म हो चला है अब देखा जाए, तो कभी भी एनटीपीसी रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो मिड नवंबर में ही एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम घोषित कर दिया जा सकता है।
35000 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्तियां
आरआरबी ने 28 फरवरी, 2019 को आरआरबी एनटीपीसी 2021 अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के पद के लिए कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 आवेदन प्राप्त हुए थे।
टाइपिंग टेस्ट के बारे में जरूर जान लें यह बात
ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। सीबीटी 1 परीक्षा में 100 प्रश्न थे, जबकि सीबीटी 2 में 120 प्रश्न होंगे। टाइपिंग टेस्ट में, उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट (WPM) या हिंदी में 25 WPM ऑनलाइन टाइप करने के लिए दिया जाता है।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन
भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए एनटीपीसी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
आरआरबी एनटीपीसी के लिए सभी चरण पास करना जरूरी
प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पास करने के बाद द्वितीय चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) देना होगा, इसके बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (पद के अनुसार) देना होगा और फिर अंत में दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा देनी होगी।
आरआरबी की तरफ से इन्हें मिलेगा नियुक्ति पत्र
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में बहु-चरण चयन प्रक्रिया (multi-stage selection process) शामिल है। प्रत्येक चरण को उम्मीदवार की बुद्धि और शारीरिक फिटनेस का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया गया है। केवल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
35000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत Graduate and Undergraduate पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से कुल 35,208 रिक्तियां भरी जाएंगी।
ऐसे देखें आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट
rrb ntpc cbt 1 result आने के बाद तुरंत डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराया जाएगा और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
आरआरबी एनटीपीसी के लिए डायरेक्ट लिंक
दिलावी खत्म हो चुकी है अब rrb ntpc cbt 1 result जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम आरआरबी की क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवार timesnowhindi.com/education इस लिंक पर भी रिजल्ट व डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।
सीबीटी 1 परीक्षा के लिए रिजल्ट जल्द
Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा जल्द ही सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम के साथ, आरआरबी स्कोरकार्ड, कटऑफ अंक और अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। आरआरबी ने 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के सभी चरणों का सफलतापूर्वक आयोजन किया था, इस संबंध में इसी माह परिणाम आने की उम्मीद है।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा अपडेट
लिखित परीक्षा के अलावा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के बाद आरआरसी द्वारा रिक्तियों को भरा जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 15 भाषाओं में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।
इसी माह आ सकते हैं आरआरबी एनटीपीसी परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा इस साल 23, 24, 26 और 31 जुलाई को आयोजित की गई थी। जुलाई में भी आरआरसी के लिए याचिका दायर करने के लिए उम्मीदवारों ने ट्विटर पर ट्रेंड (#RRC_GROUPD_EXAMDATE) का इस्तेमाल किया, लेकिन अभी भी स्पष्ट नहीं है कि बोर्ड कब तक परिणाम जारी करेगा। मीडिया रिपोर्टस की मानें, तो आरआरबी एनटीपीसी परिणाम इसी माह जारी किए जा सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा कब आयोजित की जानी है, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है, क्योंकि रेलवे बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हाल ही में COVID-19 महामारी के कारण परीक्षाओं के प्रोसेस को कई बार आगे बढ़ाया गया, लेकिन अभी तक परीक्षा तिथि नहीं आई है।
रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द निकालने वाला है एनटीपीसी रिजल्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) परीक्षा के परिणाम जल्द ही आने वाले हैं, उम्मीदवार मांग कर रहे हैं कि रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित करें। 2019 में अधिसूचित 1,03,769 रिक्तियों के लिए 1.15 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
RRB ग्रुप D परीक्षा के चयनित उम्मीदवारों की सैलरी
आरआरबी ग्रुप डी के RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन यानी सैलरी दी जाएगी। सैलरी के अलावा उम्मीदवार अतिरिक्त भत्ता भी पा सकेंगे।
आरआरबी ग्रुप डी के उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान
आरआरबी की ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड फोटो आईडी प्रूफ के साथ ले जाना होगा। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।
जल्द आएगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख
आरआरबी की ओर से जारी सूचना में कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। देश में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से बोर्ड ने 31 मई को सूचना जारी कर परीक्षा स्थगित कर दी थी।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का पैटर्न
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही जवाब के लिए 1 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/3 अंको की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। इन सवालों को करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
जानिए कितने सवालों का देना होगा जवाब
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सभी विषयों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और उम्मीदवारों को इन प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। आपको प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की माइनेस मार्किंग भी होगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी सारी जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर शेड्यूल साझा करेगा। सभी उम्मीदवार जल्द ही इसमें चरण 1 परीक्षा की तिथि प्राप्त कर सकेंगे। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे ग्रुप डी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
चार चरणों के तहत होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अन्य राउंड की मदद से होगा। ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी। इनमें खरा उतरने वाले उम्मीदवारों को ही दूसरे लेवल में जाने का मौका मिलेगा।
जारी होंगे एडमिट कार्ड
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए उन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा जिन्होंने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था। उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से आरआरबी की क्षेत्रीय साइट पर सीबीटी से चार दिन पहले अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।



